नमस्कार, कल की बड़ी खबर वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स की रही, 147 देशों की इस लिस्ट में भारत इस बार 118वें नंबर पर है। एक खबर बेंगलुरु में चल रही RSS की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक की रही। लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… अब कल की बड़ी खबरें… 1. कर्नाटक विधानसभा में मुस्लिम आरक्षण पर हंगामा; 18 BJP विधायक 6 महीने के लिए सस्पेंड कर्नाटक के सरकारी ठेकों में 4% मुस्लिम आरक्षण के खिलाफ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। भाजपा विधायकों ने आरक्षण बिल की कॉपी फाड़कर स्पीकर की ओर फेंक दी। स्पीकर ने हंगामा कर रहे विधायकों को सदन से बाहर करवा दिया। 18 BJP विधायकों को 6 महीने के लिए सदन से सस्पेंड कर दिया गया। हंगामे के बीच सरकार ने मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों की सैलरी 100% बढ़ाने का बिल पास किया। 31 विधायकों के पास ₹100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के मुताबिक, कर्नाटक में 31 विधायकों के पास 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है। राज्य भारत के सबसे अमीर विधायकों की लिस्ट में पहले नंबर पर है। डिप्टी CM डीके शिवकुमार 1,413 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ राज्य के सबसे अमीर विधायक हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 2. हाईकोर्ट जज के घर पर आग-कैश केस में नया मोड़, फायर डिपार्टमेंट ने कैश मिलने की बात नकारी
दिल्ली हाईकोर्ट के जज यशवंत वर्मा के घर से 15 करोड़ कैश मिलने की खबर आई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, होली की छुट्टियों के दौरान जस्टिस वर्मा के सरकारी बंगले पर आग लगी थी। दावा किया गया कि फायर ब्रिगेड की टीम को आग बुझाने के दौरान कैश मिला। हालांकि, दिल्ली फायर सर्विस के चीफ अतुल गर्ग ने दावे को गलत बताया। पूरे घटनाक्रम के दौरान सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस वर्मा का ट्रांसफर वापस इलाहाबाद हाईकोर्ट कर दिया। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि कैश मामले पर इंटरनल इन्कॉयरी की जा रही है। जज को इलाहाबाद ट्रांसफर किया जाने का मामला इंटरनल इन्कॉयरी से अलग है। इधर, इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन (HCBA) ने जस्टिस वर्मा के ट्रांसफर का विरोध करते हुए कहा, ‘क्या हम कूड़ादान हैं।’ न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, HCBA ने इसके खिलाफ प्रस्ताव पास किया, जिसमें दावा किया गया है कि जस्टिस वर्मा के घर से 15 करोड़ कैश मिले थे। पूरी खबर यहां पढ़ें… 3. वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स: भारत से ज्यादा खुश पाकिस्तान और नेपाल, फिनलैंड दुनिया का सबसे खुशहाल देश
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से जारी वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स के मुताबिक, 147 देशों की लिस्ट में भारत 118वें नंबर पर है। वहीं पाकिस्तान 109वें और नेपाल 92वें नंबर पर है। यानी पाकिस्तान और नेपाल भारत से ज्यादा खुश हैं। फिनलैंड लगातार आठवें साल खुशहाली में पहले नंबर पर है। अफगानिस्तान 147वें नंबर पर है। हैप्पीनेस इंडेक्स में भारत की स्थिति में सुधार: हैप्पीनेस इंडेक्स में भारत पिछले साल के मुकाबले 8 पायदान ऊपर आया है। पिछली बार भारत लिस्ट में 126वें स्थान पर रहा था। टॉप 10 देशों में फिनलैंड डेनमार्क, आइसलैंड, स्वीडन, नीदरलैंड, कोस्टा रिका, नॉर्वे, इजराइल, लक्जमबर्ग और मेक्सिको हैं। हैप्पीनेस इंडेक्स के पैरामीटर्स… पूरी खबर यहां पढ़ें… 4. RSS के मंच पर मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि; संघ ने मणिपुर के हालात पर चिंता जताई RSS की 3 दिन की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा बेंगलुरु में शुरू हुई। बैठक के शुरुआत में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, तबला