असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद पंजाब के खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल सिंह को पंजाब की जेल में लाया जा सकता है। पंजाब सरकार ने अमृतपाल पर लगे राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) की अवधि को बढ़ाने के कोई आदेश जारी नहीं किए हैं। इसकी अवधि बीते शनिवार यानी 22 मार्च को ही समाप्त हो चुकी है। अमृतपाल के साथ उसके 2 अन्य साथियों पप्पलप्रीत सिंह और वरिंदर विक्की से भी NSA हटाई जा सकती है। इससे पहले हाल ही में अमृतपाल के 7 साथियों को डिब्रूगढ़ जेल से पंजाब लाया जा चुका है। पंजाब के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभी तक अमृतपाल और उनके साथियों की NSA की अवधि बढ़ाने या इससे संबंधित कोई अन्य आदेश जारी नहीं हुआ है। इससे साफ है कि पंजाब सरकार अब अमृतपाल सिंह पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। पंजाब सरकार अमृतपाल सिंह और उसके 2 अन्य साथियों पप्पलप्रीत सिंह और वरिंदर विक्की को पंजाब के अमृतसर लाकर 2023 में अजनाला थाने पर हुए हमले की जांच में शामिल कर सकती है। 25 मार्च को हाईकोर्ट में सुनवाई
पंजाब सरकार 21 मार्च को अमृतपाल सिंह के 7 साथियों को लेकर अमृतसर पहुंची और उन्हें कोर्ट में पेश कर 3 दिन का रिमांड हासिल किया। जबकि, अमृतपाल सिंह के मामले में सुनवाई लंबित थी। इसके चलते अमृतपाल सिंह, पप्पलप्रीत सिंह और वरिंदर विक्की के बारे में कोई फैसला नहीं लिया जा सका। संभावना है कि सरकार अभी आदेश जारी करने के बजाय 25 मार्च को कोर्ट में अमृतपाल सिंह और उसके 2 साथियों के बारे में अपना फैसला साफ करेगी। 21 मार्च को ही पंजाब लौटे 7 साथी
अमृतपाल सिंह के 7 साथियों को 17 मार्च से ही डिब्रूगढ़ जेल से रिहा कर प्रोडक्शन वारंट पर अमृतसर लाने का काम शुरू हो गया था। इसके बाद 20 मार्च की रात उन्हें डिब्रूगढ़ से अमृतसर शिफ्ट करने का काम शुरू किया गया और 21 मार्च को उन्हें अमृतसर की अजनाला कोर्ट में पेश कर 3 दिन का रिमांड हासिल किया गया। अमृतपाल पर भी पहले अजनाला थाने के मामले पर होगी कार्रवाई
23 फरवरी 2023 को खालिस्तान समर्थक संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ से जुड़े हजारों लोगों ने अमृतसर के अजनाला थाने पर हमला कर दिया था। इनके हाथों में बंदूकें और तलवारें थीं। ये लोग संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह के करीबी लवप्रीत सिंह तूफान की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे थे। इनके हमले के बाद दबाव में आई पंजाब पुलिस ने आरोपी को रिहा करने का ऐलान कर दिया था। पुलिस ने उग्र भीड़ को रोकने के लिए बैरिकेड लगाए थे, लेकिन ये उन्हें तोड़कर अंदर घुस गए। इसमें 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। पंजाब पुलिस अमृतपाल सिंह, पप्पलप्रीत सिंह और विक्रम विक्की को इसी मामले में गिरफ्तार कर जांच में शामिल करेगी। अजनाला हिंसा क्यों हुई थी
15 फरवरी 2023 की रात अजनाला पहुंचे चमकौर साहिब निवासी बरिंदर सिंह को कुछ लोगों ने अगवा कर लिया। इसके बाद जंडियाला गुरु के पास मोटर पर बरिंदर सिंह के साथ मारपीट की गई। वहां अमृतपाल भी मौजूद था। इसकी शिकायत युवक ने पुलिस को दी। पुलिस ने अमृतपाल और उसके समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसी केस में पुलिस ने तूफान सिंह को गिरफ्तार किया था। इससे अमृतपाल भड़क गया और उसने अजनाला थाने के बाहर प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तारी देने की घोषणा की थी। तत्कालीन SP हरपाल सिंह रंधावा ने बताया था कि थाने पहुंचे हमलावर तलवार और बंदूकें साथ लाए थे। उनके पास श्री गुरुग्रंथ साहिब की पवित्र बीड़ भी थी। ऐसे में जवान पीछे हट गए थे। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… अमृतपाल के 7 साथियों को पंजाब लाया गया:अजनाला कोर्ट ने 4 दिन का पुलिस रिमांड दिया; रात अमृतसर में सेफ हाउस में रखा पंजाब में खालिस्तान समर्थक और खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के सात साथी कल देर रात अमृतसर पहुंचे। रात में पुलिस ने उन्हें अज्ञात जगह सेफ हाऊस में रखा। आज उन्हें अमृतसर के अजनाला कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें…