बीजेपी सांसद नारायण राणे ने शनिवार को दिशा सालियान केस में उद्धव ठाकरे पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा- दिशा सालियान डेथ केस में उद्धव ठाकरे ने मुझसे उनके बेटे आदित्य ठाकरे का नाम न लेने का अनुरोध किया था। राणे ने कहा- मेरी मांग है कि अब तक जुटाए गए सबूतों के आधार पर FIR दर्ज की जाए और आदित्य ठाकरे को गिरफ्तार किया जाए। राणे ने कहा है कि… दिशा सालियान के पिता को हाईकोर्ट जाना पड़ा, क्योंकि अब तक उन्हें न्याय नहीं मिला। उन्हें पुलिस पर भरोसा नहीं था, इसलिए उन्होंने अदालत का रुख किया। जब उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने दो बार मुझसे बात की और अनुरोध किया कि मैं उनके बेटे आदित्य का नाम इस केस में न घसीटूं। सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर थीं दिशा सालियान दिशा सालियान, जो दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर थीं। 8 जून, 2020 को मुंबई के मलाड इलाके की 14वीं मंजिल से गिरकर दिशा की मौत हो गई थी। पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया था। पिता सतीश सालियान ने आरोप लगाया कि दिशा की गैंगरेप के बाद हत्या की गई थी। लेकिन राजनीतिक दबाव में मामले को दबा दिया गया। 20 मार्च 2024 को दिशा के पिता ने बेटी की मौत की नए सिरे से जांच को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की। उन्होंने शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे, पूर्व अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती समेत अन्य लोगों को इस मामले में आरोपी बनाने और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही हाईकोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच की भी मांग की है। सतीश का दावा- मेरी बेटी ने आत्महत्या नहीं की, उसकी हत्या हुई
सतीश ने याचिका में कहा है, ‘मेरी बेटी ने आत्महत्या नहीं की, उसकी हत्या की गई है। बॉलीवुड की एक पार्टी में दिशा ने आदित्य ठाकरे, सूरज पंचोली और कुछ अन्य लोगों की उपस्थिति में एक नाबालिग से दुष्कर्म होते हुए देखा था। इस वजह से उसके साथ भी पहले सामूहिक दुष्कर्म हुआ, फिर हत्या कर दी गई। उन्होंने दावा किया है कि मर्डर के बाद दिशा की लाश को मलाड में एक बिल्डिंग के पास लाकर रखा गया और पूरे मामले को आत्महत्या करार दिया गया। CBI ने भी कहा था- दिशा सालियान की हत्या के सबूत नहीं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशांत की आत्महत्या के मामले की जांच कर रही CBI ने 2022 की रिपोर्ट में दिशा की मौत को हादसा करार दिया था। कहा कि हत्या या किसी साजिश के सबूत नहीं मिले हैं। जांच कहती है, दिशा ने पार्टी के दौरान शराब का सेवन किया था, जिसके बाद वह संभवतः गिर गईं। सुशांत की मौत से खास संबंध नहीं मिला। 5 साल पहले पिता ने कहा था- दिशा की मौत में साजिश नहीं
सतीश सालियान ने 8 जून 2020 को हुई घटना के बाद मलवानी के एसीपी को भेजे पत्र में लिखा था- मेरी बेटी की मौत में कोई साजिश नहीं है। मुंबई पुलिस की जांच से पूरी तरह संतुष्ट हूं। मुझे पुलिस पर पूरा भरोसा है। मीडिया के लोग मेरे परिवार को परेशान कर रहे हैं और बार-बार मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठा रहे हैं। मेरी बेटी के किसी राजनेता या फिल्म इंडस्ट्री के बड़े नामों के साथ संबंध होने की खबरें पूरी तरह मनगढ़ंत हैं। ऐसी अफवाहें मेरे परिवार की छवि को नुकसान पहुंचा रही हैं। न्याय मिलना चाहिए। आदित्य ने कहा- मुझे जो बोलना होगा, मैं कोर्ट में बोलूंगा
