प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के बीजेपी विधायकों, सांसदों और पदाधिकारियों से सवाल पूछा, बताइए किस विधायक के सोशल मीडिया पर 1 करोड़ फॉलोअर्स हैं। इस सवाल पर हॉल में चुप्पी छा गई, किसी ने भी जवाब नहीं दिया। इसके बाद पीएम मोदी ने बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशाभाऊ ठाकरे से जुड़े संस्मरण पूछे तो एक दर्जन विधायकों ने अपने संस्मरण सुनाए। दरअसल, 24 फरवरी को इन्वेस्टर्स समिट से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेन्शन सेंटर में भाजपा सांसद, विधायक और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद रहे। ढाई घंटे तक चली बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने विधायकों को पर्सनालिटी डेवलपमेंट और चुनाव जीतने के टिप्स भी दिए। बैठक के बाद बाहर निकले भाजपा सांसदों और विधायकों ने कहा कि बैठक शानदार रही। प्रधानमंत्री मोदी ने सभी की बात सुनी और सहज, सरल होकर जनता की सेवा करने और गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कहा है। पीएम मोदी ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा जनता के बीच रहे। जमीन पर रहे, विकास कार्य करते रहे। मोदी ने पूछा विकास के लिए क्या कर रहे
पीएम मोदी ने विधायकों से पूछा कि वे अपने क्षेत्र में विकास के लिए क्या कर रहे हैं। इस सवाल के जवाब में आलोट के विधायक चिंतामणी मालवीय, भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा और छतरपुर विधायक ललिता यादव समेत 5-6 विधायकों ने ही जवाब दिया। विधानसभा में तैयारी के साथ जाएं: मोदी
पीएम मोदी ने विधायकों से कहा कि विधानसभा में वह तैयारी के साथ जाएं। विधायक जब पूरी तैयारी के साथ बोलते हैं तो अधिकारी प्रभावित होते हैं। वह विधायक अपनी एक अलग पहचान बनाता है। इससे क्षेत्र में काम करवाना आसान होता है। क्षेत्र का विकास होता है तो चुनाव जीतने में भी आसानी होती है। व्यक्ति के विकास से क्षेत्र का विकास
पीएम मोदी ने विधायकों को पर्सनालिटी डेवलपमेंट के भी टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि विधायक खुद के व्यक्तित्व का विकास करेंगे तो क्षेत्र का विकास हो सकेगा। उन्होंने कहा कि विधायक अपने क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क में रहे। उनसे फीडबैक लेते रहे। फीडबैक लेने से भविष्य की योजनाओं को बनाने में सहूलियत होती है। मंच पर पीएम के साथ सीएम और डिप्टी सीएम
बैठक के लिए जो मंच बनाया गया था। उस पर पीएम मोदी के अलावा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा बैठे। उनके सामने विधायकों, सांसदों और पदाधिकारियों के बैठने का इंतजाम किया गया था। इस दौरान मुख्यमंत्री और वीडी शर्मा ने 4-4 मिनट का भाषण दिया। इसके बाद पीएम मोदी ने विधायकों से बातचीत की। सांसद शंकर लालवानी भूल गए थे पास
बैठक में किसी भी नेता को मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं थी। बिना एंट्री पास के किसी भी नेता को अंदर नहीं जाने दिया। इंदौर सांसद शंकर लालवानी अपना पास लिए बिना पहुंचे तो उन्हें अंदर जाने नहीं दिया गया। बाद में उन्होंने अपना पास मंगाया तब जाकर वे एंट्री कर सके। मोदी की मीटिंग से जुड़ी 6 तस्वीरें देखिए – हूटर बचाते दौड़ रही थी कार, पुलिस ने पकड़ा
प्रधानमंत्री मोदी रविवार को भोपाल में थे। इस दौरान वीवीआईपी मूवमेंट वाले रास्ते पर अचानक आई हूटर लगी कार ने पुलिस की धड़कनें बढ़ा दीं। हूटर बजाते हुए रास्ते पर दौड़ रही काले रंग की फॉरच्यूनर कार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। चेकिंग पॉइंट पर खड़े जवानों के रोकने पर भी चालक ने रफ्तार कम नहीं की। कार रोकने पुलिस कंट्रोल रूम से वायरलेस सेट पर करीब 15 मिनट तक पॉइंट चला। पॉइंट मिलते ही शहरभर में नाकाबंदी की गई। कार को अयोध्या नगर में पकड़ लिया गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डीसीपी जोन-2 संजय अग्रवाल ने बताया कि रविवार शाम पॉइंट आने के बाद कार चालक की घेराबंदी की गई थी। उस समय कार में सिर्फ एक युवक बैठा था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधित क्षेत्र में हूटर बजाने, तेज रफ्तार में वाहन चलाने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पीएम मोदी के दौरे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- मोदी बोले- कुछ नेता हमारे पर्व-परंपरा को गाली देते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बागेश्वर धाम में कहा- नेताओं का एक दल ऐसा है, जो धर्म का मखौल उड़ाता है। ये हमारे पर्व और परंपराओं को गाली देते रहते हैं। हिंदू आस्था से नफरत करने वाले ये लोग सदियों से किसी न किसी भेष में रहते रहे हैं। ये हमारी मान्यताओं, संस्कृति और मंदिरों पर हमला करते रहते हैं। पढ़ें पूरी खबर…