मेरठ में मर्चेंट नेवी अफसर सौरभ को 4 टुकड़ों में काट देने वाला साहिल CA (चार्टर्ड अकाउंटेंट) की पढ़ाई कर रहा था। उसने बाल बढ़ा रखे थे और जूड़ा बनाता था। वह पेंटिंग करता था। 2 साल से लोगों से मिलना-जुलना कम कर दिया था। वह क्या करता था, ये सिर्फ मुस्कान जानती थी। अपने कमरे की दीवारों पर उसने कई अजब-गजब चित्र बनाए थे। सौरभ की हत्या के बाद मुस्कान और साहिल बॉडी के 2 टुकड़े (सिर और हाथ) 800 मीटर दूर अपने कमरे में ले गए थे। उसके कमरे में क्या है? घर में रहने वाली नानी और पड़ोसी क्या कहते हैं…। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… पहले साहिल के घर और आस-पड़ोस के बारे में जानिए… शरीर पर टैटू, बाल का जूड़ा रखता साहिल का घर इंद्रापुरम तीसरे सेक्टर में है। 2 मंजिला घर में साहिल अपनी नानी के साथ रहता था। उसका कमरा पहली मंजिल पर है। यही वह घर है, जहां साहिल का बचपन गुजरा। वह विवेकानंद स्कूल में पढ़ता था। 8वीं क्लास तक मुस्कान भी इसी स्कूल में उसके साथ पढ़ी है। हमने पड़ोसियों से बातचीत शुरू की। लोगों ने ऑन कैमरा बात करने से मना कर दिया। पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया- साहिल की मां उज्ज्वला की 18 साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। पिता ग्रेटर नोएडा में एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं। साहिल का बड़ा भाई आशीष लंदन में नौकरी करता है। साहिल से छोटा भाई दिव्यांश दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहा है। एक बहन भी है, जो दिल्ली में जॉब करती है। होली पर पूरा परिवार इकट्ठा हुआ था। पड़ोसियों ने बताया कि 2 साल पहले तक साहिल आम लड़कों की तरह बाल रखता था। फिर उसमें बदलाव आते गए। बाल लंबे करके जूड़ा बनाने लगा। अक्सर पीले और काले रंग के महाकाल लिखे कुर्ते, दुपट्टे पहनता था। अपने हाथों पर श्रीयंत्र, महाकाल, शंकर की अलग-अलग तस्वीरों के कई टैटू बनवाए। कोई उससे ज्यादा बात नहीं करता था। अब साहिल के कमरे में चलते हैं…
पड़ोसियों से बातचीत के बाद हम सीढ़ियों से साहिल के कमरे तक पहुंचे। दरवाजे पर ही लिखा था- नमक स्वाद अनुसार, अकड़ औकात अनुसार। गेट खोलते ही चारों दीवारों पर तरह-तरह की आकृतियां दिखीं। ये वॉल पेंटिंग या स्टिकर नहीं थे, ऐसा लगता है कि साहिल ने इन्हें दीवारों पर उकेरा था। इनमें शिव, गणेश की आकृतियां हैं। सामने की दीवार पर एक आकृति दिखी, जिसे काले और लाल रंग से बनाया गया है। यह पेंटिंग डरावनी सी थी। एक अकेली बैठी लड़की की तस्वीर भी थी। एक स्केच पर लिखा था- यू कान्ट ट्रिप विद अस। यानी यात्रा में साथ-साथ नहीं जा सकते हैं या जो हम कर रहे हैं, उसमें आप हिस्सा नहीं हो सकते हैं। सिगरेट में कैसे ड्रग्स भरते हैं, इसे भी दीवार पर उकेरा
एक पेंटिंग में दो हाथ दिख रहे हैं। एक हाथ में सिगरेट है। इसी पेंटिंग पर लिखा था- ‘Puff Puff Pass’। साहिल के कमरे से एक ऐश ट्रे मिला, जिस पर कंकाल की कलाकृति थी। ऐश ट्रे में सिगरेट के तमाम बचे हुए टुकड़े भी मिले। पुलिस ने बतौर सबूत इन्हें जब्त किया है। अब जानिए कमरे का हाल कैसा था… सिगरेट, बीयर, गांजा मिला, साहिल-मुस्कान ने किया था नशा
