एयरफोर्स का फाइटर जेट जगुआर शुक्रवार को तकनीकी खराबी की वजह से दोपहर करीब 3.45 बजे हरियाणा में पंचकूला के नजदीक क्रैश हो गया। फाइटर जेट ने अंबाला एयरबेस से प्रशिक्षण के लिए उड़ान भरी थी। हादसा के दौरान पायलट विमान से सुरक्षित बाहर निकल गया। हादसा पंचकूला के मोरनी में बालदवाला गांव के पास हुआ। एक अन्य घटना में वायुसेना का एक परिवहन विमान पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में उतरने के बाद क्रैश हो गया। इसका चालक दल सुरक्षित है। रूसी मूल का विमान, एएन-32, वायुसेना का प्रमुख ट्रांसपोर्ट विमान है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान पहले पेड़ों से टकराया, फिर जंगल के बीच एक खाई में गिरा। विमान के गिरते ही उसमें आग लग गई। वह कई टुकड़ों में बंट गया। विमान के टुकड़े आसपास के क्षेत्रों में बिखरे पाए गए। पायलट विमान को रिहायशी इलाके से दूर ले गया
पायलट विमान को रिहायशी इलाके से दूर ले गया, फिर खुद सुरक्षित रूप से बाहर निकल गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने वहां पहुंचकर पायलट को पानी पिलाकर मदद की। हादसे की जांच के लिए वायुसेना के विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंच गई है। हादसे की तस्वीरें: ट्विन-इंजन विमान है जगुआर
जगुआर, एक ट्विन-इंजन डीप पेनिट्रेशन स्ट्राइक एयरक्राफ्ट है, जो दशकों से भारतीय वायुसेना के बेड़े का अहम हिस्सा रहा है। यह विमान बहुत कम ऊंचाई पर स्ट्राइक करने की क्षमताओं के लिए जाना जाता है। इसके अलावा विमान छोटे रनवे से भी उड़ान भरने में सक्षम है। —————– MP के शिवपुरी में एयरफोर्स का फाइटर प्लेन क्रैश:खेत में गिरते ही मिराज-2000 में आग लगी मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में बहरेटा सानी गांव के पास 6फरवरी को एयरफोर्स का टू सीटर फाइटर प्लेन मिराज-2000 क्रैश हो गया था। प्लेन में दो पायलट थे। हादसे से पहले दोनों पायलटों ने खुद को इजेक्ट (बचकर निकले) कर लिया था। दोनों ही सुरक्षित हैं। पढ़ें पूरी खबर…