महाराष्ट्र के पुणे में रविवार को कर्नाटक रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (KRTC) की बसों पर जय महाराष्ट्र और जय मराठी के नारे लिखे गए। इस घटना के बाद दोनों राज्यों के बीच बस सेवाएं रोक दी गईं। बताया गया कि ये फैसला महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (MSRTC) और कर्नाटक रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (KRTC) ने मिलकर लिया। दरअसल, दोनों राज्यों के बीच रोड कॉर्पोरेशन के बस कंडक्टर और ड्राइवर पर हमले के बाद से स्थिति बिगड़ी हुई है। 21 फरवरी को महाराष्ट्र सीएम से लगने वाले कर्नाटक के बेलगावी में KRTC के बस कंडक्टर महादेव हुक्केरी से मराठी नहीं बोलने पर हुई मारपीट हुई थी। इसके अगले दिन 22 फरवरी को MSRTC के बस ड्राइवर भास्कर जाधव पर हमला हुआ था। 21 फरवरी: मराठी नहीं बोलने पर KRTC के बस कंडक्टर को पीटा गया बस कंडक्टर महादेव हुक्केरी ने बताया था कि मैं जब बस में टिकट काट रहा तभी बस में एक महिला और एक पुरुष बैठे थे। पुरुष के साथ बैठी महिला ने फ्री वाली दो टिकट मांगी, मैंने उसे एक दे दिया और पूछा आप दूसरी टिकट किसके लिए चाहती हैं। इस पर महिला ने साथ बैठे पुरुष की ओर इशारा किया। मैंने महिला को बताया कि कर्नाटक में पुरुषों के लिए मुफ्त सफर की सुविधा नहीं है। महिला ने मुझसे मराठी में बात करने को कहा। मैंने कहा कि मुझे मराठी नहीं आती है। मैंने उनसे कन्नड़ में बात करने को कहा। इतने पर ही बस में सवार 6-7 लोगों ने हमला कर दिया। बस के रुकते ही वहां लगभग 50 लोग और पहुंच गए। उन लोगों ने भी मारपीट की। कंडक्टर हॉस्पिटल में एडमिट, 4 लोग अरेस्ट बेलगावी DCP रोहन जगदीश ने BIMS में पीड़ित कंडक्टर से मुलाकात की थी। पुलिस के मुताबिक कंडक्टर से मारपीट के मामले में 3 लोगों को पकड़ा है। इनमें एक नाबालिग भी है। 22 फरवरी: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर पर हमला महादेव हुक्केरी के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर कर्नाटक के चितरदुर्ग जिले के गुइलाल में महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) के बस ड्राइवर भास्कर जाधव पर हमला किया गया। महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने बताया था शुक्रवार रात 9.10 बजे चितरदुर्ग में कर्नाटक से मुंबई जा रही MSRTC बस पर कन्नड़ समर्थक के कार्यकर्ताओं ने हमला किया था। परिवहन मंत्री ने घायल ड्राइवर को फोन पर आश्वस्त किया परिवहन मंत्री सरनाइक ने घायल ड्राइवर भास्कर जाधव से फोन पर बात की थी। उन्होंने जाधव से कहा था कि आप अकेले नहीं हैं, हमारी सरकार आपके साथ खड़ी है। जब तक कर्नाटक सरकार इस मुद्दे पर स्पष्ट रुख नहीं अपनाती और महाराष्ट्र सरकार से बातचीत नहीं करती, तब तक प्रभावित क्षेत्रों में ST बस सेवा निलंबित रहेगी। संजय राउत ने कर्नाटक-महाराष्ट्र के बीच बढ़ते तनाव पर चिंता जताई शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच बढ़ते विवाद पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बेलगावी सीमा विवाद सुप्रीम कोर्ट में है, फिर भी कर्नाटक सरकार इस तरह की गतिविधियां कैसे कर रही है, यह ठीक नहीं है। हमले और मराठी स्कूलों और साहित्य संगठनों को बंद करने जैसी घटनाएं क्यों हो रही हैं शिवसेना (UBT) के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया महाराष्ट्र के बस ड्राइवर के साथ मारपीट के बाद पुणे शहर के स्वारगेट इलाके में शिवसेना (UBT) के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और कर्नाटक नंबर प्लेटों वाली बसों पर कालिख पोती। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बेलगावी में एक मराठी भाषी बस चालक पर कथित तौर पर कन्नड़ भाषा में बात न करने के कारण हमला किया गया था। डीसीपी स्मार्तना पाटिल ने कहा- जैसे ही हमें पता चला कि शिवसेना (UBT) के कार्यकर्ता यहां आकर कुछ करने वाले हैं, हमने तुरंत फोर्स भेजी और स्थिति को संभाला। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक बस पर काला रंग छिड़का। हालांकि किसी भी बस या अन्य को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। दोनों राज्यों के परिवहन अधिकारी स्थिति को सामान्य करने के लिए संपर्क में अधिकारी ने यह भी बताया कि वह महाराष्ट्र के अधिकारियों के संपर्क में हैं ताकि दोनों राज्यों के बीच बस सेवाएं फिर से सामान्य हो सकें। कर्नाटक सरकार ने सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं और यात्री बसों की सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस ने भी आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया है और मामले की जांच जारी है। क्या और क्यों है महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद ……………………………… कर्नाटक से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…. भाजपा ने डीके शिवकुमार का इस्तीफा मांगा: कर्नाटक के डिप्टी CM ने कहा था- भगवान भी आ जाएं तो बेंगलुरु का ट्रैफिक नहीं सुधार सकते कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बेंगलुरु ट्रैफिक पर दिए बयान की भाजपा ने आलोचना की है। भाजपा नेता आर अशोक ने 21 फरवरी को कहा था कि यदि शिवकुमार ट्रैफिक सिस्टम में सुधार नहीं कर सकते तो उन्हें पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें…