अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने दिशा की मौत की नए सिरे से जांच की मांग की है। इसके लिए उन्होंने बुधवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की। याचिका में शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे के खिलाफ FIR दर्ज करने और जांच CBI को सौंपने का आग्रह किया गया है। आरोप लगाया गया है कि दिशा के साथ गैंगरेप के बाद उसकी हत्या की गई थी। 8 जून, 2020 को मुंबई के मलाड इलाके की 14वीं मंजिल से गिरकर दिशा की मौत हो गई थी। पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया था। उस समय दिशा के पिता ने जांच को संतोषजनक माना था। भाजपा नेता नितेश राणे ने तीन साल पहले दिशा से गैंगरेप के बाद उनकी हत्या का आरोप लगाया था। हालांकि, दिशा में माता-पिता ने बेटी को बदनाम करने की साजिश कहते हुए नितेश पर केस दर्ज कराया था। अब दिशा के पिता का कहना है कि उन्हें नजरबंद करके पुलिस के पेश सबूतों को सच मानने के लिए मजबूर किया गया था। याचिका में सूरज पांचोली, डिनो मोर्या और मुंबई पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। दिशा के पिता की याचिका के बाद महाराष्ट्र में राजनीति तेज हो गई है। कैबिनेट मंत्री नितेश राणे ने कहा, ‘आदित्य ठाकरे को विधायक पद से इस्तीफा दे देना चाहिए और जांच का सामना करना चाहिए।’ शिवसेना (UBT) ने साजिश की आशंका जताया शिवसेना (UBT) ने अचानक फिर से मामला उठाने के पीछे साजिश का आशंका जताई है। पार्टी प्रवक्ता और मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा, ‘इसके पीछे कोई साजिश है। चार साल से ज्यादा समय बाद यह मामला सुर्खियों में कैसे आया। मामले की जांच के लिए पहले से ही SIT गठित है।’ वहीं, महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नितेश राणे ने अपने पूर्व में लगाए गए आरोपों को दोहराया। उन्होंने कहा- मैं पहले दिन से ही कह रहा हूं कि दिशा सालियान की हत्या की गई है। CCTV फुटेज गायब कर दिए गए और सोसाइटी के विजिटर रजिस्टर के पन्ने फाड़ दिए गए। एनसीपी (शरद पवार) ने भाजपा पर राजनीति करने का आरोप लगाया एनसीपी (शरद पवार) विधायक रोहित पवार ने कहा- अगर किसी व्यक्ति ने अपनी बेटी या महिला के लिए न्याय मांगने की कोशिश की है, तो हम चाहते हैं कि उन्हें न्याय मिले। लेकिन वास्तव में क्या हुआ, यह पता होना चाहिए। उसकी मृत्यु 4 साल पहले हो गई थी। इस मामले में अब भाजपा राजनीति कर रही है। CBI जांच की मांग कर चुके हैं राणे नितेश राणे मामले में इससे पहले भी कई आरोप लगा चुके हैं। इसके चलते उन्होंने CBI जांच की भी मांग की थी। करीब 2 साल पहले राणे ने कहा था, ‘दिशा ने डायल 100 पर मदद मांगी थी और सबकुछ बताया था। पुलिस के पास जरूर जानकारी होगी, क्योंकि यह रिकॉर्डेड कॉल था।’ उन्होंने कहा था, ‘मुंबई पुलिस उनकी मदद नहीं कर सकी, इसलिए उन पर भी सवाल खड़ा होता है। मैं एक लीड दे रहा हूं। इसकी CBI जांच की जानी चाहिए। अगर CBI चाहे तो मैं उनकी मदद करने को तैयार हूं।’ इससे पहले नितेश राणे ने गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखकर दिशा के बॉयफ्रेंड रोहन राय की सुरक्षा की मांग की थी। उन्होंने लिखा था कि रोहन का बयान दिशा और सुशांत मौत की जांच के लिए बहुत अहम होगा। इससे कई कड़ियां खुल सकती हैं क्योंकि इस बात का पूरा यकीन है कि दोनों की मौत का कनेक्शन आपस में जुड़ा हुआ है। 3 साल पहले राणे ने मामला उठाया था नितेश राणे ने करीब 3 साल पहले दिशा सालियान की मौत लेकर कई आरोप लगाए थे। राणे ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एंटीलिया केस में जेल में बंद बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वझे से भी जोड़ा था। नितेश राणे के आरोप मौत से पहले दिशा ने पार्टी की थी दिशा की मौत के कुछ दिन बाद उनका एक वीडियो सामने आया था। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि वीडियो उनकी मौत से एक घंटे पहले का था। वीडियो में दिशा अपने दोस्तों के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में दिशा के बॉयफ्रेंड रोहन भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिशा काफी खुश नजर आ रही हैं। दावा था कि दिशा ने वह वीडियो को 8 जून, 2020 की रात 11:48 बजे दोस्तों के वॉट्सऐप ग्रुप में पोस्ट किया था। इसके करीब एक घंटे के बाद उन्होंने सुसाइड कर लिया था। वीडियो सामने आने के बाद सवाल उठे थे कि जब वे इतनी खुश थीं तो उन्होंने सुसाइड क्यों किया। हालांकि, वीडियो के बारे में किसी भी तरह की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। प्रोफेशनली काफी ज्यादा दबाव में थीं दिशा पुलिस सूत्रों ने दावा किया था कि दिशा सालियान प्रोफेशनली काफी ज्यादा दबाव में थीं। इसी के चलते उन्होंने सुसाइड किया। सूत्रों के मुताबिक, ‘दिशा के साथियों को काफी अच्छे क्लाइंट मिले रहे थे, लेकिन उसकी परफॉर्मेंस अच्छी नहीं चल रही थी। जिसकी वजह से वे काफी परेशान थी। इसी वजह से उसके दोस्तों ने एक पार्टी रखी थी, ताकि दिशा का मूड कुछ अच्छा हो सके।’ —————————————————- महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… फडणवीस बोले- अमित शाह से मेरी कोई शिकायत नहीं हुई, शिंदे से विवाद की खबरें गलत महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी CM एकनाथ शिंदे से विवाद की खबरों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने अमित शाह से मेरी कोई शिकायत नहीं की है। शिवसेना उद्धव गुट के सांसद संजय राउत कहानी लिखने में बॉलीवुड के मशहूर लेखक सलीम-जावेद से कंपटीशन कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…