पूर्व मुख्यमंत्री और कालकाजी से विधायक आतिशी विधानसभा में विपक्ष की नेता होंगी। आम आदमी पार्टी (AAP) की रविवार को हुई विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया। बैठक में अरविंद केजरीवाल के अलावा पार्टी के सभी 22 विधायक मौजूद थे। यह पहली बार है जब दिल्ली विधानसभा में कोई महिला विपक्ष की नेता बनी हैं। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा- विपक्ष के नाते आम आदमी पार्टी भाजपा सरकार से सारे वादे पूरे करवाएगी। प्रधानमंत्री द्वारा महिलाओं को ₹2500 देने का वादा पूरा करवाना हमारी प्राथमिकता होगी। वहीं केजरीवाल ने आतिशी को विपक्ष का नेता चुने जाने पर बधाई दी। विधानसभा का सत्र 24 से 27 फरवरी तक
दिल्ली विधानसभा का सत्र 24 फरवरी से शुरू हो रहा है। यह 27 फरवरी तक चलेगा। 26 को शिवरात्रि की वजह से छुट्टी रहेगी। पहले दिन प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली शपथ लेंगे। उसके बाद वे विधायकों को शपथ दिलाएंगे। इसी सत्र में स्पीकर और डिप्टी स्पीकर चुना जाएगा। रोहिणी से भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता का स्पीकर बनना लगभग तय है। वहीं मोहन सिंह बिष्ट को डिप्टी स्पीकर बनाया जा सकता है। विजेंद्र गुप्ता ने शनिवार को CM रेखा गुप्ता से मुलाकात की थी। गुप्ता ने कहा था कि 25 फरवरी को विधानसभा में CAG की सभी 14 पेंडिंग रिपोर्ट पेश होंगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि AAP सरकार की गलत शराब नीति से दिल्ली को 2026 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। CM बोलीं- CAG की रिपोर्ट में रिकॉर्ड सामने आएंगे
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा था- शपथ लेने के तुरंत बाद पहले दिन हमारी कैबिनेट बैठक हुई और हमने आयुष्मान भारत योजना को मंजूरी दी, जिसे AAP ने रोक रखा था। अब हम दिल्ली की चिंता करेंगे और PM मोदी के नेतृत्व में दिल्ली को उसका हक मिलेगा। रेखा ने आगे कहा, ‘उन्हें (विपक्ष) अपनी पार्टी संभालनी चाहिए, बहुत से लोग हैं जो जाना चाहते हैं। उन्हें चिंता है कि जब CAG की रिपोर्ट सदन में पेश होगी, तो बहुत से लोगों के रिकॉर्ड सामने आ जाएंगे।’ CAG रिपोर्ट का लेकर पक्ष और विपक्ष के दो बयान भाजपा विधायक हरीश खुराना ने कहा- CAG रिपोर्ट सदन में पेश की जाएगी और कई चीजें सामने आएंगी। चाहे वह शिक्षा हो, शराब हो या शीश महल, ऐसे कई मुद्दे सदन में उठाए जाएंगे। आप की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा- भाजपा को आशावादी राजनीति दिखानी चाहिए। उन्हें अपना एजेंडा थोपने के बजाय दिल्ली के लोगों से किए गए वादों पर काम करना चाहिए। CM रेखा गुप्ता ने अमित शाह से मुलाकात की NGT का निर्देश- मानसून से पहले नालों की सफाई करवाएं
नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल (NGT) ने रविवार को दिल्ली सरकार के सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग (IFCD) को आदेश दिया कि मानसून से पहले दिल्ली के नालों की सफाई करवाएं। NGT की ओर से कहा गया कि 31 मई तक राजधानी की 24 नालों की सफाई करें। NGT ने IFCD के अतिरिक्त मुख्य सचिव को 25 फरवरी, 2025 तक वचनपत्र पेश करने काे कहा है। दिल्ली में नई सरकार से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… रेखा गुप्ता दिल्ली की 9वीं CM, बोलीं- शीशमहल में नहीं रहूंगी; प्रवेश वर्मा समेत 6 मंत्री बनाए गए दिल्ली में आज से ‘रेखा सरकार’। शालीमार बाग सीट से पहली बार की विधायक रेखा गुप्ता (50 साल) ने गुरुवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ली। वे दिल्ली की 9वीं और चौथी महिला सीएम बन गई हैं।रेखा से पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी मुख्यमंत्री रहीं। इस समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह के अलावा बीजेपी शासित 21 राज्यों के सीएम, डिप्टी सीएम भी मौजूद रहे। पूरी खबर पढ़ें… रेखा गुप्ता पहली बार विधायक बनीं, अब दिल्ली CM, महिला मुख्यमंत्री चुने जाने की 3 वजहें… 50 साल की रेखा गुप्ता जिंदल दिल्ली की नौवीं CM बनीं। दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के तौर पर RSS ने रेखा गुप्ता का नाम आगे बढ़ाया था और पार्टी ने उस पर मुहर लगा दी। रेखा ने छात्र राजनीति से करियर की शुरुआत की, दो बार विधायक का चुनाव हार चुकी हैं। 3 वजहें हैं, जिसके चलते उन्हें मुख्यमंत्री चुना गया। पूरी खबर पढ़ें…