पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की शिक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं। अय्यर ने कहा है कि राजीव गांधी कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में फेल हुए जबकि वहां पास होना आसान है। इसके बाद वे इंपीरियल कॉलेज, लंदन गए लेकिन वहां भी फेल हो गए। मणिशंकर अय्यर ने यह भी सवाल किया कि इतने कमजोर एजुकेशन रिकॉर्ड वाले व्यक्ति को प्रधानमंत्री कैसे बनाया गया। भाजपा नेता अमित मालवीय ने बुधवार को अपने ‘एक्स’ हैंडल पर अय्यर के बयान वाला वीडियो शेयर किया है। इसमें वे कह रहे हैं- राजीव जब प्रधानमंत्री बने तो मैंने सोचा ये पायलट है। मैं उसके साथ कैंब्रिज में पढ़ा था, वहां वे फेल हो चुके। कैम्ब्रिज में फेल होना बहुत मुश्किल है, फर्स्ट क्लास मिलना आसान है। इसके बावजूद राजीव फेल हुए। फिर वे इम्पीरियल कॉलेज, लंदन गए और वहां दोबारा फेल हो गए। मैंने सोचा ऐसे व्यक्ति कैसे प्रधानमंत्री बन सकता है। मणिशंकर के बयान पर कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा- मैं किसी हताश इंसान पर टिप्पणी नहीं करना चाहता। मैं राजीव गांधी को जानता था, उन्होंने देश को मॉडर्न विजन दिया।