Gujrat - Alert India News https://alertindianews.in रखे आपको खबरदार Mon, 10 Nov 2025 12:19:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://alertindianews.in/wp-content/uploads/2026/01/yes.png Gujrat - Alert India News https://alertindianews.in 32 32 कश्मीर से गांधीनगर तक देश में कई आतंकी साजिशों का पर्दाफाश, J&K में 48 घंटे तक चली रेड की इनसाइड स्टोरी https://alertindianews.in/?p=387160&utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25b6%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%2580%25e0%25a4%25b0-%25e0%25a4%25b8%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%2597%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%25a7%25e0%25a5%2580%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%2597%25e0%25a4%25b0-%25e0%25a4%25a4%25e0%25a4%2595-%25e0%25a4%25a6%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%25b6 https://alertindianews.in/?p=387160#respond Mon, 10 Nov 2025 12:19:58 +0000 https://alertindianews.in/?p=387160 Terror attack plot: कश्मीर से लेकर फरीदाबाद, अहमदाबाद से मिले खुफिया इनपुट के बाद देश को दहलाने की साजिशें लगातार

The post कश्मीर से गांधीनगर तक देश में कई आतंकी साजिशों का पर्दाफाश, J&K में 48 घंटे तक चली रेड की इनसाइड स्टोरी first appeared on Alert India News.

]]>

Terror attack plot: कश्मीर से लेकर फरीदाबाद, अहमदाबाद से मिले खुफिया इनपुट के बाद देश को दहलाने की साजिशें लगातार नाकाम हो रही हैं. इस बीच गुजरात से पकड़े गए आतंकियों को लेकर और एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. आतंकियों ने लखनऊ के RSS कार्यालय की रेकी की थी. दिल्ली की आजादपुर मंडी भी उनके टारगेट पर थी. साजिश का तानाबाना बुन रहे आतंकियों ने RSS कार्यालय का वीडियो बनाकर पाकिस्तान में बैठे आकाओं को भेजा था. इसी कड़ी में केमिकल वेपन जैसे हथियार से आतंकी हमला करने की योजना बना रहे डॉक्टर समेत तीन लोगों को दबोचा है. गिरफ्तार आतंकी मुजम्मिल अल फलाह यूनिवर्सिटी में पढ़ाता था.

इससे पहले गुजरात एटीएस ने तीन आतंकी दबोचे थे. जिनमें से दो यूपी और एक हैदराबाद का रहने वाला था. कश्मीर में भी इसी दौरान आतंक पर सबसे बड़ी रेड हुई. लगातार 48 घंटे चली रेड में 10 से ज्यादा जिलों के 59 ठिकानों पर हुई छापेमारी में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलवामा से लेकर शोपियां जम्मू, गांदरबाल, किश्तवाड़ और कुलगाम में आतंकवादियों के मददगारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई. आइए आपको बताते हैं कि सुरक्षा एजेंसियों को अचानक इतने बड़े पैमाने पर इस तरह का छापेमारी अभियान क्यों चलाना पड़ा.

दरअसल सुरक्षा एजेंसियों को खुफिया इनपुट मिला है कि जम्मू-कश्मीर को फिर से निशाना बनाने की तैयारी हो रही है. लश्कर-जैश-हिज्बुल और जमात ए इस्लामी ने आतंकी हमले का प्लान बनाया है. PoK में हमले की प्लानिंग को लेकर अक्टूबर में खुफिया बैठक हुई थी. आतंकी संगठनों के स्लीपर मॉड्यूल्स को एक्टिव करने के निर्देश दिए गए हैं. ऑपरेशन सिंदूर में हुए नुकसान का बदला लेने के निर्देश जारी किए गए हैं.

इसी खुफिया इनपुट के बाद इतने बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया गया है ताकि टेरर नेटवर्क ध्वस्त कर आतंकिस्तान के मंसूबे नाकाम कर दिए जाएं. इस सिलिसिले में J&K पुलिस में तैनात 2 स्पेशल पुलिस ऑफिसरों को आतंकियों से संबंध रखने के आरोप में बर्खास्त किया गया है. दोनों पर आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है. ये दोनों आतंकियों के सीधे संपर्क में थे.

The post कश्मीर से गांधीनगर तक देश में कई आतंकी साजिशों का पर्दाफाश, J&K में 48 घंटे तक चली रेड की इनसाइड स्टोरी first appeared on Alert India News.

]]>
https://alertindianews.in/?feed=rss2&p=387160 0
घरों में घुसा पानी… सड़कें बनी तालाब, भारी बारिश से गुजरात में हाहाकार; 3 जिलों में रेड अलर्ट https://alertindianews.in/?p=217612&utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%2598%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%2598%25e0%25a5%2581%25e0%25a4%25b8%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%25aa%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25a8%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%25b8%25e0%25a4%25a1%25e0%25a4%25bc%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%2582 https://alertindianews.in/?p=217612#respond Wed, 25 Jun 2025 08:18:46 +0000 https://alertindianews.in/?p=217612 गुजरात में मानसून ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। सूरत समेत राज्य के 26 जिलों में भारी

The post घरों में घुसा पानी… सड़कें बनी तालाब, भारी बारिश से गुजरात में हाहाकार; 3 जिलों में रेड अलर्ट first appeared on Alert India News.