दिशा सालियान मामले में आदित्य ठाकरे ने कहा है कि जिस दिन दिशा की मौत हुई थी। उस दिन मैं नाना के इलाज के लिए अस्पताल में था। इस बारे में मुझे अब जो कुछ भी बोलना होगा, कोर्ट में बोलूंगा। यदि दिशा सालियान के वकील को कुछ कहना है तो कोर्ट में कहें। भाजपा नेता का दावा- गैंगरेप के बाद हत्या हुई भाजपा नेता नितेश राणे ने 3 साल पहले दिशा से गैंगरेप के बाद उनकी हत्या का आरोप लगाया था। हालांकि, दिशा के पेरेंट्स ने बेटी को बदनाम करने की साजिश बताते हुए नितेश पर ही केस दर्ज कराया था। 8 जून, 2020 को दिशा की मौत के कुछ दिन बाद एक वीडियो आया था। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि वीडियो उनकी मौत से एक घंटे पहले का था। वीडियो में दिशा अपने दोस्तों के साथ डांस करती नजर आ रही थी। वीडियो में दिशा के बॉयफ्रेंड रोहन भी नजर आया था। दावा किया गया था कि दिशा ने वीडियो 8 जून, 2020 की रात 11:48 बजे दोस्तों के वॉट्सऐप ग्रुप में पोस्ट किया था। करीब एक घंटे के बाद उन्होंने सुसाइड कर लिया था। वीडियो सामने आने के बाद सवाल उठे थे कि जब वे इतनी खुश थीं तो उन्होंने सुसाइड क्यों किया। हालांकि, वीडियो के बारे में किसी भी तरह की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। 2022 में भाजपा नेता नितेश राणे ने दिशा सालियान की मौत लेकर कई आरोप लगाए थे। राणे ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एंटीलिया केस में जेल में बंद बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वझे से भी जोड़ा था। महाराष्ट्र के मंत्री बोले- दिशा के पिता सबूत सौंपें सालियान के वकील बोले- FIR दर्ज नहीं की जा रही
दिशा सालियान केस में उनके पिता के वकील निलेश ओझा ने बताया कि सितंबर 2023 में उन्होंने एक जनहित याचिका (PIL) दायर कर FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद दिसंबर 2023 में शिंदे सरकार ने इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया। उन्होंने आगे कहा कि 12 जनवरी 2024 को इस मामले में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें आदित्य ठाकरे, सूरज पंचोली और अन्य लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया गया था। लेकिन एक साल से ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद FIR दर्ज नहीं हुई। सुशांत के पिता बोले- दिशा के पिता ने सही किया
सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने कहा- पहले दिशा सालियान के पिता ने कहा था वे कुछ नहीं जानते हैं, बेटी ने आत्महत्या ही की होगी। ये मुझे नहीं पता कि बाद में वह किस बात पर कह रह हैं कि ये आत्महत्या नहीं हत्या है। हालांकि, पहले की सरकार और अब की सरकार में फर्क है। वर्तमान मुख्यमंत्री अपने स्तर पर जो भी करेंगे सही करेंगे। विपक्ष बोला- बिहार चुनाव आते ही मुद्दा उछाला जा रहा एनसीपी (SCP) के विधायक रोहित पवार: भाजपा ने 5 साल पहले भी बिहार चुनाव के समय सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर राजनीति की थी। अब फिर 4 महीने बाद बिहार में विधानसभा चुनाव हैं। इसको लेकर भाजपा ने दोबारा राजनीति शुरू कर दी है। शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत: मैंने पूरे मामले की पुलिस जांच देखी है, यह हत्या नहीं एक दुर्घटना थी। उसके पिता ने घटना के पांच साल बाद याचिका दायर की है। भाजपा-शिवसेना की औरंगजेब पर राजनीति करने की कोशिश फेल हो गई। औरंगजेब के मुद्दे से अपना पल्ला झाड़ने के लिए वे दिशा सालियान मामले को हवा दे रहे हैं। —————————————————- महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… शिवसेना-UBT बोली- भाजपा के पेट में नया शिवाजी पल रहा:इतिहास खत्म करने की कोशिश; BJP सांसद बोले थे- मोदी हमारे छत्रपति शिवाजी नागपुर हिंसा को लेकर शिवसेना (उद्धव गुट) के मुखपत्र ‘सामना’ ने भाजपा और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा। लेख में कहा गया है भाजपा के पेट में नया शिवाजी पल रहा है। इसी वजह से वे छत्रपति शिवाजी के इतिहास को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। सामना ने लिखा कि लोकसभा में भाजपा के ओडिशा के बारगढ़ से सांसद प्रदीप पुरोहित ने कहा था, ‘हमारे शिवाजी मोदी हैं। मोदी पिछले जन्म में छत्रपति शिवाजी थे।’ पूरी खबर पढ़ें…