यूपी के मेरठ में मर्चेंट नेवी अफसर सौरभ हत्याकांड में अब नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि वारदात के बाद जो मां आरोपी मुस्कान को थाने पर लेकर गई थी और उसे फांसी देने की मांग कर रही थी, वह मुस्कान की सौतेली मां है। उसके पिता ने मुस्कान की मां की मौत के बाद उसकी मौसी कविता रस्तोगी से शादी की है। इसके अलावा आरोपी साहिल की मां की मौत करीब 16 साल पहले हो चुकी है। उसके पिता नीरज ने भी दूसरी शादी कर ली है। सौतेली मां से साहिल की नहीं बनती थी। इसलिए वह नानी के साथ रहता था। उसकी सौतेली मां नोएडा में रहती है। सौरभ के 4 टुकड़े करने के बाद मुस्कान और साहिल ने 15 दिन के लिए मेरठ से टैक्सी बुक की। इससे दोनों मेरठ से शिमला, मनाली और कसोल गए। पुलिस दोनों आरोपियों और टैक्सी चालक को लेकर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जाएगी। जहां-जहां साहिल और मुस्कान रुके थे, वहां जांच करेगी और लोगों से पूछताछ करेगी। मुस्कान ने बुजुर्ग को पिता बनाकर स्टोर से नींद की दवा खरीदी
SP सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया- मुस्कान ने जहां से चाकू, ड्रम और दवाएं खरीदी थीं, गुरुवार को वहां-वहां पर पुलिस गई और दुकानदारों से पूछताछ की। मेडिकल स्टोर संचालक अमित जोशी के मुताबिक, मुस्कान दुकान पर एक बुजुर्ग को लेकर आई थी। उसने बुजुर्ग को अपना पिता बताया था। मैंने डॉक्टर का पर्चा देखने के बाद ही नींद की दवा दी थी। अब पुलिस उस बुजुर्ग को खोज रही है, जो दुकान में मुस्कान का पिता बनकर गया था। मुस्कान-साहिल के अवैध संबंध के बारे में जानता था सौरभ
SP सिटी ने बताया कि मुस्कान और साहिल के अवैध संबंध थे। 2021 में मकान मालिक ने मुस्कान और साहिल को आपत्तिजनक हालत में देखा था, तभी सौरभ को इसकी जानकारी हुई थी। मुस्कान और साहिल स्नैप चैट पर बात किया करते थे। ऐसे में उन्होंने स्नैप चैट से अपनी चैटिंग भी डिलीट कर दी थी। उन सब डेटा को रिकवर कराने के लिए दोनों के मोबाइल फोरेंसिक लैब भेजे जाएंगे। सौरभ के मोबाइल को भी लैब भेजा जाएगा। खुद को पति-पत्नी बताकर शिमला में लिया था कमरा SP सिटी ने बताया- मेरठ के शिवा टूर एंड ट्रैवल्स से मुस्कान और साहिल ने ऑनलाइन कैब बुक की थी। इसके लिए 54 हजार रुपए दिए थे। अजब सिंह नाम का ड्राइवर इस कैब को लेकर गया था। कैब से दोनों मेरठ से शिमला गए। शिमला से मनाली, फिर कसोल होते हुए मेरठ लौटे थे। शिमला में मुस्कान और साहिल ने खुद को पति-पत्नी बताकर होटल में कमरा लिया था, क्योंकि बिना पति-पत्नी के होटल में कमरा नहीं मिल रहा था। पुलिस अब कैब चालक को साथ लेकर वहां-वहां जाएगी, जहां-जहां साहिल और मुस्कान गए थे। पूछताछ में सामने आया है कि सौरभ के खाते में छह लाख रुपए थे। उसे डर था कि कहीं वह ऑनलाइन ठगी का शिकार न हो जाए। उसने अपने बैंक खाते से रकम निकाल ली थी। जिसमें से कुछ रुपए अपने परिजन को दिए थे। जबकि एक लाख रुपए अपनी पत्नी को दिए थे। यही पैसे लेकर मुस्कान मनाली गई थी। जब रुपए खत्म हो गए, तब दोनों मेरठ आ गए। काला जादू जैसे कोई सबूत सामने नहीं आए- SSP SSP मेरठ विपिन टांडा ने कहा- अभी तक काला जादू जैसे कोई सबूत सामने नहीं आए हैं। अभी इसकी जांच चल रही है। हालांकि, हत्या सोची-समझी साजिश लग रही है। दोनों के परिजन ड्रग्स और नशे की बात कह रहे हैं, हम उसकी जांच कर रहे हैं। घटनास्थल की वीडियोग्राफी और अन्य साक्ष्य पुलिस ने इकट्ठा किए हैं। जल्द से जल्द मामले में जांच कर चार्जशीट दाखिल की जाएगी, ताकि आरोपियों को सजा मिल सके। ——————————— हत्याकांड से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- साहिल के रहस्यमयी कमरे में शैतान की तस्वीरें, पालतू बिल्ली:मेरठ में सौरभ का सिर काटकर यहीं लाया, मुस्कान से कहा था- वध करो मेरठ में मर्चेंट नेवी अफसर सौरभ को 4 टुकड़ों में काट देने वाला साहिल जेहन से अंधविश्वासी था। दुनिया के लिए वह CA (चार्टर्ड अकाउंटेंट) की पढ़ाई कर रहा था, लेकिन कमरे में एक तांत्रिक की तरह रहता था। छोटे-छोटे अनुष्ठान करता, मंत्रों को सिद्ध करने की कोशिश करता था। पिछले 2 साल में उसने बाल भी बढ़ा लिए थे, लड़कियों की तरह जूड़ा बनाता था। उसने पेंटिंग भी सीखी थी। लोगों से मिलना-जुलना भी कम कर दिया था। वह क्या करता था, ये सिर्फ मुस्कान ही जानती थी। अपने कमरे में उसने ऐसे चित्र बनाए थे, जिन्हें देखकर कोई भी सहम जाए। पढ़ें पूरी खबर