हरियाणा के कुरुक्षेत्र में महायज्ञ में आए ब्राह्मणों पर शनिवार सुबह साढ़े 9 बजे आयोजकों के सुरक्षा गार्डों ने फायरिंग कर दी। इसमें लखनऊ से आए ब्राह्मण आशीष तिवारी को गोली लग गई। इससे ब्राह्मण भड़क गए। इसके बाद उनकी और आयोजकों के हायर निजी एजेंसी के सुरक्षा गार्डों के बीच मारपीट हुई। इसमें लखीमपुर के रहने वाले प्रिंस शुक्ला भी जख्मी हो गए। भड़के ब्राह्मण यज्ञशाला से निकले और तोड़फोड़ व पथराव शुरू कर दिया। उन्होंने महायज्ञ की यज्ञशाला का मुख्य द्वार तोड़ दिया। डंडे-पत्थरों से रोड पर लगे बैनर-होर्डिंग भी फाड़ दिए। फिर थीम पार्क के बाहर कुरुक्षेत्र-कैथल रोड पर जाम लगा दिया। वहां से गुजरने वाली गाड़ियों को जबरन रोकना शुरू कर दिया। बवाल मचने का पता चलते ही कुरुक्षेत्र पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने ब्राह्मणों को शांत करने की कोशिश की। पुलिस ने ब्राह्मणों को सड़क से हटाया। शहर में सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। यज्ञशाला में उज्जैन, बनारस, वृंदावन, लखनऊ, लखीमपुर, दमोह से भी ब्राह्मण यहां आए हैं। उनका आरोप है कि यहां उन्हें बासी खाना दिया जा रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि एक ब्राह्मण को गोली, दूसरे को पत्थर लगा है। गोली चलाने वाले आरोपी सुरक्षाकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी दिल्ली पुलिस से बर्खास्त सिपाही रॉबिन है। वह हरियाणा के बहुचर्चित पेपर लीक कांड मामले का मास्टरमाइंड है। सोनीपत का रहने वाला रोबिन साथी बाउंसरों को लेकर यज्ञ में आया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए CIA-2 दबिश दे रही है। ब्राह्मण आशीष तिवारी निवासी इंद्रा नगर सेक्टर-14 लखनऊ ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथी आकाश दीक्षित व शोरण शर्मा निवासी वृंदावन के साथ नाश्ते में बनी खिचड़ी से आ रही बदबू की शिकायत करते यज्ञ संचालक स्वामी हरिओम से मिलने जा रहे थे। यहां उनको 2 बाउंसर (सुरक्षाकर्मी) ने रोककर धमकाया कि हम जो खाना खा रहे हैं वहीं आपको खाना पड़ेगा। विरोध किया बाउंसरों ने उन्हें जान से मारने की नीयत से गोली चला दी, जो एक गोली मेरी जांघ मे बांई तरफ लगी। शिकायत पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट और BNS की धारा 109 (1), 115 और 3 (5) के तहत FIR दर्ज कर ली। घटना को लेकर ब्राह्मणों-आयोजकों, पुलिस ने क्या कहा.. घटना से जुड़े 4 अहम PHOTOS महायज्ञ से जुड़ी 2 अहम बातें ब्राह्मणों पर हुई फायरिंग के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग पढ़ें…