महाकुंभ में स्नान करती और कपड़े बदलतीं महिलाओं के वीडियो वायरल करने वाले 17 सोशल मीडिया प्रोफाइल्स का प्रयागराज पुलिस को पता चला है। इन प्रोफाइल्स पर 150 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो मौजूद हैं। अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर ये अकाउंट कौन चला रहा है, इसकी डिटेल्स यूट्यूब और मेटा से मांगी गई है। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने 19 फरवरी को जिन 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया, उसमें एक प्रयागराज का चंद्रप्रकाश फूलचंद है। उसके 2 यूट्यूब चैनल्स पर महाकुंभ के अलावा गुजरात के हॉस्पिटल में महिलाओं को इंजेक्शन लगाने के दौरान के वीडियो मौजूद हैं। शुरुआती पूछताछ में चंद्रप्रकाश ने कबूल किया कि उसने ये वीडियो दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से डाउनलोड करके अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड कर दिए थे। हालांकि, पुलिस को इस बयान पर विश्वास नहीं है। इस पूरे नेक्सस को क्रैक करने में यूपी पुलिस, साइबर क्राइम सेल, STF के अलावा अहमदाबाद क्राइम ब्रांच जुटी है। दैनिक भास्कर को इस केस से जुड़े जांच अधिकारी ने बताया कि यह बात लगभग क्लियर है कि जिन हैंडल्स पर महाकुंभ से जुड़े वीडियो डाले गए हैं, उन्हें कहीं से खरीदा नहीं गया था। हालांकि इनके पास वीडियो कहां से आए, इसकी जांच पुलिस कर रही है। माना जा रहा है कि ऐसा करने वालों के तार डार्क वेब से जुड़े हो सकते हैं, जहां पर इस तरह के फोटो-वीडियो की खरीद फरोख्त हो रही है। प्रयागराज के फूलचंद के 2 यूट्यूब चैनल, उसने 8 वीडियो डाले
अहमदाबाद पुलिस ने प्रयागराज के जिस चंद्रप्रकाश फूलचंद को गिरफ्तार किया है, उसके दो यूट्यूब चैनल ‘CP Monda’ नाम से हैं। एक चैनल 24 जनवरी 2025 को क्रिएट हुआ है। इस पर अभी तक कुल तीन वीडियो अपलोड किए गए हैं। ये तीनों वीडियो महाकुंभ में महिलाओं के स्नान करने और कपड़े बदलने से संबंधित हैं। दूसरे यूट्यूब चैनल पर पांच वीडियो अपलोड हैं। इसमें एक वीडियो महाकुंभ के स्नान घाट का है, जबकि तीन वीडियो हॉस्पिटल के अंदर महिलाओं के कूल्हे पर इंजेक्शन लगाने से संबंधित हैं। दैनिक भास्कर को यह भी पता चला कि अहमदाबाद वाले ये सभी वीडियो मोबाइल से वहीं पर खड़े होकर शूट किए गए हैं। महिलाएं स्ट्रेचर पर उल्टा मुंह करके लेटी हुई हैं। नर्स उन्हें कूल्हे पर इंजेक्शन लगा रही हैं। वहीं बगल में खड़ा शख्स मोबाइल से वीडियो शूट कर रहा है। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच दावा कर रही है कि दोनों यूट्यूब चैनलों पर ये सभी वीडियो चंद्रप्रकाश फूलचंद ने ही अपलोड किए थे। लातूर के प्रज्जवल ने टेलीग्राम ग्रुप में स्क्रीनशॉट डालकर मांगे पैसे
गिरफ्तार आरोपियों में पहला व्यक्ति प्रज्जवल अशोक तेली है, जो महाराष्ट्र में लातूर का रहने वाला है। इसका यूट्यूब चैनल ‘MEGHA MBBS, ANDAMEN PRODUCTION’ नाम से है। इस पर कुल 7 वीडियो अपलोड थे। ये सभी वीडियो राजकोट में प्रसूता हॉस्पिटल के लेबर रूम के हैं। इसमें महिलाओं को इंजेक्शन लगाया जा रहा है। ये सभी वीडियो CCTV कैमरे से निकाले गए हैं। इस आरोपी ने टेलीग्राम पर ‘MEGHA DEMOS’ नाम से एक ग्रुप बनाया था। वहां इन 7 वीडियो के यूट्यूब स्क्रीनशॉट डाले गए थे। टेलीग्राम ग्रुप के मेंबर्स से ये वीडियो देखने के लिए सदस्यता शुल्क भी जमा करने के लिए कहा गया था। कुछ टेलीग्राम ग्रुप्स में महाकुंभ में स्नान करती महिलाओं के फोटो से थंबनेल बनाए गए, लेकिन क्लिक करने पर हॉस्पिटल में महिलाओं को इंजेक्शन लगाते हुए वीडियो आ रहे थे। अहमदाबाद पुलिस ने अभी तक मीडिया को ये नहीं बताया कि प्रयागराज का चंद्रप्रकाश फूलचंद और लातूर का प्रज्जवल आपस में किस तरह संपर्क में आए? पुलिस का दावा- विदेश में बैठा है हैकर
