हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर की एक लेन को ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया है। अब लोग पंजाब के राजपुरा से हरियाणा के अंबाला-दिल्ली की तरफ जा सकते हैं। वहीं दूसरी लेन से अभी हरियाणा पुलिस बैरिकेड हटा रही है। यह बॉर्डर किसान आंदोलन के चलते 13 महीने से बंद था। वहीं आंदोलन कर रहे किसानों को जबरन शंभू और खनौरी बॉर्डर से हटाने पर पंजाब के किसान भड़के हुए हैं। पंजाब के सभी जिलों में इसको लेकर किसानों ने हाईवे जाम करने की कोशिश की। इस दौरान बठिंडा, मुक्तसर, मोगा, फरीदकोट व होशियारपुर में उनकी पुलिस के साथ झड़प भी हुई। हालात देखते हुए पंजाब CM भगवंत मान ने शाम 7 बजे कैबिनेट की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। इधर, पुलिस ने किसान नेता जगजीत डल्लेवाल को पंजाब में आर्मी के कंट्रोल वाले जालंधर कैंट के PWD रेस्ट हाउस में शिफ्ट कर दिया है। बुधवार दोपहर हिरासत में लेने के बाद पहले उन्हें जालंधर सिटी के PIMS अस्पताल ले जाया गया था। उधर, हरियाणा के किसानों ने CM नायब सैनी को मांगें मानने के लिए 1 महीने का अल्टीमेटम दिया है। गुरुवार को कुरुक्षेत्र में CM का घर घेरने पहुंचे इन किसानों को पुलिस ने रोक लिया था। बुधवार को दो बड़े एक्शन पंजाब-हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर आज के एक्शन से जुड़ी पल-पल की जानकारी के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…