मणिपुर में सुरक्षा बलों ने बीते 24 घंटे में तीन प्रतिबंधित संगठनों के उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, तेंग्नौपाल जिले से बुधवार को PREPAK (Pro) का सदस्य लैश्रम टोम्बा सिंह (27) और कांगलेई याओल कन्ना लुप (KYKL) का कैडर युमनाम रोशन मैतेई (33) पकड़ा गया। उनके पास से एक लाइट मशीन गन (LMG), एक AK-56 राइफल, बड़ी मात्रा में गोलियां और अन्य हथियार मिले। आज की अन्य बड़ी खबरें… पश्चिम बंगाल में बार में काम कर सकेंगी महिलाएं, विधानसभा में बिल पास हुआ पश्चिम बंगाल विधानसभा ने बुधवार को एक बिल पास किया, जिससे अब महिलाएं बार में काम कर सकेंगी। वित्त राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने पश्चिम बंगाल वित्त विधेयक, 2025 पेश किया। इसमें बंगाल आबकारी अधिनियम, 1909 में बदलाव कर ‘ऑन’ श्रेणी की शराब दुकानों में महिलाओं की नियुक्ति पर लगी रोक हटाने का प्रावधान है। इसके अलावा, बिल में अवैध शराब निर्माण रोकने और छोटे चाय बागानों को कर राहत देने के प्रावधान भी हैं। महाराष्ट्र के पुणे में कंपनी बस में आग, 4 मजदूरों की मौत, 6 घायल पुणे में बुधवार शाम को एक कंपनी की बस में आग लगने से 4 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 6 गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय बस में कुल 12 लोग सफर कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक, बस के बोनट से अचानक आग भड़क गई, जिससे घबराकर ड्राइवर कूद गया। कुछ यात्री बस से कूदकर बच गए, लेकिन पीछे बैठे 4 मजदूर इमरजेंसी दरवाजा न खुलने के कारण बाहर नहीं निकल सके और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले में BJP नेता अरुण हाजरा को स्पेशल कोर्ट का समन कोलकाता की स्पेशल कोर्ट ने बुधवार को पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले में BJP नेता अरुण हाजरा को समन जारी किया है। उन्हें एक महीने के अंदर अदालत में पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। आरोप है कि उन्होंने नौकरी दिलाने के नाम पर बाजार से 78 करोड़ रुपए वसूले थे। जांच में हाजरा के हस्ताक्षर वाला एक दस्तावेज मिला, जिसमें उन्होंने यह राशि सुजॉय कृष्ण भद्र को देने की बात कही थी। महाराष्ट्र के नासिक में CBI ने 20,000 की रिश्वत लेते हुए ASI के 2 अफसरों को पकड़ा नासिक में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बुधवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के दो अधिकारियों को 20,000 रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत एक ड्रोन लौटाने के बदले मांगी गई थी। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। CBI ने आरोपियों के घरों की तलाशी ली, जहां से कई अहम दस्तावेज मिले। जांच जारी है।