हरियाणा के सोनीपत में सोमवार रात एक युवक ने अपने चचेरे भाई के सीने में चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी। युवक चचेरे भाई से नशे के लिए 200 रुपए मांग रहा था। जब उसने पैसे देने से मना कर दिया तो उनका झगड़ा हुआ। गुस्से में आकर चचेरे भाई ने उसके थप्पड़ मार दिया था, जिसके बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। इस वारदात का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक चचेरे भाई को चाकू मारता दिख रहा है। पुलिस ने परिवार की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मृतक के पिता ने बताया है कि आरोपी बीड़ी पीने का आदी था। उसके लिए ही वह पैसे मांग रहा था। मृतक की पहचान सुंदर सावरी की डेहा बस्ती के रहने वाले विजय कश्यप के रूप में हुई है। वह मारुति की एजेंसी में कार वॉशिंग करता था। आरोपी उसका चचेरा भाई आशु कश्यप है। वारदात के बाद से ही वह फरार है। मृतक के भाई ने पुलिस को क्या बताया… सुबह कहासुनी हुई, भाभी ने छुड़ाए
डेहा बस्ती के ही रहने वाले सोनू कश्यप ने बताया कि वह दिल्ली में बिजली की दुकान पर काम करता है। उसके 2 भाई और एक बहन है। सोनू ने बताया- सोमवार को दिन में मेरे छोटे भाई विजय और चचेरे भाई आशु के बीच रुपयों के लेन-देन को लेकर कहासुनी हुई थी। उस समय मेरी पत्नी सोनी ने दोनों के बीच मामला शांत करा दिया था। सोनू ने बताया, ‘रात करीब 8.30 बजे विजय अपने एक दोस्त मोनू के साथ गली में पवन की दुकान के पास खड़ा था। मैं भी वहीं मौजूद था। इसी दौरान आशु वहां आया और विजय से नशे के लिए 200 रुपए मांगने लगा। इसी दौरान दुकान के पास ही दोनों के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई।’ 2 बार सुलझ गया था मामला
सोनू ने बताया है कि दिन में दोनों के बीच 2 बार कहासुनी और हाथापाई हुई, लेकिन दोनों बार इनका मामला सुलझा दिया गया। इसके बाद भी आरोपी आशु नहीं मान रहा था। दुकान पर झगड़े के बाद आशु घर गया और चाकू लेकर वापस आया। वह फिर से विजय के साथ झगड़ा कर ने लगा। वह बार-बार कह रहा था कि उसे 200 रुपए चाहिए। जबकि, विजय उसे फटकार कर भगा रहा था। जब उसने ज्यादा जबरदस्ती की तो विजय ने आशु के थप्पड़ मार दिया। इससे नाराज आशु ने ताव में आकर विजय के सीने में चाकू घोंप दिया। चाकू लगने पर नाली में गिर गया था विजय
सोनू के अनुसार, चाकू लगने के बाद विजय नाली में गिर गया। जबकि, वहां से चाकू लेकर भाग गया। शोर मचने के बाद परिवार के अन्य लोग मौके पर आ गए। हमने विजय की खून से सनी कमीज (शर्ट) बदली और उसे सिविल अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता बोले- बीड़ी के लिए पैसे चाहिए थे उसे
वहीं, मृतक के पिता किशोर कश्यप ने बताया है कि आशु 50 रुपए मांग रहा था। उसे बीड़ी पीने की आदत थी। वह कोई काम नहीं करता था, इसलिए ऐसे ही लोगों से पैसे मांगकर अपना काम चलाता था। विजय से भी वह पैसे मांग रहा था, ताकि बीड़ी पी सके। जब विजय ने उसे पैसे नहीं दिए तो उसने सीने में चाकू मारा। चाकू सीधे दिल के पास लगा था, जिससे विजय को सांस लेने में तकलीफ शुरू हो गई थी। जब तक उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, तब तक उसकी जान निकल गई। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया
परिजनों ने डायल-112 पर कॉल कर घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। सोनू के बयान पर थाना सिविल लाइन में धारा 103(1) BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। फोरेंसिक टीम और फिंगर प्रिंट विशेषज्ञों को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।