यह कमरा करीब 10 बाई 15 का है। इसके एक कोने में टेबल लगी हुई थी। इस पर ढेर सारी सिगरेट, बीड़ी, गांजा, लाइटर रखे हुए थे। पुलिस की जांच में सामने आया है कि दोनों ने यहां नशा किया था। 3 मार्च को मुस्कान और साहिल दोनों इसी कमरे में थे। यह बोतल, सिगरेट उसी दिन से पड़े हुए हैं। इसी टेबल के पास कुछ किताबें भी रखी हुई थीं। साहिल ने अपना एक स्केच भी फ्रेम करवाया हुआ था। साहिल के बचपन की एक तस्वीर टंगी मिली, इसमें वो अपनी मां के साथ दिख रहा है। साहिल की अलमारियों में कपड़े और कुछ जरूरी सामान मिला। रुद्राक्ष की मालाएं, महाकाल लिखा दुपट्टा और कुर्ते मिले। साहिल के कमरे की बालकनी मेन रोड की तरफ खुलती है। इसी मंजिल पर एक और किराएदार रहते हैं, लेकिन उन्होंने साहिल के बारे में कोई भी जानकारी होने से इनकार किया। साहिल ने अपने कमरे में एक बिल्ली पाली थी, जिसे वो दूध पिलाता था। इसी बिल्ली के साथ अक्सर वह खेलता दिखता था। बिल्ली अभी भी कमरे में अंदर-बाहर हो रही थी। सिद्धि पाना चाहता था साहिल
पुलिस की जांच में सामने आया है कि साहिल तंत्र क्रियाएं भी करता था। इसलिए सौरभ का सिर और कटे हुए हाथ लेकर अपने कमरे पर आया था। पूछताछ में मुस्कान ने पुलिस को बताया कि साहिल ने कहा था कि तुम्हें ही सौरभ का वध करना होगा, तभी हम नई जिंदगी शुरू कर पाएंगे। साहिल ने मुस्कान के हाथों पति की हत्या कराई। साहिल ने मुस्कान को पहले सौरभ के सीने पर बैठाया। फिर उसे किचन से चाकू लाकर दिया। चाकू पकड़ने का तरीका बताया। कहा कि ये चाकू सौरभ के दिल में 3 बार घुसाओ। जब मुस्कान चाकू नहीं चला पाई तो साहिल ने उसके हाथ पकड़कर चाकू दिल में 3 बार घोंपकर हत्या करवाई। SSP मेरठ विपिन टांडा कहते हैं, हत्या में तंत्र-मंत्र का एंगल भी देख रहे हैं। टीम अभी जांच कर रही है। फिलहाल हत्या सोची समझी साजिश लग रही है। पूरा कमरा देखने के बाद साहिल की नानी से बात की… नानी बोलीं- वो शराब पीता था, कंप्यूटर पर कुछ करता रहता
अब हम ऊपर से उतरकर नीचे आंगन में आए। यहां एक कोने में साहिल की नानी बैठी हुई दिखीं। नानी प्रेमवती कहती हैं- मैं तीर्थ पर गई थी, पीछे से यह सब हो गया। जब मैं यहां रहती थी, साहिल अपने कमरे में ही ज्यादातर समय बिताता था। वह कहती हैं- साहिल कंप्यूटर पर बैठा कुछ न कुछ पढ़ता था। मुझे ज्यादा कुछ नहीं पता। इतना पता है कि शराब तो वह पीता था। कमरे की दीवारों पर जो कुछ बना हुआ है, वह भी मुझे नहीं पता। उसने किसी को मार डाला है, ये लोग ही बता रहे हैं। क्या साहिल 3 मार्च को किसी लड़की को लेकर घर पर आया था? इसके जवाब में नानी ने कहा- मैं यहां पर नहीं थी, काकोड़ गई थी। वो बहुत कम बोलता था। मुझे उसने कभी मुस्कान से नहीं मिलवाया। साहिल के पापा-भाई भेजते थे घर खर्च
नानी और पड़ोसियों से बातचीत करके यह भी समझा कि आखिर साहिल का खर्च कैसे चलता था। सामने आया कि लंदन में रहने वाला भाई और ग्रेटर नोएडा से उसके पापा घर खर्च भेजते थे। यही वह सोर्स था, जिससे साहिल अपना खर्च चलाता था। इसके अलावा साहिल पैसा कमाने के लिए कोई काम नहीं करता था। परिवार की जानकारी में वह CA की तैयारी कर रहा था। साहिल ने लाश ठिकाने लगाने के तरीके सर्च किए