हालांकि इस पूरे केस की जांच से जुड़े एक पुलिस अफसर ने बताया- जिस टेलीग्राम ग्रुप में महाकुंभ और राजकोट के हॉस्पिटल के वीडियो का लिंक डाला गया था, उसी ग्रुप में एक वर्चुअल नंबर मिला है। पता चला है कि ये वर्चुअल नंबर विदेश में बैठे हैकर्स का है। पकड़े गए तीनों आरोपी इसी वर्चुअल नंबर से हैकर्स के संपर्क में बने हुए थे। हैकर्स किस देश में बैठा है और वो कौन है, ये बात पुलिस ट्रैक करने में जुटी है। पुलिस अफसर के अनुसार- राजकोट में कई हॉस्पिटलों के CCTV कैमरे इसी हैकर्स ने हैक किए। फिर उन वीडियो का लिंक टेलीग्राम ग्रुप में डाला गया। वीडियो एक्सेस देने के बदले लोगों से 2–2 हजार रुपए लिए जा रहे थे। इस टेलीग्राम ग्रुप में 90 लोग जुड़े थे। महाकुंभ के वीडियो चोरी-छिपे शूट किए
पुलिस अफसर ने बताया- महाकुंभ के वीडियो मोबाइल से चोरी-छिपे शूट किए गए। सभी वीडियो का एनालिसिस करने से यही लगता है। वीडियो बनाने वाला गैंग महाकुंभ में स्नान घाटों पर एक्टिव था, जहां पर महिलाएं नहाती हैं या फिर कपड़े बदलती हैं। कुछ वीडियो शाम ढलते वक्त बनाए गए हैं, ताकि मोबाइल न दिखे। ये सभी वीडियो महाकुंभ मेला क्षेत्र में अलग-अलग लोकेशन के हैं। इसलिए ये भी संभव है कि वीडियो बनाने के लिए एक स्पेशल गैंग काम कर रहा हो। भारत में बैन हुआ एक इंस्टा अकाउंट
प्रयागराज की कुंभ मेला पुलिस ने एक इंस्टाग्राम अकाउंट को भारत में बैन करवा दिया है। इस अकाउंट पर महाकुंभ में स्नान करते और कपड़े बदलते हुए कुल 33 वीडियो अपलोड किए गए थे। ये अकाउंट नेहा नाम से था। अकाउंट की रिपोर्ट पुलिस ने मेटा हेडऑफिस को भेजी थी। जिसके बाद मेटा ने इस अकाउंट को भारत में बैन कर दिया है। गुजरात के गृह राज्यमंत्री बोले- 48 घंटे में केस सुलझाया
गुजरात सरकार के गृह राज्यमंत्री हर्ष सांघवी ने X पर लिखा- अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने राजकोट के अस्पतालों में अश्लील वीडियो बनाने और उसको बेचने वाले पेन इंडिया रैकेट का पता लगाया है। इस मामले में पुलिस ने सिर्फ 48 घंटे में केस सुलझाते हुए महाराष्ट्र और यूपी में 3 हजार किलोमीटर की तलाश के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डार्क वेब क्या है?
साइबर एक्सपर्ट डॉ. अनुज अग्रवाल बताते हैं- डार्क वेब इंटरनेट का ही एक हिस्सा है। ये एक वर्ल्ड वाइड वेब सामग्री है जो डार्कनेट्स, ओवरले नेटवर्क पर मौजूद है। यहां वैध-अवैध दोनों तरीके के काम होते हैं। इसे खोलने के लिए टॉर ब्राउजर का इस्तेमाल किया जाता है। डार्क वेब पर पॉर्न वीडियो, ड्रग्स, हथियार, नकली पैसे, हैक किए गए नेटफ्लिक्स अकाउंट जैसी बैन चीजें आसानी से मिलती हैं। यूजर्स की टोटल इन्फॉर्मेशन इन्क्रिप्टेड होती है। इसलिए यूजर्स को ट्रैकिंग/सर्विलांस जैसा कोई खतरा नहीं रहता है और उसकी गोपनीयता बरकरार रहती है। ——————— ये खबर भी पढ़ें… महाकुंभ में नहाती महिलाओं के VIDEO बनाकर बेचे:60-70 अस्पतालों के स्त्री रोग विशेषज्ञों के CCTV हैक किए; प्रयागराज के यूट्यूबर सहित 3 अरेस्ट प्रयागराज के एक यूट्यूबर समेत 3 लोगों को शुक्रवार को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर महाकुंभ में स्नान कर रही महिलाओं के वीडियो बनाकर यूट्यूब और टेलीग्राम पर अपलोड करने का आरोप है। पुलिस को शक है कि इन लोगों ने देश के 60-70 अस्पतालों के CCTV कैमरों को हैक किया है। अस्पतालों के स्त्री रोग विशेषज्ञों के चैंबर में महिलाओं के चैकअप के वीडियो ये लोग लीक करते हैं। पढ़ें पूरी खबर…