हैदराबाद पुलिस ने सड़क पर कार से खतरनाक स्टंट करने वाले दो छात्रों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों छात्र हैदराबाद की आउटर रिंग रोड पर फॉर्च्यूनर और BMW से खतरनाक स्टंट कर रहे थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। छात्रों ने अपनी कारों की नंबर प्लेटें हटा दी थीं, ताकि उनकी पहचान न हो सके। हालांकि, सीसीटीवी कैमरों में उनके चेहरे कैद हो गए। 17 फरवरी को दोनों छात्रों को अरेस्ट कर लिया गया। साथ ही उनकी गाड़ियां भी जब्त कर लीं। स्टंट की घटना 9 फरवरी की है। वीडियो में एक फॉर्च्यूनर कार को आउटर रिंग रोड पर गोल-गोल घूमते हुए देखा गया। BMW से भी ऐसा ही स्टंट किया जा रहा था। स्टंट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। छात्रों ने पहचान छिपाने के लिए कारों की नंबर प्लेट हटा दी पुलिस ने बताया कि छात्रों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए कारों की नंबर प्लेट हटा दी थी, लेकिन सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने मोहम्मद ओबेदुल्ला और जोैहर सिद्दीकी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि छात्र आउटर रिंग रोड के शमशाबाद सेक्शन पर दो अलग-अलग कारों में स्टंट कर रहे थे। यहां पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। सीसीटीवी में यह स्टंट रिकॉर्ड हो गया। इससे आरोपियों की पहचान करने में मदद मिली। तेलंगाना में इस तरह की घटनाएं दूसरी बार सामने आई पिछले हफ्ते तेलंगाना स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (TSRTC) के मैनेजिंग डायरेक्टर वी.सी. सज्जनार ने एक वीडियो शेयर किया था। इसमें एक युवक बाइक पर स्टंट कर रहा था और उसके पीछे एक लड़की बैठी थी। इस पर सज्जनार ने X पर लिखा- ये वेलेंटाइन डे के नाम पर की गई कुछ पागलपन भरी हरकतें हैं! कुछ जोड़े सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो शेयर कर रहे हैं, जिसमें कहा जा रहा है कि वे गजब का स्टंट कर रहे हैं। खतरनाक तरीके से किए गए ये अजीबोगरीब स्टंट आपको मजेदार लग सकते हैं, सोचिए अगर कोई दुर्घटना हो जाए तो क्या होगा। ……………………………………………………….. बाइक स्टंट से जुड़ी यह खबर भी पढ़े… स्टंटबाजी का वीडियो बनाने वाले गिरफ्तार:14 युवकों के खिलाफ कार्रवाई, रफ्तार गैंग से जुड़े आरोपी फैला रहे थे दहशत उत्तर प्रदेश के देवरिया में पुलिस ने सोशल मीडिया पर खतरनाक स्टंट वीडियो बनाकर वायरल करने वाले 14 युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपी युवक रफ्तार गैंग से जुड़े थे और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सएप पर स्टंट वीडियो शेयर करते थे। पूरी खबर पढ़ें…