पुलिस ने साहिल का कंप्यूटर जब्त किया। इसकी हिस्ट्री खंगालने पर पता चला कि 3 मार्च को लाश ठिकाने लगाने के तरीके ढूंढ़े गए। जब्त मोबाइल से पुलिस को यह भी पता चला कि जब दोनों शिमला घूमने चले गए, वहां भी दोनों अपने मोबाइल पर 17 मार्च तक लाश ठिकाने लगाने का तरीका सर्च करते रहे। वापस आने के बाद मुस्कान ने मजदूरों को बुलाकर प्लास्टिक के ड्रम को फिंकवाना चाहा। ड्रम इतना भारी था कि 2 रिक्शा चालक मिलकर भी उसे नहीं उठा पाए। मुस्कान और साहिल ड्रम को गलाने के लिए केमिकल तलाशते रहे। इसके लिए उन्होंने ऑनलाइन तरीके देखे। दोनों ड्रम को केमिकल से गला पाते, उससे पहले ही ये केस खुल गया। यह सारी हिस्ट्री पुलिस ने बतौर सबूत केस में शामिल की है। पुलिस ने साहिल के कमरे को सील किया है, यहां की एक-एक चीज की वीडियोग्राफी कराई है। अब फोरेंसिक टीम भी इस कमरे की जांच करेगी। साहिल की मनोदशा पर एक्सपर्ट की राय साहिल एबनॉर्मल पर्सनैलिटी, ऐसे लोग नुकसान पहुंचाते हैं
वाराणसी में BHU के मनौविज्ञान विभाग के प्रोफेसर डॉ. संजय गुप्ता ने साहिल के केस की स्टडी करने के बाद कहा- उसके कमरे में जो आकृतियां मिली हैं, वे बताती हैं कि वह एबनॉर्मल पर्सनैलिटी का है। वह गांजा और शराब भी पीता था। इतना तय है कि साहिल ने लड़की को भ्रमित किया है, ताकि वह उसके मायाजाल में आ जाए। यह सब लोग 2 वजह से ही करते हैं। पहला, शरीर की इच्छा। दूसरा, पैसे के लिए। आने वाले दिनों में हो सकता है कि आप देखें साहिल किसी और को भी नुकसान पहुंचाए। ये भी हो सकता है कि वह लड़की को भी नुकसान पहुंचा दे। ऐसे लोग हाइली मैन्युपुलेटिव (व्यवहार को तेजी से बदलने वाले) होते हैं। जो चित्र दीवार पर मिले, उसका सनातन से संबंध नहीं
वाराणसी के संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रोफेसर वासुदेव शर्मा ने कहा- जो चित्र साहिल के घर की दीवार पर बने हैं। उनका सनातन से संबंध नहीं है। ये चित्र तंत्र-मंत्र संबंधी प्रक्रिया से जुड़े दिखते हैं। आज जैसे आतंकवादी नए-नए प्रयोग कर रहे हैं, वैसे ही भारतीय तंत्र क्रिया और पूजा को बदनाम करने के लिए ऐसा किया गया होगा। साहिल लड़की को बरगलाने के लिए यह सब कर रहा था। यह सब करके उस लड़की को पाना चाहता था। ———– मेरठ मर्डर केस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… पति का कटा सिर बॉयफ्रेंड के घर ले गई:6 साल की बेटी पड़ोसियों से बोली- पापा ड्रम में हैं; मेरठ मर्डर केस की पूरी कहानी स्थान : इंद्रानगर, मेरठ। तारीख : 3 मार्च को रात 11.30 बजे। सुनो साहिल, तुम जल्दी घर आ जाओ। सौरभ सो चुका है। मुस्कान की इस कॉल के बाद साहिल शुक्ला सौरभ के घर पहुंच गया। सौरभ के बगल में बैठकर मुस्कान और साहिल ने गांजे का नशा किया। नशे के सुरूर में साहिल और मुस्कान ने सौरभ की हत्या की। दोनों हाथ और सिर काटकर बॉडी के 4 टुकड़े किए। पूरी खबर पढ़ें…