]]>

गुजरात में मानसून ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। सूरत समेत राज्य के 26 जिलों में भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार हो रही बारिश के चलते कई इलाके जलमग्न हो गए हैं, वहीं मौसम विभाग ने आगामी दिनों में और भीषण बारिश की चेतावनी देते हुए सूरत, नवसारी और वलसाड जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।

सूरत में 36 घंटे में रिकॉर्ड 400 मिमी बारिश
सूरत शहर में हालात बेहद नाजुक हो चुके हैं। बीते 36 घंटों में लगभग 400 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। नतीजतन, कई रिहायशी इलाकों में पानी भर गया है, घरों में पानी घुस गया है और सड़कें तालाब में तब्दील हो चुकी हैं। सरथाना, गोडादरा, मगोब, कड़ोदरा और कामरेज जैसे इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं।

सूरत के एक पुलिस थाने में करीब 3 फीट तक पानी भर गया, जिससे पुलिसकर्मियों को अपना सामान समेटकर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। राहत कार्य के तहत रेस्क्यू टीमें बोट लेकर थाने पहुंचीं और पुलिस बल को बाहर निकाला। कई रिहायशी सोसाइटियों की निचली मंजिलें जलमग्न हो गई हैं, जहां फंसे लोगों को निकालने के लिए प्रशासन ने राहत सामग्री पहुंचाई है।

दो दिन पहले भारी बारिश के कारण एक इमारत की दीवार गिरने की घटना ने प्रशासन की चिंता और बढ़ा दी है। वहीं, गोडादरा-मगोब को जोड़ने वाली सड़क पानी में डूबकर गायब हो चुकी है। नगरपालिका को राहत के लिए ट्रैक्टर तक उतारना पड़ा।

हाईवे और रेलवे अंडरपास भी जलमग्न
कामरेज और कड़ोदरा के आसपास के हाईवे जलभराव की चपेट में हैं, जहां फंसी गाड़ियों को बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं। रेलवे अंडरपासों में भी पानी भर गया है, जिससे ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि सूरत समेत दक्षिण गुजरात के अधिकांश हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम में सुधार की संभावना नहीं है। लगातार बारिश से राहत फिलहाल दूर नजर आ रही है।

The post घरों में घुसा पानी… सड़कें बनी तालाब, भारी बारिश से गुजरात में हाहाकार; 3 जिलों में रेड अलर्ट first appeared on Alert India News.

]]>
https://alertindianews.in/?feed=rss2&p=217612 0
In Pics: PM Modi Visits Ahmedabad Plane Crash Site https://alertindianews.in/?p=203269&utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=in-pics-pm-modi-visits-ahmedabad-plane-crash-site https://alertindianews.in/?p=203269#respond Fri, 13 Jun 2025 07:20:04 +0000 https://alertindianews.in/?p=203269

Prime Minister Narendra Modi on Friday visited the site of the Air India plane crash that killed 241

The post In Pics: PM Modi Visits Ahmedabad Plane Crash Site first appeared on Alert India News.

]]>

Prime Minister Narendra Modi on Friday visited the site of the Air India plane crash that killed 241 people a day earlier in one of the worst air disasters in recent times.

​Prime Minister Narendra Modi on Friday visited the site of the Air India plane crash that killed 241 people a day earlier in one of the worst air disasters in recent times.  

The post In Pics: PM Modi Visits Ahmedabad Plane Crash Site first appeared on Alert India News.

]]>
https://alertindianews.in/?feed=rss2&p=203269 0
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार गुजरात में पीएम मोदी, लोको मैन्युफैक्चरिंग शॉप-रोलिंग स्टॉक वर्कशॉप का किया उद्घाटन https://alertindianews.in/?p=180913&utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%2591%25e0%25a4%25aa%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%25b6%25e0%25a4%25a8-%25e0%25a4%25b8%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%25a6%25e0%25a5%2582%25e0%25a4%25b0-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%25ac%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25a6-%25e0%25a4%25aa%25e0%25a4%25b9%25e0%25a4%25b2%25e0%25a5%2580 https://alertindianews.in/?p=180913#respond Mon, 26 May 2025 07:27:40 +0000 https://alertindianews.in/?p=180913 अहमदाबाद: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पहली बार पीएम मोदी आज अपने गृह राज्य गुजरात में दो

The post ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार गुजरात में पीएम मोदी, लोको मैन्युफैक्चरिंग शॉप-रोलिंग स्टॉक वर्कशॉप का किया उद्घाटन first appeared on Alert India News.

