मौसम विभाग ने देश के 21 राज्यों के अधिकतर इलाकों में बारिश होने की अनुमान जताया है। इस दौरान देश के अधिकतर हिस्सों में तापमान 36 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई है। वहीं, झारखंड के कई इलाकों में 21 से 22 मार्च को आंधी और ओले गिरने के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। राज्य में बीते दिन भी तेज हवाओं और ओले गिरने के साथ बारिश हुई थी। मौसम में आए बदलाव से राज्य का तापमान करीब 9 डिग्री तक गिर गया। इसके अलावा नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से राजस्थान में कई इलाकों में भी दो दिन हल्की बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में 40 kmph की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे वेदर सिस्टम की वजह से गुरुवार और शुक्रवार को दक्षिण बंगाल के कई जिलों में ओले गिरने के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 50 kmph की गति से हवा चल सकती है। राज्यों में मौसम का हाल… राजस्थान में तेज हवा के साथ बारिश हुई; जोधपुर, जैसलमेर, नागौर, जयपुर में छाए बादल राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से बीती रात कई जिलों में मौसम बदल गया। जयपुर, नागौर, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर समेत कई शहरों में देर रात बादल छाए और कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। इससे पहले कल इन शहरों में दिन में मौसम साफ रहा और गर्मी रही। पूरी खबर पढ़ें… MP में 2 दिन गिरेंगे ओले, आंधी भी चलेगी, 30 जिलों में आज बदला रहेगा मौसम मध्यप्रदेश में तीन वेदर सिस्टम एक्टिव होने से मौसम पूरी तरह से बदल गया है। गर्मी के दिनों में ओले, बारिश और आंधी वाला मौसम है। गुरुवार को भोपाल, सागर, सीहोर, रीवा समेत 20 से ज्यादा जिलों में मौसम बदला रहा। कहीं ओले गिरे तो कहीं तेज आंधी चली और हल्की बारिश हुई। ऐसा ही मौसम शुक्रवार को भी बना रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… यूपी में 24 घंटे में बारिश का अलर्ट: 30Km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रहीं UP के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे बाद फिर बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज यानी बुधवार को 30Km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। पिछले 13 मार्च से प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश के तापमान में 3°C की गिरावट हुई है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब के 6 जिलों में तापमान 30°C के पार: सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक, बारिश की संभावना नहीं पंजाब में मौसम ने करवट बदली है। बुधवार को औसत अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई, जिससे राज्य में गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य का औसत तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल में मार्च में स्नोफॉल, पर्यटकों की लगी भीड़: बर्फ से ढके अटल टनल रोहतांग, सोलंगनाला, कोकसर और हामटा पास हिमाचल प्रदेश में फ्रेश स्नोफॉल के बाद पहाड़ों पर फिर से रौनक बढ़ी है। देश के मैदानी इलाकों से बढ़ी संख्या में टूरिस्ट कुल्लू और लाहौल स्पीति जिला के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर पहुंच रहा है और बर्फ के बीच मौज मस्ती कर रहा है। कुल्लू और लाहौल स्पीति जिले में बीते सप्ताह ताजा हिमपात हुआ है। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़ में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर, 4 जिले आज भीगेंगे: रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा में कल से बदलेगा मौसम छत्तीसगढ़ के कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर और गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में आज बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में 20-21 मार्च को गरज चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार- पटना में बारिश, 7 जिलों अलर्ट, तेज हवा भी चलेगी: बिजली गिरने की भी आशंका; 26 जिलों में यलो अलर्ट बिहार में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। गुरुवार सुबह पटना में हल्की बारिश हुई है। आरा में भी बूंदाबांदी के बाद मौसम सुहाना बना हुआ है। आज 7 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक रोहतास, कैमूर, बांका, गया, नवादा, जमुई और औरंगाबाद में बारिश के साथ तेज हवा चल सकती है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा में 34°C पहुंचा पारा: इस सप्ताह 3 डिग्री और बढ़ेगा, फरीदाबाद सबसे गर्म, उत्तर-पूर्वी हवाएं चलेंगी हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। 20 मार्च को फरीदाबाद हरियाणा का सबसे गर्म जिला रहा। जहां तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर, अब मौसम साफ होने से गर्मी भी दस्तक दे रही है। पूरी खबर पढ़ें…