दिल्ली में बीजेपी सरकार 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला समृद्धि योजना का शुरू कर सकती है। दिल्ली भाजपा शनिवार को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के शामिल होने की संभावना है। इसी कार्यक्रम में योजना शुरू करने की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने भी पिछले हफ्ते कहा था कि योजना के लिए रजिस्ट्रेशन 8 मार्च से शुरू होगा। सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को होने वाली दिल्ली कैबिनेट की बैठक में इस योजना को मंजूरी के लिए पेश किया जा सकता है। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने महिला समृद्धि योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 हजार रुपए देने का वादा किया था। योजना से 20 लाख महिलाओं को फायदा होने का अनुमान है। 3 पॉइंट में समझें योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें… अगले साल योजना का बजट बढ़ाया जाएगा
इस योजना से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि योजना के लिए अगले साल बजट बढ़ाया जाएगा। इस साल योजना के लिए 1 हजार करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। इससे महिलाओं को पहले से मिल रही सहायता में कोई रुकावट नहीं आएगी। —————————————- दिल्ली की राजनीति से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… दिल्ली CM बोलीं- बजट सत्र 24-26 मार्च के बीच होगा, सुझाव के लिए मेल और वॉट्सऐप नंबर जारी किए दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 24 से 26 मार्च के बीच होगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उनके साथ कैबिनेट के 6 मंत्री भी मौजूद थे। रेखा गुप्ता ने बजट के लिए दिल्ली के लोगों से सुझाव मांगा है। पूरी खबर पढ़ें …