सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को पूर्व IAS ट्रेनी ऑफिसर पूजा खेडकर को गिरफ्तारी से संरक्षण देने के अपने अंतरिम आदेश को बढ़ा दिया है। पूजा पर 2022 UPSC परीक्षा के लिए पात्रता प्राप्त करने के लिए अपने दस्तावेजों में जालसाजी करने का आरोप है। जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने कहा खेडकर को जाली प्रमाण पत्र कहां से मिले, इसका पता लगाने के लिए उन्हें हिरासत में रखना जरूरी नहीं है। आज की अन्य बड़ी खबरें… गुजरात के सुरेंद्रनगर में धर्म परिवर्तन बदलने लोगों को पैसों का लालच दिया; 2 आरोपी गिरफ्तार गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए पैसे देने का आरोप है। एफआईआर के मुताबिक दोनों आरोपियों ने कुछ लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए 20 हजार रुपए देने की पेशकश की। उन्होंने दावा किया कि ईसाई धर्म अपनाने से उन्हें बीमारी और पैसे की तंगी से उबरने में मदद मिली है और जो लोग ऐसा करेंगे, उन्हें भी इसी तरह के लाभ मिलेंगे। वैष्णो देवी मंदिर में पिस्टल लेकर पहुंची महिला गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस में काम करता है आरोपी श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में एक महिला सुरक्षा जांच को तोड़ते हुए पिस्टल लेकर पहुंच गई थी। घटना 14-15 मार्च 2025 की रात की है। महिला की पहचान ज्योति गुप्ता के रूप में हुई है, जो दिल्ली पुलिस में कार्यरत है। हथियार का लाइसेंस एक्सपायर हो चुका था। रियासी पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर हथियार जब्त कर लिया है। कटरा पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। सांसद इंजीनियर राशिद की अंतरिम जमानत का मामला 25 मार्च तक स्थगित दिल्ली हाई कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर से लोकसभा सांसद राशिद इंजीनियर और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के वकील के संयुक्त अनुरोध पर मामले की सुनवाई 25 मार्च तक स्थगित कर दी। उन्होंने संसद सत्र में भाग लेने के लिए अंतरिम जमानत मांगी थी। सोमवार को दाखिल अपने हलफनामे में जांच एजेंसी ने कहा है कि सांसद ने पहले ही शहर की अदालत में नियमित जमानत के लिए आवेदन कर दिया है और इसलिए वह विभिन्न अदालतों में कई मामले दायर करके एक ही राहत की मांग नहीं कर सकते। दिल्ली के द्वारका में लगी भीषण आग , 30 झुग्गियां और दो फैक्ट्रियां राख दिल्ली के द्वारका मोड़ इलाके में मंगलवार तड़के भीषण आग लग गई, जिसमें 30 झुग्गियां, दो फैक्ट्रियां और कुछ दुकानें पूरी तरह से जल गई। हालांकि, आग से जान की हानि नही हुई। दिल्ली फायर सर्विस को रात 2:07 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद 11 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची। सुबह 3:50 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। आग की वजह का अभी पता नहीं चला है, इसकी जांच जारी है। महाराष्ट्र के पालघर में पानी की टंकी गिरने से 2 बच्चों की मौत, एक घायल महाराष्ट्र के पालघर जिले के सुखदांबा गांव में सोमवार को पानी की टंकी का स्लैब गिरने से 2 बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक,3 बच्चे स्कूल के पास बनी पानी की टंकी पर चढ़े थे, तभी अचानक उसका स्लैब टूट गया। हादसे में हर्षदा पागी और एक अन्य छात्र की मौत हो गई, जबकि 1 बच्चा गंभीर घायल है। हैदराबाद में 11 यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर केस, सट्टेबाजी ऐप को बढ़ावा देने का आरोप हैदराबाद पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सट्टेबाजी ऐप को बढ़ावा देने के आरोप में 11 यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर केस दर्ज किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि BNS, गेमिंग एक्ट और IT एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही उन्हें तलब करके पूछताछ की जाएगी।