नर्मदापुरम के सिवनी मालवा में दो कारें आपस में टकरा गईं। इनमें से एक में आग लग गई। कार सवार एक युवक जिंदा जल गया। हादसा सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे कोटलाखेड़ी गांव के पास हुआ। भोपाल से सिवनी मालवा लौट रही वेन्यू कार टवेरा कार से पीछे से टकराई। फिर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। कार सवार वंश राठौर और सूरज धनगर किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन अवतार सिंह राजपूत फंसा रह गया। इसी दौरान कार में आग लग गई। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी अनूप कुमार उइके स्टाफ के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। आग बुझाने के बाद अवतार के शव को बाहर निकाला और सिवनी मालवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। घायल वंश राठौर और सूरज धनगर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शादी के कार्ड बांटकर भोपाल से लौट रहे थे
24 फरवरी को अवतार की बहन की शादी है, उसके कार्ड बांटने के लिए तीनों दोस्त भोपाल गए थे। लौटने के दौरान हादसा हो गया। कार सूरज चला रहा था। अवतार सिंह राजपूत (30) सर्वेयर सुपरवाइजर का काम करता था। अंतिम संस्कार शिवपुर तहसील के नर्मदा तट भिलाड़िया घाट पर किया गया। देखें हादसे की 7 तस्वीरें… आगे चल रही टवेरा ने अचानक ब्रेक लगाए
थाना प्रभारी अनूप सिंह उइके ने बताया- हादसा सिवनी मालवा थाना इलाके में कोटलाखेड़ी के पास आवली घाट-धरमकुण्डी रोड पर हुआ। वेन्यू कार में सिवनी मालवा के 3 लड़के सवार थे। टवेरा उनके आगे चल रही थी। अचानक टवेरा ड्राइवर ने ब्रेक लगा दिया। वेन्यू उससे जा टकराई। टवेरा ड्राइवर बोला-पटाखा फूटने जैसी आवाज आई
टवेरा के ड्राइवर गोविंद राजपूत ने बताया, ‘मैं अपनी मां को धनकोट छोड़ने गया था। वहां से लौटकर आ रहा था। तभी आगे चल रही मवेशियों से भरी पिकअप गाड़ी अचानक रुक गई। मैंने भी गाड़ी खड़ी कर दी। मैं अपने साथ चल रहे बच्चे को पानी पिलाने लगा। इसी दौरान पीछे आ रही कार मेरी गाड़ी से टकराकर नीचे खेत में उतर गई। इसके बाद उसमें से पटाखा फूटने जैसी आवाज आई, फिर आग लग गई।’ सतना में कार ने बाइक और ठेला को टक्कर मारी
मैहर जिले में तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी 4 मोटरसाइकिलों और चाय के ठेले में जा घुसी। मौके पर मौजूद मां-बेटी हादसे का शिकार होते-होते बचे। घटना सोमवार शाम को रीवा रोड स्थित मध्यांचल बैंक के सामने की है। इसका वीडियो मंगलवार को सामने आया। जानकारी के मुताबिक, अमरपाटन सिविल अस्पताल के डॉ. शैलेश सिंह अपने घर से कार लेकर निकले थे। वे सड़क पार करते समय नियंत्रण खो बैठे। थाना प्रभारी केपी त्रिपाठी के अनुसार, बेकाबू कार जिस जगह आकर भिड़ी, वहां एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान की ओपनिंग का कार्यक्रम चल रहा था। डॉ. शैलेश का घर हादसे वाली जगह से करीब 100 मीटर दूर सड़क के दूसरी तरफ है। कार की चपेट में आई बाइक और हाथ ठेला के नुकसान की भरपाई डॉक्टर द्वारा किए जाने की वजह से मामले की शिकायत किसी ने थाने में नहीं की है। तस्वीरों में देखें हादसा… ये खबर भी पढ़ें… डंपर ने लोडिंग वाहन को टक्कर मारी, 5 की मौत भिंड के जवाहरपुरा गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़े लोडिंग वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। 20 घायल हैं। हादसा नेशनल हाईवे क्रमांक 719 पर मंगलवार सुबह करीब 5 बजे हुआ। सभी लोग आपस में रिश्तेदार हैं। जवाहरपुरा गांव में शादी से अपने गांव भवानीपुरा लौट रहे थे। पढ़ें पूरी खबर… प्रयागराज से बड़ौदा जा रही बस पलटी, 29 यात्री घायल मंदसौर के गरोठ में मंगलवार सुबह 5 बजे प्रयागराज से बड़ौदा जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस सवार 29 यात्री घायल हो गए। एक्सीडेंट दिल्ली-मुंबई 8 लेन हाईवे पर हरिपुरा गांव के पास हुआ। सभी घायलों को गरोठ के शासकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर…