केरल हाईकोर्ट ने त्रावणकोर देवस्वम बोर्ड (टीडीबी) को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि किसी भी संगठन या भक्तों के समूह को उसके तहत चल रहे किसी मंदिर में वार्षिक उत्सव या किसी भी समारोह के लिए भक्तों से दान या प्रायोजन के रूप में धन जुटाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। जस्टिस अनिल के नरेंद्रन और जस्टिस मुरली कृष्ण एस की बेंच ने बोर्ड को यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि मंदिर सलाहकार समिति इकट्ठा किए गए धन का लेखा-जोखा रखे। कोर्ट ने यह भी कहा कि मंदिरों में दैनिक पूजा, समारोह और त्योहारों के संचालन में राजनीति की कोई भूमिका नहीं है। विष्णु सुनील पंथलम ने कोर्ट में याचिका लगाई थी, जिसमें कोल्लम जिले में के एक मंदिर उत्सव में डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया के झंडे फहराए जाने और सीपीआई(एम) का महिमामंडन करने वाले गीतों के प्रदर्शन का जिक्र था। कोर्ट ने कहा- ये इस अवसर के लिए अनुपयुक्त थे और भक्तों की भावनाओं को बहुत ठेस पहुंचाते हैं” आज की अन्य बड़ी खबरें… AAP नेता सत्येद्र जैन पर भ्रष्टाचार केस में FIR; एंटी करप्शन ब्यूरो का आरोप- 571 करोड़ के CCTV प्रोजेक्ट में घोटाला किया दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन के खिलाफ 571 करोड़ रुपए के सीसीटीवी प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार को लेकर मामला दर्ज किया है। संयुक्त पुलिस आयुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17ए के तहत मंजूरी मिलने के बाद मंगलवार को सत्येंद्र के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। जैन पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली में सीसीटीवी कैमरे लगाने में देरी के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) पर लगाए गए 16 करोड़ रुपए के लिक्विडेटेड हर्जाने को मनमाने ढंग से माफ कर दिया। 7 करोड़ रुपए की रिश्वत लेने के बाद यह छूट दी गई। पढ़ें पूरी खबर… बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश- युजवेंद्र चहल-धनश्री के तलाक पर 20 मार्च तक फैसला करे फैमिली कोर्ट, 6 महीने का कूलिंग ऑफ पीरियड भी माफ बॉम्बे हाईकोर्ट ने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा की तलाक याचिका पर 20 मार्च तक फैसला करने के लिए फैमिली कोर्ट को निर्देश दिया है। जस्टिस माधव जामदार की सिंगल बेंच ने कहा कि चहल 21 मार्च से उपलब्ध नहीं होंगे क्योंकि उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में भाग लेना है। चहल और धनश्री ने 5 फरवरी को बांद्रा की फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की थी। बॉम्बे हाईकोर्ट ने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की तलाक की याचिका के बाद 6 महीने की कूलिंग ऑफ पीरियड को माफ करने की याचिका को मंजूरी दे दी है। दोनों ने आपसी सहमति से कूलिंग ऑफ पीरियड माफ करने की मांग वाली याचिका भी दायर की थी। दरअसल, हिंदू विवाह अधिनियम के तहत, प्रत्येक दंपति को तलाक दिए जाने से पहले छह महीने की कूलिंग ऑफ पीरियड से गुजरना पड़ता है। चहल और धनश्री को अब इस टाइम तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पढ़ें पूरी खबर… चुनाव आयुक्त की नियुक्ति वाले कानून के खिलाफ याचिका पर SC में 16 अप्रैल को सुनवाई चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के लिए बने कानून को चुनौती देने वाली याचिका पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। जस्टिस सूर्यकांत और एन कोटिश्वर सिंह की बेंच ने अगली तारीख 16 अप्रैल तय की है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स, लोक प्रहरी और जया ठाकुर समेत कई याचिकाकर्ताओं ने नए कानून को चुनौती दी है। याचिकाकर्ता का सवाल है कि चुनाव आयुक्त का चयन करने वाली कमेटी में चीफ जस्टिस को बाहर क्यों कर दिया गया। लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्री की मौत: चेक-इन काउंटर पर बेहोश होकर गिरा उत्तर प्रदेश में लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक यात्री की मौत हो गई है। उसे इंडिगो के विमान से यात्रा करनी थी। यात्री एयरपोर्ट टर्मिनल में चेक-इन करने जा रहा था। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। वह काउंटर के सामने बेहोश होकर गिर पड़ा। एयरपोर्ट प्रशासन ने तुरंत मेडिकल टीम को बुलाया। यात्री को तत्काल पल्स हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घुसपैठ मामले में NIA ने जम्मू में 10 जगहों पर छापेमारी की जम्मू और कश्मीर में घुसपैठ से जुड़े मामलों की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) जांच कर रही है। बुधवार सुबह जांच एजेंसी ने जम्मू में 10 जगहों पर छापेमारी की। जम्मू के भटिंडी में टीम ने छानबीन की। BJD की मांग, ओडिशा को विशेष राज्य का दर्जा मिले; सांसद बोले- राज्य साल दर साल तूफान झेलता बीजू जनता दल (BJD) सांसद डॉ सस्मित पात्रा ओडिशा को विशेष दर्जा दिए जाने की मांग की। उन्होंने मंगलवार को राज्यसभा में कहा- हमने गुस्से में अपनी आवाज नहीं उठाई है, बल्कि इसके पीछे एक एक कारण है। ओडिशा भारत के विकास का स्तंभ है। हमारे कोयला बिजली उद्योग, खनिज भारत के बुनियादी ढांचे का निर्माण करते हैं। फिर भी ओडिशा साल दर साल, तूफान दर तूफान असुरक्षित है। फेलिन, फानी, अम्फान और यास जैसे तूफानों से राज्य को बार-बार नुकसान होता है।