हरियाणा में नायब सिंह सैनी की अगुआई वाली BJP सरकार ने महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए देने का ऐलान कर दिया है। CM सैनी ने सोमवार को विधानसभा में बजट पेश करते हुए सदन में इसकी घोषणा की। इसके लिए 5 हजार करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। ‘दैनिक भास्कर’ ने 16 मार्च को ही खुलासा कर दिया था कि सैनी सरकार विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादे को पूरा करते हुए बजट में महिलाओं को 2100 रुपए प्रतिमाह देने का ऐलान करने जा रही है। सोमवार को मुख्यमंत्री की घोषणा के साथ ही इस पर मुहर लग गई। हरियाणा सरकार ने इस योजना को लाडो लक्ष्मी योजना नाम दिया है। महिला मंत्रियों ने बजाई ताली
CM सैनी ने बजट पेश करते हुए जब महिलाओं के लिए यह घोषणा की तो सदन में खूब तालियां बजीं। सरकार में शामिल दोनों महिला मंत्रियों श्रुति चौधरी और आरती राव ने मेज थपथपाकर इस घोषणा का स्वागत किया। CM के इस ऐलान के बाद सदन में थोड़ी देर के लिए हंसी-मजाक का माहौल बन गया। CM ने कहा कि हरियाणा में महिलाओं के लिए बजट की कोई कमी नहीं है। इसके बाद सदन में सत्तापक्ष के सदस्यों ने ठहाके लगाए। पूर्व CM ने पूछा- क्राइटेरिया क्या है?
CM नायब सैनी ने जैसे ही महिलाओं को प्रतिमाह 2100 रुपए देने का ऐलान किया, विपक्ष में बैठे पूर्व CM और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपनी सीट से खड़े हो गए। उन्होंने पूछा कि इसका क्राइटेरिया क्या है? किन महिलाओं को यह पैसा मिलेगा? दोनों सवाल पूछकर हुड्डा वापस अपनी सीट पर बैठ गए। CM बोले– क्राइटेरिया बना रहे
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का सवाल सुनने के बाद CM नायब सैनी ने सदन को बताया कि इसके लिए क्राइटेरिया बनाया जा रहा है। पात्र लोगों का चयन करने के लिए अधिकारियों से कहा गया है। सीएम ने आगे कहा कि अभी बजट में इसके लिए सिर्फ 5 हजार करोड़ रुपए की विंडो रखी गई है लेकिन महिलाओं के लिए बजट की कहीं कोई कमी नहीं है। जरूरत के हिसाब से बजट में और रकम जोड़ दी जाएगी। योजना को लेकर सबसे बड़ा सवाल
हरियाणा की सैनी सरकार ने महिलाओं को 2100 रुपए प्रतिमाह देने की योजना को लाडो लक्ष्मी योजना नाम दिया है। विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में वादा किया था कि अगर वह तीसरी बार सत्ता में आई तो राज्य में 18 साल से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को यह रकम दी जाएगी। चुनाव नतीजे भाजपा के पक्ष में आए और BJP ने नायब सिंह सैनी की अगुआई में राज्य में तीसरी बार सरकार बनाई। उसके बाद से ही इस योजना की शुरुआत को लेकर चर्चाएं चलती रहीं। पिछले दिनों ऐसी खबरें भी सामने आई थी कि सिर्फ 1 लाख 80 हजार रुपए सालाना इनकम से कम वाले परिवारों की महिलाओं को ही इस योजना का फायदा मिलेगा। सोमवार को बजट में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने योजना के लिए बजट का प्रावधान तो कर दिया लेकिन इस योजना के तहत पात्र महिलाओं का चयन कैसे होगा? इसका खुलासा नहीं किया गया। *********** हरियाणा बजट से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… राज्य के इतिहास में पहली बार बजट 2 लाख करोड़ पार, खिलाड़ियों का बीमा होगा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर वित्त मंत्री अपना पहला बजट पेश कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश के इतिहास में पहली बार 2 लाख 5 हजार 17 करोड़ का बजट पेश किया है (पूरी खबर पढ़ें) हरियाणा बजट मोमेंट्स, स्पीकर ने रोका तो CM बोले- अभी तो तवा गर्म हुआ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज बजट 2025-26 पेश किया। इस दौरान कुछ रोचक मोमेंट्स दिखे। बजट पेश करते वक्त सीएम ने अपने भाषण के दौरान मैथिलीशरण गुप्ता की कविता पढ़ी। (पूरी खबर पढ़ें)