वादक जाकिर हुसैन समेत संघ के दिवंगत कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी गई। बैठकर में सह सरकार्यवाह सीआर मुकुंद ने मणिपुर के हालात पर चिंता जताई। संघ के 100 साल पूरे होने पर मंथन: इस साल RSS की स्थापना के 100 साल पूरे हो रहे हैं। ऐसे में बैठक में संघ के विस्तार और सामाजिक कार्यों पर चर्चा हो रही है। इसके अलावा बांग्लादेश में हिंदू उत्पीड़न और संघ की 100 साल की यात्रा पर प्रस्ताव लाया जाएगा। बैठक में 1482 स्वयंसेवक और पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 5. शाह बोले- आतंकवाद- उग्रवाद हमें विरासत में मिले; अब हम आतंकियों के आंखों के बीच गोली मारते हैं बजट सत्र के आठवें दिन गृह मंत्री अमित शाह ने गृह मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा का जवाब दिया। शाह ने कहा- पिछले 10 साल में बहुत कुछ बदला। आतंकवाद, नक्सलवाद और पूर्वोत्तर में उग्रवाद नासूर बने थे। हमें पिछली सरकार ने इसे विरासत में दिया था। हमने तीनों मोर्चों पर मुकाबला किया। जम्मू कश्मीर में आतंकी घटनाओं से हुई मौतों में 70% कमी आई है। हम तो आतंकवादी देखते ही सीधा दो आंखों के बीच में गोली मारते हैं। बजट सेशन 4 अप्रैल तक चलेगा: बजट सत्र का दूसरा फेज 10 मार्च से शुरू हुआ था, जो 4 अप्रैल तक चलेगा। 10 मार्च को राज्यसभा से रेलवे (संशोधन बिल) 2024 पास हुआ था। 11 मार्च को लोकसभा में इमिग्रेशन और फॉरेनर्स बिल-2025 पेश हुआ था। ईद के बाद वक्फ संशोधन बिल पेश हो सकता है।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 6. मेरठ मर्डर केस: पुलिस मुस्कान-साहिल को लेकर शिमला जाएगी, हत्या करके यहीं पहुंचे थे दोनों मेरठ में मर्चेंट नेवी अफसर सौरभ के मर्डर केस की जांच के लिए यूपी पुलिस शिमला जाएगी। सौरभ के 4 टुकड़े करने के बाद मुस्कान और साहिल ने 15 दिन के लिए मेरठ से टैक्सी बुक की। इससे दोनों शिमला, मनाली और कसौल गए। पुलिस दोनों आरोपियों और टैक्सी ड्राइवर को लेकर जल्द उत्तराखंड और हिमाचल जाएगी। जहां-जहां साहिल और मुस्कान रुके थे, पुलिस वहां पूछताछ करेगी।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 7. लंदन का सबसे बड़ा एयरपोर्ट 18 घंटे बंद रहा; पावर स्टेशन में आग की वजह से 1350 फ्लाइट्स रद्द हुईं ब्रिटेन की राजधानी लंदन का हीथ्रो एयरपोर्ट करीब 18 घंटे बंद रहा। एयरपोर्ट के पास एक इलेक्ट्रिकल सबस्टेशन में 20 मार्च की रात आग लगी थी, इस वजह से एयरपोर्ट की बिजली सप्लाई बंद करनी पड़ी। 1350 फ्लाइट्स सस्पेंड कर दी गईं, 2 लाख 91 हजार पैसेंजर्स प्रभावित हुए। ब्रिटिश एयरवेज की सबसे ज्यादा 341 फ्लाइट कैंसिल हुईं। दिल्ली से लंदन जाने वाली 6 एअर इंडिया फ्लाइट्स भी कैंसिल हुईं। आग की वजह कोई साजिश तो नहीं: पुलिस जांच कर रही है कि सबस्टेशन पर लगी आग के पीछे किसी का कोई गलत इरादा तो नहीं था। आग की वजह से वेस्ट लंदन के 5 हजार से ज्यादा घरों की बिजली गुल हुई। करीब 150 लोगों को रेस्क्यू करना पड़ा। 70 फायर फाइटर्स ने आग पर काबू पाया।
पूरी खबर यहां पढ़ें… आज का कार्टून By मंसूर नकवी… कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… अब खबर हटके… ₹50 करोड़ में बिका दुनिया का सबसे रेयर ‘वुल्फडॉग’ बेंगलुरु में एक रेयर ‘वुल्फडॉग’ 50 करोड़ रुपए में बिका। यह डॉग वुल्फ और कॉकेशियन शेफर्ड का क्रॉस ब्रीड है। 8 महीने का ये डॉग हर दिन 3 किलो कच्चा मांस खाता है। इसे खरीदने वाले एस सतीश इंडियन डॉग ब्रीडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं, उनके पास 150 से ज्यादा अलग-अलग नस्ल के डॉग्स हैं। भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… इन करेंट अफेयर्स के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… मिथुन राशि वालों के प्रॉपर्टी संबंधी अहम कामों पूरे हो सकते हैं। सरकारी नौकरी में अधिकारी कर्क राशि वालों के काम से संतुष्ट होंगे। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…