देश के पूर्वी राज्यों में बारिश का दौर बना हुआ है। मौसम विभाग ने रविवार को 15 राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। यह लगातार तीसरा दिन है जब 10 से ज्यादा पूर्वी राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड के इलाकों में 30 से 60 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के बाद पर्यटकों का आना जारी है। दो दिन हुई बर्फबारी ने डोडा, भद्रवाह, राजौरी समेत तमाम ऊंचे पहाड़ी इलाकों को व्हाइट वंडर में बदल दिया है। 24 फरवरी की रात एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने की संभावना है। इससे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो सकता है। मध्यप्रदेश में दिन में ठंडी हवा चलने से रातें सर्द हैं। शुक्रवार-शनिवार की रात भोपाल-ग्वालियर संभाग में पारा 3 डिग्री तक लुढ़क गया। राजस्थान में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। राज्यों के मौसम की 4 तस्वीरें… राज्यों में मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: भोपाल-ग्वालियर संभाग में रात का पारा लुढ़का, आखिरी हफ्ते में दिन गर्म, रातें सर्द रहेंगी मध्यप्रदेश में मौसम फिर बदल गया है। दिन में ठंडी हवा चल रही तो रातें सर्द हैं। शुक्रवार-शनिवार की रात भोपाल-ग्वालियर संभाग में पारा 3 डिग्री तक लुढ़क गया। अगले दो दिन यानी, रविवार-सोमवार को 2 से 3 डिग्री तक पारा और लुढ़केगा। वहीं, आखिरी सप्ताह में दिन में गर्मी और रातें ठंडी रहेगी। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: फरवरी के आखिर में बारिश की संभावना, 4 शहरों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा उत्तर भारत से आ रही सर्द हवा ने राजस्थान में सर्दी बढ़ा दी है। लगातार दूसरे दिन कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। दिन में भी कई शहरों में इन सर्द हवाओं का असर रहा और हल्की ठंडक रही, जिससे अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक भी नहीं पहुंचा। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: मौसम पलटा, 2 जिलों में ओले गिरे: मेरठ में सफेद चादर बिछी; 35 जिलों में बारिश का अलर्ट यूपी के मेरठ में गुरुवार देर रात करीब आधे घंटे तक ओले गिरे। सड़कों, मकानों की छतों और खेतों में सफेद चादर बिछ गई। गाजियाबाद, सहारनपुर और बुलंदशहर समेत पश्चिमी UP के कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बारिश हो रही है। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: उत्तर-पूर्व के 14 जिलों में बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की आशंका; 23 फरवरी से फिर गर्मी बढ़ेगी बिहार में पिछले एक सप्ताह से धूप निकल रही है, जिससे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। लोग दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंड महसूस कर रहे हैं। हालांकि, आज यानी शनिवार को मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: तापमान 1.9 डिग्री बढ़ा, आसमान रहेगा साफ; 24 फरवरी से फिर एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस बारिश के बाद पंजाब का तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। बीते 24 घंटों में औसत अधिकतम तापमान में 1.9°C की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, यह राज्य में तापमान सामान्य से -1.6°C कम है। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 25.1°C दर्ज किया गया, जो बठिंडा में रहा। तापमान में आज भी हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: बर्फबारी के बाद बढ़ी ठंड, 24 घंटे में कई शहरों का पारा 13 डिग्री तक गिरा हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर भागों में बारिश व बर्फबारी के बाद शुक्रवार को वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) कमजोर पड़ेगा। आज अधिक ऊंचे क्षेत्रों में ही हल्की बर्फबारी हो सकती है। अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ हो जाएगा। 22 फरवरी को प्रदेश के अधिक ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…