केंद्रीय मंत्री एवं अलवर से सांसद भूपेंद्र यादव के पिता कदम सिंह का शनिवार को 90 साल की उम्र में निधन हो गया। होली के दिन उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी। सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल लाया गया। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। पिता का जब निधन हुआ तब भूपेंद्र यादव उदयपुर में एक कार्यक्रम में थे। इसका पता चलते ही वह वहां से गुरुग्राम के लिए रवाना हो गए। शाम 4 बजे गुरुग्राम में पैतृक गांव जमालपुर में अंतिम संस्कार किया गया। इसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, हरियाणा के मंत्री राव नरबीर सिंह और ओमप्रकाश धनखड़ समेत कई बड़े नेता पहुंचे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूपेंद्र यादव को फोन कर संवेदना व्यक्त की और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। ये लोग अन्तिम संस्कार में हुए शामिल राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल लाल
हरियाणा के मन्त्री राव नरबीर
बहरोड़ विधायक डा. जसवंत यादव
गुरुग्राम जिला अध्यक्ष कमल यादव
राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड
विधायक अलवर संजय शर्मा
पूर्व विधायक सत्यप्रकाश जरावता
संजय सिंह
दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज अजमेर में रेलवे में सेवाएं दे चुके
भूपेंद्र यादव के पिता कदम सिंह ने लंबे समय तक अजमेर में रेलवे में सेवाएं दी थीं। इस कारण केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की स्कूली और उच्च शिक्षा अजमेर से ही हुई। कदम अजमेर से अधीक्षक के पद से रिटायर्ड हुए थे। इसके बाद वे गांव में ही रहने लगे। कबड्डी के खिलाड़ी रह चुके
वह गांव में लोगों से नियमित मिलते-जुलते थे। कदम कबड्डी के खिलाड़ी भी रहे हैं। हाल ही में अचानक उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई। अस्पताल में उनका निधन हो गया। केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया (X) पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट… इन नेताओं ने जताया दुख
भूपेंद्र यादव के पिता निधन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, UP के सीएम योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा और हरियाणा के CM नायब सैनी समेत कई भाजपा नेताओं ने दुख जताया। CM सैनी बोले- निधन का समाचार अत्यंत दुखद
CM सैनी ने सोशल मीडिया पर लिखा- भाजपा के वरिष्ठ नेता केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के पिता कदम सिंह के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। प्रभु श्री राम पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। शिवराज चौहान ने कहा- पिता का जाना जीवन की सबसे बड़ी क्षति
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के पिता के निधन का समाचार अत्यंत दुखदायी है। पिता का जाना जीवन की सबसे बड़ी क्षति होती है, लेकिन वे केवल सशरीर दूर होते हैं, उनकी सीख, उनके संस्कार और उनका आशीर्वाद सदा हमारे साथ रहता है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं आपके और परिवार के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। विनम्र श्रद्धांजलि।