प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इनविटेशन देने वाले वायरल वीडियो पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सफाई दी है। हुड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री से मिला था तो फिर क्या हो गया। CM रहते उनसे रोज मिलता था। वहीं, वीडियो सामने आने के बाद जींद में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने हुड्डा को भाजपा जॉइन करने का ऑफर दे दिया। बड़ौली ने कहा कि राजनीति में सारी संभावनाएं खुली रहती हैं। अगर हुड्डा भाजपा में शामिल होना चाहें तो आ सकते हैं। राजनीति में कब क्या हो जाए, किसी को पता नहीं होता। दरअसल, ये वीडियो पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ के पोते का दिल्ली में रिसेप्शन का था। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे थे। मोदी ने हुड्डा से कहा था- कहां हो भाई आजकल? कभी भी मिलिए आकर। इसके बाद वह थोड़ा आगे जाकर रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा से भी हाथ मिलाते हुए कहते हैं- अरे, जूनियर हुड्डा यहां खड़े हैं। कल काफी याद किया था। बोले- मुझे नहीं, दूसरे व्यक्ति को बुलाया
चंडीगढ़ में जब भूपेंद्र सिंह हुड्डा से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- ‘फिर क्या हो गया? शादी थी, सब मिलते हैं। उन्होंने मुझे नहीं बुलाया है। मेरे पास एक व्यक्ति खड़े थे, उनको बुलाया है। उन्होंने समय मांगा था, मेरे पास अश्वनी कुमार जी खड़े थे उनको बुलाया है। जब वह 10 साल चीफ मिनिस्टर थे तो रोज ही मिलते थे। कॉन्फ्रेंस में मिलते थे। अरे ये तो प्रजातंत्र है, राजनीतिक विरोध है हमारा, कोई व्यक्तिगत विरोध नहीं है।’ PM मोदी और हुड्डा के बीच क्या बातचीत हुई? PM हुड्डा से बोले- कहां हो भाई आजकल?
प्रधानमंत्री मोदी से हुड्डा पिता-पुत्र की मुलाकात का करीब 30 सेकेंड का वीडियो सामने आया था। यह वीडियो किसी ने हुड्डा के पीछे खड़े होकर बनाया। इस वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी सिक्योरिटी स्टाफ के बीच चलते नजर आ रहे हैं। वह साइड में खड़े लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन करते हुए बढ़ रहे हैं। इसी दौरान PM मोदी साइड में खड़े भूपेंद्र हुड्डा का दूर से ही हाल पूछते हैं। वह कहते हैं, ‘चलें, हुड्डा साहब? अरे वाह! कहां हो भाई आजकल?’ हुड्डा बोले- नमस्कार जी, ठीक हैं। PM ने कहा, ‘सब ठीक हैं न? मिलिए भाई आकर कभी भी। दीपेंद्र से बोले- अरे, जूनियर हुड्डा यहां खड़े हैं
इसके बाद PM मोदी आगे बढ़ गए। वह हुड्डा के बगल में खड़े एक अन्य व्यक्ति को हाथ जोड़कर नमस्कार करते हैं और हालचाल पूछते हैं। इसके बाद आगे दीपेंद्र हुड्डा खड़े रहते हैं। उन्हें देखकर PM मोदी फिर से रुक जाते हैं। दीपेंद्र को देखकर PM मोदी कहते हैं, ‘अरे, जूनियर हुड्डा यहां खड़े हैं। क्या हाल है भाई?’ इस पर दीपेंद्र हाथ जोड़कर PM को नमस्कार करते हैं। PM मोदी फिर कहते हैं, ‘कल तो काफी याद किया था आपको मैंने।’ इस पर दीपेंद्र कहते हैं, ‘हां जी सर किया तो था याद। मैं भी देख रहा था।’ इसके बाद PM मोदी आगे बढ़ जाते हैं।