जम्मू-कश्मीर में LoC पर 16 फरवरी को पुंछ सेक्टर में एक भारतीय सैनिक स्नाइपर फायरिंग में घायल हो गया। इस घटना के बाद भारतीय और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच कुछ देर तक गोलीबारी भी हुई। अभी तक एक हफ्ते के भीतर तीन भारतीय जवान स्नाइपर फायरिंग में घायल हो गए हैं, जिससे सीमा पर तनाव बढ़ गया है। आज की अन्य बड़ी खबरें… महाराष्ट्र में 24 साल बाद भी भ्रष्टाचार के आरोपी 173 अफसरों पर कार्रवाई नहीं, एंटी करप्शन ब्यूरो की रिपोर्ट में खुलासा महाराष्ट्र में भ्रष्टाचार के आरोपों और जांच के बावजूद 2012 से अब तक 173 सरकारी अधिकारी और कर्मचारी निलंबित नहीं किए गए हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की ताजा रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार 30 क्लास-1, 29 क्लास-2, 106 क्लास-3 और 8 क्लास-4 अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच हुई, लेकिन निलंबन की कार्रवाई अब तक नहीं हुई। आयरिश-ब्रिटिश महिला से रेप-मर्डर के दोषी को आजीवन कारावास की सजा मिली, गोवा की अदालत का फैसला गोवा में 2017 में 28 वर्षीय आयरिश महिला डेनिएल मैकलॉघलिन से दुष्कर्म और हत्या के मामले में दोषी पाए गए विकट भगत को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। साउथ गोवा के जिला और सत्र न्यायालय ने शुक्रवार को उसे दोषी ठहराया था। डेनिएल की मां और बहन कोर्ट में मौजूद रहीं। मां एंड्रिया ब्रैनिगन ने कहा-“मेरी बेटी को हमसे छीन लिया गया। डेनिएल फरवरी 2017 में भारत आई थीं और होली उत्सव में शामिल होने के बाद लापता हो गई थीं। अगले दिन उनका शव एक खेत में मिला। पोस्टमॉर्टम में दम घुटने और सिर में गंभीर चोट से मौत की पुष्टि हुई। आयरलैंड के केविन बेल रिपैट्रिएशन ट्रस्ट ने उनके शव को वापस ले जाने में परिवार की मदद की थी। मैसुरु में एक ही परिवार के 4 लोगों के शव मिले; युवक ने फांसी लगाने से पहले मां,पत्नी और बेटे को जहर दिया कर्नाटक के मैसुरु में सोमवार को एक परिवार के 4 लोगों के शव बरामद हुए हैं। पुलिस का मानना है कि चेतन ने फांसी लगाने से पहले परिवार को जहर दिया था। चेतन बिजनेस में लॉस के चलते भारी कर्ज में था। मृतकों की पहचान चेतन (45) , पत्नी रूपाली (43), बेटे कुशाल (15) और चेतन की मां प्रियंवदा (65) के रूप में हुई है। चेतन का शव अपार्टमेंट में फंदे लटका हुआ मिला। वहीं बाकी परिवार के शव दूसरे अपार्टमेंट में संदिग्ध परिस्थिति में मिले हैं। मध्य प्रदेश के शहडोल में अवैध कोयला खदान धंसी, दंपती की दबकर मौत मध्य प्रदेश के शहडोल के बुढ़ार थाना इलाके में अवैध कोयला खदान धंस गई। इसमें दबकर दंपती की मौत हो गई। उनकी पहचान ओमकार यादव उर्फ भौतु (40) और उनकी पत्नी पार्वती यादव (36) के रूप में हुई है। हादसा रविवार शाम करीब 7 बजे धनगवां गांव में हुआ। खनन माफिया ने इसे छिपाने का प्रयास किया। जब ग्रामीणों ने हंगामा किया, तब मामला सामने आया। जानकारी मिलते ही कलेक्टर डॉ. केदार सिंह और एसपी रामजी श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। देर रात जेसीबी की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला गया। वन इलेक्शन-वन इलेक्शनपर 25 फरवरी को JPC की बैठक, लिगल एक्सपर्ट भी शामिल होंगे वन नेशन-वन इलेक्शन पर गठित संयुक्त संसदीय समिति (JPC) 25 फरवरी को पार्लियामेंट बिल्डिंग में बैठक करेगी। इसमें संविधान के 129 वां संशोधन 2024 और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक 2024 पर बातचीत होगी। इस दौरान यहां लीगल एक्सपर्ट भी होंगे। बजट सत्र से पहले JPC ने इस मुद्दे पर व्यापक चर्चा और समय विस्तार की मांग की है। 31 जनवरी को हुई दूसरी बैठक में चेयरमैन पीपी चौधरी ने कहा था कि सभी राज्यों में जाकर संबंधित हितधारकों की राय ली जाएगी। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकवादी गतिविधि की आशंका, सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर कस्बे के घने जंगलों में संदिग्ध आतंकवादी गतिविधि की सूचना पर सुरक्षा बल अलर्ट हो गए हैं। सेना की रोमियो फोर्स और पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया है। इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, और संदिग्धों की तलाश जारी है। दिल्ली-एनसीआर में 4.0 तीव्रता का भूकंप, घबराकर घरों से बाहर निकले लोग राजधानी दिल्ली-एनसीआर में सोमवार की सुबह करीब 5:36 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4 मापी गई है। भूकंप का केंद्र नई दिल्ली था और इसकी गहराई पांच किलोमीटर बताई गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी। भूकंप के तेज झटकों से कई इलाकों में लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। पूरी खबर पढ़ें… दिल्ली एयरपोर्ट पर 6 करोड़ रुपए कीमत के नेकलेस के साथ युवक गिरफ्तार दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने रविवार को बताया कि उसने 6 करोड़ रुपए के हीरे जड़े सोने के हार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। विभाग के मुताबिक व्यक्ति तस्कर है। वो 12 फरवरी को बैंकॉक से दिल्ली आया था। आरोपी युवक गुजरात का रहने वाला है।