प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बागेश्वर धाम में कहा- नेताओं का एक दल ऐसा है, जो धर्म का मखौल उड़ाता है। ये हमारे पर्व और परंपराओं को गाली देते रहते हैं। हिंदू आस्था से नफरत करने वाले ये लोग सदियों से किसी न किसी भेष में रहते रहे हैं। ये हमारी मान्यताओं, संस्कृति और मंदिरों पर हमला करते रहते हैं। विदेशी ताकतें भी इन लोगों का साथ देती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम में बालाजी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर का डिजिटल शिलान्यास किया। इससे पहले धीरेंद्र शास्त्री ने पीएम नरेंद्र मोदी को बालाजी का विग्रह भेंट किया। उन्होंने सनातन धर्म पर लिखी किताब और स्मृति चिह्न भी भेंट किया। पीएम ने बागेश्वर धाम में बालाजी के दर्शन भी किए। पीएम मोदी ने बताया कि उन्होंने पंडित धीरेंद्र शास्त्री की माता जी की पर्ची निकाली। इसके बारे में धीरेंद्र शास्त्री ने मंच पर कहा कि प्रधानमंत्री जी माता जी से कह रहे थे कि आपके मन में ब्याह की बात चल रही है। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हमने माता जी के प्रति प्रधानमंत्री मोदी जी का भाव देखा तो प्रण लिया कि प्रधानमंत्री जी की माता जी के नाम से इस अस्पताल में एक वार्ड बनाया जाएगा। मोदी बोले- मैंने आज पहली पर्ची निकाली प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज मैं हनुमान दादा के चरणों में आया तो मुझे लगा क्या ये धीरेंद्र शास्त्री अकेले ही पर्ची निकालेंगे या मैं निकाल पाऊंगा। मैंने देखा कि आज हनुमान दादा की मुझ पर कृपा होती है या नहीं होती है, तो हनुमान दादा जी ने मुझे आशीर्वाद दिया और मैंने आज पहली पर्ची निकाली, उनकी माता जी की पर्ची निकाली। जिसकी बात शास्त्री जी ने बता दी। दरअसल, इससे पहले धीरेंद्र शास्त्री ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री से कहा था कि हमारे ब्याह में भले ही आप न आ पाए, लेकिन अस्पताल के उद्घाटन में जरूर आइएगा। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि माननीय प्रधानमंत्री जी जब हमारी माता जी से मिल रहे थे, तो तो कह रहे थे कि माता जी हम तुम्हारी पर्ची खोल रहे। माता जी से कह रहे थे कि अब तुम्हारे मन में चल रहा है कि ब्याह हो जाए। उस वक्त हम नहीं कह पाए कि हमारी बारात में भले ही न आए… धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हमने माता जी के प्रति प्रधानमंत्री मोदी जी का भाव देखा तो प्रण लिया कि माननीय प्रधानमंत्री जी की माता जी के नाम से इस अस्पताल में एक वार्ड बनाया जाएगा। कैंसर से सुरक्षा के लिए सावधान और जागरूक होना पड़ेगा
प्रधानमंत्री ने कहा कि कैंसर से सुरक्षा के लिए आपको भी सावधान और जागरूक होना पड़ेगा। समय से कैंसर की पड़ताल हो। एक बार कैंसर फैल गया तो ठीक करना मुश्किल हो जाता है। थोड़ी सी भी शंका हो तो जांच करानी है। कैंसर किसी को छूने से नहीं होता है। ये छुआछूत की बीमारी नहीं है। कैंसर का खतरा, बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, तंबाकू और मसाले से बढ़ता है। इसलिए कैंसर फैलाने वाले इन सब नशे से आपको दूर रहा है। औरों को भी दूर रखना है। एकता के महाकुंभ में नेत्र महाकुंभ चल रहा: मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ को एकता का महाकुंभ कहा। उन्होंने कहा कि एकता के इस महाकुंभ में नेत्र महाकुंभ चल रहा है। इसमें देशभर से आए हुए लोगों की आंखों की जांच मुफ्त में होती है। यहां अब तक 2 लाख से ज्यादा भाई-बहनों की आंखों की जांच हो चुकी है। डेढ़ लाख लोगों को निशुल्क दवाई और चश्मे दिए गए हैं। कुछ लोगों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन की जरूरत थी, तो यहां से अच्छे अस्पतालों में भेजकर करीब 16 हजार ऑपरेशन के लिए भेजा गया। एक भी पैसा खर्च किए बिना इनके ऑपरेशन किए गए हैं। धीरेंद्र बोले- भारत अब विश्व मित्र की भूमिका निभा रहा
बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 60 दिन में दूसरी बार बुंदेलखंड के लिए प्यार बरसाने आए हैं। प्रधानमंत्री मोदी गाय, गंगा और गरीबों की बात करते हैं। संतों-महंतों, किसानों और जवानों की बात करते हैं। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि भारत अब विश्व मित्र की भूमिका निभा रहा है। पाकिस्तान वाले भी कह रहे हैं कि हमें भी वापस मिला लो। कल तक भारत पिछली पंक्तियों में खड़ा था, आज पूरी दुनिया स्वागत कर रही है। उन्होंने अपने धाम में बन रहे अस्पताल को लेकर कहा कि अब तक अस्पतालों में मंदिर थे, अब मंदिर में अस्पताल होगा। यहां बन रहा अस्पताल तीन साल में पूरा होगा। इसको मेडिकल कॉलेज बनाने का हमारा विचार है। बागेश्वर धाम में प्रधानमंत्री मोदी की 5 तस्वीरें पुलिस कॉन्स्टेबल को हार्ट अटैक, छतरपुर जिला अस्पताल रेफर
बागेश्वर धाम में ड्यूटी कर रहे पुलिस कॉन्स्टेबल निरपत सिंह को अचानक चक्कर आ गया। साथी उन्हें अस्थायी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर्स के मुताबिक, निरपत सिंह को हार्ट अटैक आया है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छतरपुर जिला अस्पताल भेजा गया है। भोपाल में आज ऐसी रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था… सांसद, विधायकों से वन-टु-वन करेंगे पीएम…