हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में रविवार सुबह 8.42 बजे मध्यम तीव्रता का भूकंप आया। अधिकारियों ने बताया कि जिले के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए, हालांकि जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
भूकंप की तीव्रता 3.7 थी। भूकंप सुंदरनगर क्षेत्र में किरगी के पास 7 किलोमीटर की गहराई पर आया। मंडी इलाका भूकंप का हाई रिस्क एरिया है। ओडिशा: 14 साल की नाबालिग से रेप, 63 साल के आरोपी को 25 साल की सजा ओडिशा के मयूरभंज जिले की एक विशेष अदालत ने एक लड़की से बलात्कार के लिए 63 साल के व्यक्ति को 25 साल की सजा सुनाई। पीड़ित की उम्र 14 साल है। आरोपी ने 2022 में लड़की से कई बार रेप किया था। पीड़ित के बयानों, 18 गवाहों और उसकी मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराया गया। आज की अन्य बड़ी खबरें… मणिपुर में सेना और असम राइफल्स का जॉइंट ऑपरेशन; आठ हथियार, IED जब्त भारतीय सेना और असम राइफल्स ने मणिपुर में जॉइंट ऑपरेशन में आठ हथियार, IED, गोला-बारूद बरामद किया। दो उग्रवादियों को भी अरेस्ट किया। इससे पहले 22 फरवरी को, असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने इंफाल ईस्ट के फुनलो मारिंग में राइफल, पांच पिस्तौल, एक कार्बाइन मशीन गन, ग्रेनेड और गोला-बारूद बरामद किया था। असम में बराक-ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस के डिब्बे में आग लगी, सभी यात्री सुरक्षित असम के कछार जिले के बिहारा रेलवे स्टेशन पर बराक-ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में आग लग गई। ट्रेन शिलांग से तिनसुकिया जा रही थी तभी टेक्निकल फॉल्ट के कारण पहियों में आग लग गई। रेलवे पुलिस और स्टेशन स्टाफ ने तुरंत कार्रवाई की और आग पर काबू पा लिया। ट्रेन करीब 45 मिनट तक स्टेशन पर रुकी रही। इसके बाद रवाना किया गया। कुकी और जोमी समुदाय ने मणिपुर हिंसा में लूटे हथियार वापस किए, राज्यपाल ने अपील की थी मणिपुर हिंसा में लूटे गए 16 हथियार समेत गोला-बारूद कुकी और जोमी समुदाय ने शनिवार को असम राइफल्स को सौंप दिए। राज्यपाल अजय कुमार भल्ला सभी समुदायों से लूटे गए पुलिस हथियारों और अवैध हथियारों को सात दिनों के भीतर सौंपने की अपील की थी। इसके बाद असम राइफल्स ने पुलिस, CRPF, राज्य खुफिया एजेंसियों और प्रशासन के साथ ज़ोमी और कुकी समुदाय के नेताओं से संपर्क किया था। यह बातचीत सफल रही और वे बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद सौंपने के लिए जारी हो गए। नेताओं ने स्थानीय आबादी के साथ चुराचांदपुर जिले के तुइबोंग गांव में हथियार सुरक्षा बलों को सौंप दिए। इसमें एक M-16 राइफल, एक 7.62 mm SLR, दो AK राइफल, तीन इंसास राइफल, दो M-79 40 mm अंडर बैरल ग्रेनेड लांचर (UBGL), एक 9 mm कार्बाइन मशीन गन, एक 51 mm मोर्टार, तीन .303 राइफल, दो सिंगल बैरल राइफल, जिलेटिन की 64 छड़ें, 60 mm पंपी (इम्प्रोवाइज्ड मोर्टार) गोला-बारूद के 10 राउंड, AK राइफल के 17 राउंड, 5.56 mm राइफल के 40 राउंड और 9 mm कैलिबर के राउंड शामिल हैं। जम्मू में बस खाई में गिरी, ड्राइवर की मौत, 16 यात्री घायल जम्मू में कटरा से दिल्ली जा रही तीर्थयात्रियों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई और 16 यात्री घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। घायलों को GMC अस्पताल में भर्ती कराया गया है।