]]>

अहमदाबाद:

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पहली बार पीएम मोदी आज अपने गृह राज्य गुजरात में दो दिवसीय दौरे पर हैं. दाहोद में पीएम मोदी ने लोको मैन्युफैक्चरिंग शॉप-रोलिंग स्टॉक वर्कशॉप का उद्घाटन किया. इससे पहले गुजरात पहुंचने पर पीएम मोदी का वडोदरा और दाहोद में रोड शो हुआ. पीएम मोदी के स्वागत में लोगों की भारी भीड़ जुटी थीं. लोग अपने हाथों में तिरंगे झंडे को लेकर पीएम का स्वागत करते नजर आए. पीएम मोदी के इस रोड शो में कर्नल सोफिया कुरैशी की फैमिली भी पहुंचीं थीं. पीएम अपने दौरे के दौरान 82,000 करोड़ रुपए के लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. ये भी अजीब इत्तेफाक है कि आज से ठीक 11 साल पहले यानि 26 मई 2014 में पीएम मोदी ने दिल्ली में पीएम पद की शपथ ली थीं और आज ही के दिन पीएम मोदी अपने गृह राज्य गुजरात पहुंचे हैं.

लोको मैन्युफैक्चरिंग शॉप-रोलिंग स्टॉक वर्कशॉप का उद्घाटन 

रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक (सूचना एवं प्रचार) दिलीप कुमार के अनुसार, नई सेवाओं में साबरमती-वेरावल वंदे भारत एक्सप्रेस और वलसाड-दाहोद एक्सप्रेस शामिल हैं. प्रधानमंत्री सबसे पहले दाहोद में लोको मैन्युफैक्चरिंग शॉप-रोलिंग स्टॉक वर्कशॉप का उद्घाटन किया. उद्घाटन के बाद वह खरोद, दाहोद में लोगों को संबोधित करेंगे और 24,000 करोड़ रुपये की रेलवे और अन्य सरकारी परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे.

पीएम मोदी सोमनाथ-अहमदाबाद वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे

पहली ट्रेन, साबरमती-वेरावल वंदे भारत एक्सप्रेस, साबरमती स्टेशन को प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर के पास वेरावल को जोड़ेगी. यह गुरुवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी. इस रेलगाड़ी में आठ डिब्बे होंगे और इससे गुजरात के सबसे प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक सोमनाथ की यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को काफी लाभ मिलने की उम्मीद है. प्रधानमंत्री मोदी सोमनाथ-अहमदाबाद वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और दाहोद में रेलवे उत्पादन इकाई का उद्घाटन करेंगे, जिसे ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत 21,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से स्थापित किया गया है.

दूसरी ट्रेन वलसाड-दाहोद एक्सप्रेस है, जो वलसाड और दाहोद के बीच रोजाना चलेगी. इसमें 17 कोच होंगे और यह 346 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. यह वलसाड से सुबह 5:50 बजे रवाना होगी. ट्रेन संख्या 19011 वलसाड से दाहोद तक चलेगी, जबकि ट्रेन संख्या 19012 दाहोद से वलसाड के बीच चलेगी. वलसाड-दाहोद एक्सप्रेस मार्ग पर 12 स्टेशनों पर रुकेगी: बिलिमोरा जंक्शन, नवसारी, सूरत, अंकलेश्वर जंक्शन, भरूच जंक्शन, मियागाम कर्जन, वडोदरा जंक्शन, समलाया जंक्शन, डेरोल, गोधरा जंक्शन, पिपलोद जंक्शन और लिमखेड़ा. यह सप्ताह के सभी दिनों में चलेगी.

गुजरात में पर्यटन में मिलेगा बढ़ावा

इन ट्रेनों के शुभारंभ का उद्देश्य क्षेत्रीय संपर्क में सुधार करना तथा गुजरात में पर्यटन और दैनिक आवागमन को बढ़ावा देना है. प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को दाहोद में एक लोकोमोटिव विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन करेंगे और एक इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव को हरी झंडी दिखाएंगे. इसके बाद वे भुज जाएंगे और 53,400 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे. वे दोनों जगहों पर जनसभाओं को संबोधित करेंगे.

गांधीनगर में पीएम मोदी का दो किलोमीटर लंबा रोड शो

27 मई की सुबह 10:30 बजे प्रधानमंत्री मोदी गांधीनगर में दो किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे, जहां 30,000 से अधिक भाजपा कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे. रोड शो के बाद वह महात्मा मंदिर में 5,536 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1,006 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 22,055 घरों का उद्घाटन भी करेंगे और साबरमती रिवरफ्रंट के तीसरे चरण की आधारशिला रखेंगे, जिसे 1,000 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा.

The post ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार गुजरात में पीएम मोदी, लोको मैन्युफैक्चरिंग शॉप-रोलिंग स्टॉक वर्कशॉप का किया उद्घाटन first appeared on Alert India News.

]]>
https://alertindianews.in/?feed=rss2&p=180913 0