बुरहानपुर में मंगलवार रात सोशल मीडिया पर धर्म विशेष पर टिप्पणी को लेकर तनाव फैल गया। इस विवादित टिप्पणी के खिलाफ बड़ी संख्या में लोग कोतवाली थाने का घेराव करने पहुंच गए। सूचना मिलते ही कलेक्टर हर्ष सिंह, एडीएम वीर सिंह चौहान और एसपी देवेंद्र पाटीदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सभी अधिकारियों ने लोगों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। सुरक्षा की दृष्टि से बाजार भी बंद करा दिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने सुरक्षा कारणों से आरोपी का नाम और टिप्पणी का खुलासा करने से इनकार किया है। इंस्टाग्राम चैट में की थी विवादित टिप्पणी
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात 10 बजे लोहार मंडी निवासी एक युवक इंस्टाग्राम ग्रुप पर चैट कर रहा था। इस बीच किसी ने धर्म विशेष को लेकर टिप्पणी की। कुछ ही देर में यह पोस्ट वायरल हो गई। संबंधित धर्म के लोग आक्रोशित होकर बाजार में इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और उन्हें खदेड़ा। इसके बाद सभी कोतवाली पहुंच गए। कानून हाथ में लेने वालों पर होगी कार्रवाई
एसपी देवेंद्र पाटीदार ने कहा- हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं। शहर में शांति बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर पहले से ही धारा 188 के तहत आदेश जारी हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि कोई भी कानून हाथ में लेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हम सभी नागरिकों से अपील करते हैं कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी आपत्तिजनक स्थिति में थाने में शिकायत करें। देखिए तीन तस्वीरें… मंत्री बोले- मामले की जांच कर रही पुलिस
मामले में मंत्री विश्वास सारंग ने कहा- पुलिस जांच कर रही है। सच्चाई सामने आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। उन्होंने कहा- हम देख रहे हैं कि देश-प्रदेश में हर जगह कांग्रेस सामाजिक और धार्मिक उन्माद फैलाने का काम करती है। मध्यप्रदेश में प्रशासन हर घटना पर पूरी मुस्तैदी से ध्यान रख रहा है। प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त हैं। होली एक ऐसा पर्व है, जो सामाजिक समरसता के भाव के साथ मनाया जाता है। मेरी सभी से अपील है कि शांति बनाए रखें। ये खबर भी पढे़ं… क्रिकेट में जीत के जुलूस के दौरान पथराव, सेना तैनात मध्यप्रदेश के महू में चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की जीत के बाद निकल रहे जुलूस के दौरान विवाद हो गया। दो गुट आमने-सामने आ गए। लोगों ने दुकानों और वाहनों को आग लगा दी। पेट्रोल बम भी फेंके गए। पुलिस ने स्थिति संभालने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। सेना के जवानों ने भी मोर्चा संभाला। करीब ढाई घंटे बाद हालात काबू में आ सके। पढे़ं पूरी खबर…