कर्नाटक के बेंगलुरु में शनिवार को दिन भर से तेज बारिश जारी है। इसके चलते बेंगलुरु आने वाले 10 फ्लाइट्स को चेन्नई डायवर्ट किया गया। खराब मौसम के कारण एयरपोर्ट पर उड़ानें लैंड नहीं कर सकीं। भारी बारिश के कारण बेंगलुरु की कई सड़कों पर पानी भरा हुआ है। इसके कारण लंबा जाम भी लग रही है। बारिश के साथ तेज हवा भी चली। इसके कारण कई इलाकों में पेड़ उखड़े। नगर निगम की टीमों पेड़ काटकर रास्ता खोला। वहीं, ओडिशा में भी आज आंधी-तूफान का अलर्ट है। मौसम का असर जंगल सफारी पर भी पड़ रहा है। इसके कारण सिमिलिपाल फोरेस्ट को टूरिस्ट के लिए बंद किया गया है। दो दिन तक टूरिस्ट फोरेस्ट में नहीं जा सकेंगे। IMD ने शनिवार को देश के 20 राज्यों में बारिश की संभावना जताई थी। मध्यप्रदेश में भी मौसम बदल है। दमोह, सागर, मंडला, डिंडौरी और सिंगरौली समेत कई जिलों में बारिश हुई। प्रदेश में आज भी कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से कई जिलों में मौसम बदला हुआ रहा। जयपुर, नागौर, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर समेत कई शहरों में शुक्रवार को बादल छाए। बेंगलुरु से बारिश की 3 तस्वीरें… राज्यों में मौसम का हाल… राजस्थान में 25 मार्च से बदलेगा मौसम: पश्चिमी हवा चलने से गर्मी बढ़ने लगेगी; जयपुर में सुबह और शाम हल्की ठंड रही राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर और उत्तरी हवा चलने से तापमान सामान्य हो गया है। शुक्रवार को लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, सभी शहरों में दिन का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राज्य में 24 मार्च तक लोगों को गर्मी से राहत रहेगी और 25 मार्च से हवा की दिशा बदल सकती है। इसके साथ ही पश्चिमी हवा का असर बढ़ेगा और तापमान बढ़ने के साथ गर्मी तेज होने लगेगी। पूरी खबर पढ़ें… रीवा, सीधी, मऊगंज-अनूपपुर में आज आंधी चलेगी: भोपाल, इंदौर में गर्मी रहेगी; 24 मार्च से एक्टिव होगा नया सिस्टम मध्यप्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और दो साइक्लोनिक सिस्टम का असर शनिवार को कम हो जाएगा। इससे भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, नर्मदापुरम संभाग में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। वहीं, रीवा, सीधी, मऊगंज और अनूपपुर में 40 से 50Km प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है। पूरी खबर पढ़ें… यूपी में 24 घंटे में बारिश का अलर्ट: 30Km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रहीं UP के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे बाद फिर बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज यानी बुधवार को 30Km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। पिछले 13 मार्च से प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश के तापमान में 3°C की गिरावट हुई है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब के 5 जिलों में तापमान 30 डिग्री पार: बठिंडा सबसे गर्म, आज मौसम साफ रहेगा, सप्ताह बाद 4 डिग्री की बढ़ोतरी होगी पंजाब में मंगलवार को अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ। लेकिन यह सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि आज पंजाब के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद राज्य के औसत तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल में 26 मार्च तक मौसम साफ: पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान 4 डिग्री तक बढ़ेगा; बर्फ वाले क्षेत्रों में पर्यटकों की बढ़ी रौनक हिमाचल प्रदेश में 26 मार्च तक प्रदेश भर में अधिकतम स्थानों पर मौसम साफ रहेगा। हालांकि, IMD का पूर्वानुमान है कि लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा और कुल्लू के बहुत अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बहुत हल्की वर्षा या बर्फबारी हो सकती है। बड़ी संख्या में पर्यटक भी बर्फ का आनंद लेने के लिए ऊंचाई वाले क्षेत्रों मे पहुंच रहे हैं। दो सप्ताह तक यहां पहाड़ बर्फ से ढके रहने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़ः आंधी-बारिश, बिजली गिरने की 3 घटनाओं में 4 मौतें: कोरबा में दीवार ढहने से 2, बलरामपुर-MCB में बिजली से 2 की मौत छत्तीसगढ़ के पांचों संभागों में आज भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी अंधड़ और हल्की बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट है। शुक्रवार देर रात तक बस्तर में बारिश हुई ओले गिरे, सरगुजा संभाग के कई इलाकों में पानी बरसा, जबकि बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ और सामरी इलाके में करीब एक घंटे तक ओले गिरे। इस बीच अलग-अलग तीन घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें… बिहार- अररिया में बारिश, बिहार के 35 जिलों में अलर्ट: खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर में ओला-बिजली गिरने की आशंका बिहार के मौसम में पिछले कुछ दिनों से लगातार बदलाव देखा जा रहा है। अररिया में शनिवार सुबह से ही बारिश हो रही है।मौसम विभाग ने 36 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। इसके अलावा कुछ जगहों पर ओला, बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा में आज छाए रहेंगे बादल: पलवल में 35 डिग्री तापमान दर्ज, 3 दिन तक फसल कटाई के लिए बेहतर मौसम हरियाणा में शनिवार को कई जिलों में बादल छाए रह सकते हैं। इसका असर मौसम पर भी देखने को मिलेगा। पिछले कई दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। तापमान में बढ़ोतरी होगी। 21 मार्च को पलवल हरियाणा का सबसे गर्म जिला रहा। जहां तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें…