नमस्कार, कल की बड़ी खबर पूर्व PM मनमोहन सिंह के निधन से जुड़ी रही। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, PM मोदी, राहुल गांधी सहित अन्य नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। आज मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा। दूसरी खबर क्रिकेट जगत से है, ऑस्ट्रेलियाई अखबारों में कोहली को जोकर के रूप में दिखाया गया। जिस पर विवाद हुआ। लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 1. पूर्व PM मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा 28 दिसंबर को सुबह 9:30 बजे कांग्रेस मुख्यालय से शुरू होगी। 11:45 बजे निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। 2. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट का तीसरा दिन है। मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर सुबह 5:00 बजे से खेला जा रहा है। अब कल की बड़ी खबरें… 1. कांग्रेस बोली- जहां मनमोहन का अंतिम संस्कार हो, वहीं स्मारक बने: खड़गे ने मोदी-शाह को फोन किया कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार से मांग की है कि पूर्व PM मनमोहन सिंह का जहां अंतिम संस्कार हो, वहां स्मारक बनाया जाए। उन्होंने मोदी-शाह से फोन पर कहा- यही पूर्व PM के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इससे पहले शुक्रवार शाम को कांग्रेस मुख्यालय पर CWC की बैठक हुई, इसमें मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व PM मनमोहन की अंतिम यात्रा आज: मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया था। वे 92 साल के थे। शनिवार सुबह मनमोहन सिंह के आवास से उनका पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय लाया जाएगा। यहां लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे। इसके बाद निगमबोध घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। देश के पहले सिख पीएम: मनमोहन सिंह, 2004 में देश के 14वें प्रधानमंत्री बने थे। उन्होंने मई 2014 तक इस पद पर दो कार्यकाल पूरे किए थे। वे देश के पहले सिख और सबसे लंबे समय तक रहने वाले चौथे प्रधानमंत्री थे। मनमोहन सिंह के निधन के चलते केंद्र सरकार ने 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। साथ ही शुक्रवार को होने वाले सभी कार्यक्रम कैंसिल कर दिए गए हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें… 2. जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के कारण 5 फ्लाइट रद्द, लद्दाख के जोजिला दर्रे का टेम्परेचर -25ºC देश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश हो रही है। इसके कारण कई जगहों पर तापमान माइनस में हैं। जम्मू-कश्मीर को लद्दाख से जोड़ने वाले जोजिला दर्रे पर पारा -25ºC है। खराब मौसम के कारण श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 5 फ्लाइट्स उड़ नहीं सकीं। MP-राजस्थान में ओले का अलर्ट: दिल्ली में शुक्रवार सुबह तेज बारिश हुई। दिल्ली में आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया, शनिवार-रविवार को बारिश का यलो अलर्ट है। इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत 8 राज्यों में आंधी-बारिश और ओले गिरने का अलर्ट है। यहां 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इससे इन राज्यों के तापमान में भी गिरावट होगी। पूरी खबर यहां पढ़ें… 3. ऑस्ट्रेलियन मीडिया ने कोहली को जोकर कहा: कोंस्टास को किंग बताया; विराट का बल्लेबाज से हुआ था विवाद मेलबर्न टेस्ट में डेब्यू कर रहे सैम कोंस्टास से झड़प के बाद ऑस्ट्रेलियन मीडिया ने विराट कोहली का जमकर मजाक उड़ाया। द वेस्ट ऑस्ट्रेलियन अखबार ने शुक्रवार को अपने पिछले पन्ने पर विराट कोहली को जोकर के रूप में दिखाया और उन्हें क्लाउन कोहली यानी जोकर कोहली लिखा। एक अखबार ने कहा कि कोंस्टास से झड़प के बाद कोहली पर जो जुर्माना लगाया गया, वो कम है। गावस्कर बोले- यह ठीक नहीं है: भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा कि ऑस्ट्रेलियन मीडिया हमेशा क्रिकेट टीम के सपोर्टिंग स्टाफ का काम करता है। यह ठीक नहीं है। जानिए क्या था धक्का विवाद: मेलबर्न टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की ओर से 19 साल के ओपनर सैम कोंस्टास ने डेब्यू किया था। कोंस्टास ने डेब्यू मैच में फिफ्टी लगाई। इस दौरान कोहली ने उन्हें धक्का मारा था और बहस भी की थी। इसके बाद ICC ने कोहली की मैच फीस में 20% की कटौती की थी। एक डीमेरिट पॉइंट भी दिया था। पूरी खबर यहां पढ़ें… 4. मुंबई हमले के मास्टरमाइंड मक्की की पाकिस्तान में मौत, 2023 में ग्लोबल आतंकी घोषित हुआ मुंबई हमले के मास्टरमाइंड आतंकी अब्दुल रहमान मक्की की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मक्की पिछले कुछ दिनों से बीमार था। हाई शुगर की वजह से लाहौर के एक प्राइवेट अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। आतंकी हाफिज सईद का रिश्तेदार था: अब्दुल मक्की आतंकी हाफिज सईद का रिश्तेदार और आतंकी संगठन जमात-उद-दावा का डिप्टी चीफ भी था। उसे 2020 में आतंकी फंडिग के लिए एक अदालत ने 6 महीने की सजा भी सुनाई थी। 2023 में संयुक्त राष्ट्र ने उसे ग्लोबल आतंकी घोषित किया था। लाल किले पर हमले का आरोपी था: मक्की को 2000 में लाल किले और 2008 में मुंबई के ताज होटल पर आतंकी हमले के लिए भारतीय एजेंसियों ने उसे आरोपी माना था। अमेरिकी वित्त विभाग ने 2010 में उसे स्पेशल डेजिग्नेटेड आतंकियों की लिस्ट में शामिल किया था। पूरी खबर यहां पढ़ें… 5. साउथ कोरिया की संसद में हंगामा, सांसदों ने एक-दूसरे के कॉलर पकड़े: देश में 14 दिन में 3 राष्ट्रपति साउथ कोरिया में 14 दिन में 3 राष्ट्रपति बदले गए। यून सुक योल ने 3 दिसंबर को देश में मार्शल लॉ लगा दिया था। उन्हें महाभियोग चलाकर हटा दिया गया था। इसके बाद 14 दिसंबर को हान डक-सू को कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया गया था, लेकिन वे इस पद पर सिर्फ 13 दिन ही रह पाए। अब वित्त मंत्री चोई सांग-मोक कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभालेंगे। स्पीकर ने विपक्षी पार्टी के हित में फैसला सुनाया: साउथ कोरिया की संसद में शुक्रवार को वोटिंग के दौरान खूब हंगामा हुआ। दरअसल स्पीकर ने कहा कि कार्यवाहक राष्ट्रपति को हटाने के लिए 50% सांसदों के वोट चाहिए होंगे। ऐसे में सिर्फ 151 सांसदों की वोटिंग से कार्यवाहक राष्ट्रपति को हटाया जा सकता था। संसद में विपक्षी पार्टियों के पास 192 सीटें हैं। ऐसे में कार्यवाहक राष्ट्रपति को हटाना आसान हो गया। पूरी खबर यहां पढ़ें… 6. मणिपुर के दो जिलों में फायरिंग, पुलिसकर्मी-ग्रामीण घायल: कुकी-मैतेई के बीच फिर हिंसा, मोर्टार दागे मणिपुर के इंफाल पूर्व और कांगपोकली जिलों में पिछले 4 दिन से कुकी और मैतेई ग्रुप के बीच फायरिंग हो रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक मोर्टार भी दागे गए हैं। ताजा हिंसा में सनसाबी इलाके में उग्रवादियों से मुठभेड़ में पुलिसकर्मी और ग्रामीण घायल हुए हैं। CM ने कहा था- कुकी-मैतेई आपसी समझ बनाएं: मणिपुर के CM बिरेन सिंह ने 25 दिंसबर को कहा था- मणिपुर को तत्काल शांति की जरूरत है। दोनों समुदायों (कुकी-मैतेई) आपसी समझ बनाएं। BJP ही मणिपुर को बचा सकती है, क्योंकि वो ‘एक साथ रहने’ के विचार में विश्वास करती है। मणिपुर में जातीय हिंसा के 600 दिन पूरे: मणिपुर में कुकी-मैतेई के बीच मई 2023 में हिंसा जारी है। इसे 600 से ज्यादा दिन बीत चुके हैं। अलग-अलग घटनाओं में दोनों ही समुदाय के 250 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। 1500 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं। 60 हजार लोग घर छोड़कर रिलीफ कैंप में रह रहे हैं। अब तक 11 हजार FIR दर्ज की गईं हैं और 500 लोगों को अरेस्ट किया गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें… आज का कार्टून By मंसूर नकवी… कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: संसद में कहा था- हजारों जवाबों से अच्छी मेरी खामोशी: व्हील चेयर पर संसद पहुंचे तो मोदी ने तारीफ की, मनमोहन सिंह की यादें VIDEOS में (पढ़ें पूरी खबर) 2. नेशनल: PM आवास में अपनी मारुति 800 रोज देखते थे मनमोहन: जिससे याद रहे कि वो कॉमनमैन हैं; एक वजह से हमेशा नीली पगड़ी पहनते थे (पढ़ें पूरी खबर) 3. नेशनल: मनमोहन बतौर वित्त मंत्री देश में उदारीकरण लाए: नरसिम्हा राव ने कहा था- सफल हुए तो श्रेय हम दोनों को, नाकाम हुए तो आप जिम्मेदार (पढ़ें पूरी खबर) 4. नेशनल: मनमोहन सिंह को PM नहीं बनाना चाहते थे लालू: सोनिया गांधी ने घर जाकर मनाया, RJD सुप्रीमो को डिनर में किया मिस, पढ़ें यादगार किस्से (पढ़ें पूरी खबर) 5. क्रिकेट: मेलबर्न टेस्ट- भारत पर फॉलोऑन का खतरा: 22 गेंद में गंवाए 3 विकेट, स्कोर 164/5; फॉलोऑन बचाने के लिए 111 रन और बनाने हैं (पढ़ें पूरी खबर) 6. नेशनल: मोदी 29 दिसंबर को दिल्ली चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे: देश के पहले सेमी हाई-स्पीड ट्रेन कॉरिडोर के तीसरे फेज का उद्घाटन करेंगे (पढ़ें पूरी खबर) 7. बिजनेस: रुपए में आज बड़ी गिरावट, अपने निचले स्तर पर आया: डॉलर के मुकाबले 33 पैसा गिरकर 85.59 पर बंद हुआ, इस साल ₹2.39 कमजोर हुआ (पढ़ें पूरी खबर) 8. इंटरटेनमेंट: जेल से ठग सुकेश चंद्रशेखर ने भेजा जैकलीन को तोहफा: क्रिसमस में वाइनयार्ड खरीदा, लेटर में लिखा- इंतजार करो जब तक मैं बाहर नहीं आता (पढ़ें पूरी खबर) अब खबर हटके… अमेरिका में एक बिल्डिंग में रहती है शहर की पूरी आबादी अमेरिका के अलास्का राज्य में एक ऐसा शहर है जहां पूरी आबादी एक बिल्डिंग में रहती है। शहर का नाम व्हिटियर है। 2023 तक इसकी आबादी सिर्फ 263 थी। ये सभी 12 मंजिला बेगिच टावर्स में रहते हैं। बिल्डिंग के अंदर एक पोस्ट ऑफिस, लॉन्ड्री शॉप, एक चर्च और एक इनडोर प्ले ग्राउंड है। शहर पहाड़ियों और झील के बीच बसा है। यहां पहुंचने का एकमात्र रास्ता 4 किमी लंबी सुरंग से होकर जाता है। भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. संसद में कहा था- हजारों जवाबों से अच्छी मेरी खामोशी: व्हील चेयर पर संसद पहुंचे तो मोदी ने तारीफ की, मनमोहन सिंह की यादें VIDEOS में 2. PM आवास में अपनी मारुति 800 रोज देखते थे मनमोहन: जिससे याद रहे कि वो कॉमनमैन हैं; एक वजह से हमेशा नीली पगड़ी पहनते थे 3. सीरिया से भास्कर- HTS लड़ाका बोला- असद सामने आया तो सिर उड़ा दूंगा:15 साल का था जब बंदूक उठाई, हमने शेर के जबड़े से आजादी छीनी 4. पक्षी से टकराया या रूस ने खुद मार गिराया; कैसे क्रैश हुआ अजरबैजान का प्लेन; वो सब कुछ जो जानना जरूरी है 5. जरूरत की खबर- बिना आयरन हटाएं कपड़ों की सिलवटें: ये 8 हैक्स बेहद काम के, कपड़े धोते समय बरतें 6 सावधानियां 6. स्पॉटलाइट- 2024 में जब लगा कि छिड़ जाएगा वर्ल्ड वॉर: पुतिन ने दी न्यूक्लियर अटैक की धमकी, ईरान ने दागी 200 मिसाइलें 7. इस बार न्यू ईयर पार्टी बिना शराब के: शराब नहीं पिएंगे तो होंगी ये 10 चीजें, आपका लिवर कहेगा ‘थैंक्यू’ इन करेंट अफेयर्स के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… नए काम शुरू करने के लिहाज से वृष राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। धनु राशि वालों की इनकम बढ़ सकती है। जानिए आज का राशिफल आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…