हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी की सुरक्षा में एक बार फिर चूक हो गई। सोमवार को पंचकूला के होटल में बजट को लेकर बुलाई गई मीटिंग में पहुंचे CM सैनी की कार के पास एक युवक बाइक लेकर पहुंच गया। हालांकि, उस वक्त नायब सैनी होटल के अंदर जा चुके थे। युवक को देखकर वहां तैनात पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। युवक को रोकने के लिए तुरंत पुलिसकर्मी पहुंचे। पुलिस अधिकारी ने बाइक की चाबी निकालने की कोशिश की तो युवक ने उन्हें हाथ तोड़ देने की धमकी दी। युवक ने कहा कि मैं तुम्हारी शिकायत डेरामुखी से करूंगा। ये ड्रामा करीब एक घंटे तक चलता रहा। इसके बाद युवक को हिरासत में ले लिया गया। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। CM की सुरक्षा में चूक का यह पांचवां मामला है। सबसे पहले गुरुग्राम में CM की सुरक्षा में चूक हुई थी। इसके बाद चंडीगढ़, फरीदाबाद और अब पंचकूला में मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। सिलसिलेवार पढ़िए पूरा घटनाक्रम 1. युवक बाइक लेकर CM की कार तक पहुंचा
सोमवार दोपहर 1 बजे एक सिख युवक स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर पंचकूला के रेड बिशप होटल के पास पहुंच गया। यहां CM की कार खड़ी थी। CM की कार के पास युवक को खड़ा देखकर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो युवक बहस करने लगा। इसके बाद वह वहां से चला गया। 2. गेट पर पुलिस ने बाइक की चाबी निकाली
होटल के गेट पर तैनात पुलिस कर्मियों ने बाइक को रोक लिया और उसकी चाबी निकालने की कोशिश की, लेकिन युवक उनसे बहस करता रहा। इस दौरान वहां दूसरे पुलिस कर्मी पहुंचे और युवक की बाइक की चाबी निकाल ली। जब पुलिस कर्मी चाबी निकाल रहा था तो युवक पुलिस को धमकाने लगा। कहने लगा कि अगर चाबी निकाली तो मैं तुम्हारे हाथ तोड़ दूंगा। 3. बाइक छोड़कर पैदल ही निकल गया
काफी बहस के बाद भी पुलिस ने युवक को चाबी नहीं दी। इसके बाद युवक बाइक वहीं छोड़कर पैदल निकल गया। पुलिस ने युवक को रुकने के लिए कहा, लेकि वह रुका नहीं। कुछ दूर जाकर दो पुलिस कर्मियों ने उसे रोक लिया और बात करने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका। 4. बोला- तुम्हारी डेरामुखी से शिकायत करूंगा
युवक ने जाते-जाते कहा कि मेरे परिवार का 13 साल तक शोषण किया गया है। दवाई देकर मुझे मेंटली टार्चर किया गया है। आखिर में युवक ने पुलिस कर्मियों से कहा कि मैं डेरामुखी से तुम्हारी शिकायत करूंगा। एक किलोमीटर तक युवक कुछ न कुछ बड़बड़ता ही गया। सेक्टर-7 थाना के SHO राजबीर यादव ने कहा- वहां पर मौजूद PCR वालों से युवक को हिरासत में लेने के लिए मदद मांगी गई, लेकिन किसी भी पुलिस की गाड़ी या PCR ने SHO की मदद नहीं की। इसके बाद मुश्किल से युवक को पकड़ा गया। CM सैनी की सुरक्षा चूक से जुड़े मामले सिलसिलेवार पढ़ें…. 1. पहले मोबाइल फेंका, CM की गाड़ी से टकराया
फरीदाबाद में 23 फरवरी 2025 को दोपहर करीब 12 बजे CM का काफिला बल्लभगढ़ रेस्ट हाउस के सामने था। वहां किसी व्यक्ति ने CM की ओर मोबाइल फेंक दिया था। हालांकि मोबाइल CM सैनी तक नहीं पहुंचा। वह गाड़ी पर लगकर नीचे गिर गया। इसके बाद सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आए और मोबाइल कब्जे में ले लिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने घटना के बाद कहा था कि यह जानबूझकर नहीं किया गया। मुख्यमंत्री नायब सैनी पर लोग फूल बरसा रहे थे। इसी दौरान किसी भाजपा कार्यकर्ता के हाथ से मोबाइल भी छूट गया। सुरक्षा कर्मियों ने मोबाइल उठा लिया था। इसके बाद उसे मालिक को सौंप दिया था। पुलिस ने उस व्यक्ति की पहचान नहीं बताई थी। 2. एयरफोर्स चौक के पास घुसा AAP नेता, पत्नी पार्षद उम्मीदवार
दूसरी घटना इसी दिन फरीदाबाद NIT 86 विधानसभा में हुई। CM का काफिला डबुआ इलाके के 60 फुट रोड पर एयरफोर्स चौक के पास पहुंचा था। यहां AAP नेता सुरेश राणा टी-शर्ट उतारकर सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए अंदर घुस गया। वह CM के 20 फुट करीब तक पहुंचा। हालांकि, सुरक्षा में लगे जवानों ने उसे तुरंत दबोच लिया। इसके बाद उसे जबरन गाड़ी में डालकर ले गए। सुरेश राणा AAP का जिला जॉइंट सेक्रेटरी है। उसकी पत्नी प्रोमिला राणा फरीदाबाद के ही वार्ड-8 से AAP की टिकट पर पार्षद का चुनाव लड़ रही हैं। 3. गार्ड के इंतजार में 15 मिनट खड़ा रहा काफिला
19 फरवरी की रात केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर चंडीगढ़ आए हुए थे। वह CM नायब सैनी के साथ चंडीगढ़ में ही हरियाणा CM के सरकारी घर यानी संत कबीर कुटीर गए थे। रात करीब 11 बजे खट्टर को हरियाणा निवास लौटना था। इसके बाद CM नायब सैनी भी उन्हें छोड़ने के लिए हरियाणा निवास की तरफ रवाना हुए। जब उत्तर मार्ग से आते हुए उनका काफिला हरियाणा निवास की तरफ टर्न हुआ तो वहां पर पंजाब भवन के आगे वाला गेट बंद था। इसके बाद उनका काफिला 15 मिनट रोड पर खड़ा रहा। इस पर सीएम सैनी ने कहा था कि रास्ता बंद नहीं होना चाहिए।’ वहीं, चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर ने कहा था कि इस मामले की जांच की जा रही है। 4. गुरुग्राम में CM के काफिले में ऑटो घुसा
21 नवंबर 2024 को गुरुग्राम में भी नायब सैनी की सुरक्षा में चूक हुई थी। सिरसा से गुरुग्राम जाते हुए सेक्टर-29 में नायब सैनी के काफिले में एक यात्रियों से भरा ऑटो घुस गया था। इसके बाद वहां ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने काफिले वाले रूट पर ही ऑटो को एक किनारे पर रुकवा दिया। इसके बाद सैनी का काफिला आगे निकल गया। CM के कार्यक्रम में बत्ती भी गुल हुई थी
3 जुलाई 2024 को सिरसा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम में राष्ट्रगान के दौरान अचानक बिजली चली गई। जिससे लाउडस्पीकर बंद हो गए। सीएम और दूसरे लोगों ने बिना लाउडस्पीकर के राष्ट्रगान को पूरा किया।