महाकुंभ के 38वें दिन आज यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने संगम में डुबकी लगाई। हालांकि, राहुल गांधी और प्रियंका नहीं आ सके। क्योंकि अजय राय से रविवार को इटावा में पूछा गया था कि राहुल और प्रियंका कब महाकुंभ जाएंगे? इस पर उन्होंने कहा था- 19 फरवरी को हम लोग जा रहे हैं। हर-हर महादेव होगा। महाकुंभ की ओर आने वाले हाईवे पर आज दोपहर जाम लग गया है। न्यू यमुना ब्रिज पर करीब 4 किमी लंबा जाम है। जाम में फंसे लोगों ने भास्कर रिपोर्टर ने बात की। उन्होंने बताया कि दो से तीन घंटे हो गया, इसी तरह फंसे हैं। बच्चे और बुजुर्ग जाम में बेहाल दिखे। एक ओर ट्रैफिक में श्रद्धालु परेशान हैं तो दूसरी ओर कानून व्यवस्था संभालने वाले खुद नियम तोड़ रहे हैं। एक पुलिसकर्मी डिवाइडर पर चढ़ाकर अपनी बुलेट रॉन्ग साइड दूसरी लेन पर ले गया। इसके बाद आगे बढ़ गया। बुधवार सुबह पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की पत्नी सीमा नकवी ने संगम में डुबकी लगाई। दोपहर 2 बजे तक 80.20 लाख श्रद्धालु संगम में स्नान किया। महाकुंभ खत्म होने में अब सिर्फ 7 दिन बचे हैं। अब तक कुल 56.36 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। 3 तस्वीरें देखिए- महाकुंभ से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-