कोटा में चंबल फर्टिलाइजर कंपनी की फैक्ट्री से छोड़ी गई अमोनिया गैस स्कूल तक पहुंच गई। जिससे स्कूली बच्चों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी, और वह बेहोश होकर स्कूल के ग्राउंड में गिरने लगे। इस दौरान कई बच्चों को उल्टियां भी होने लगीं। स्कूली कर्मचारियों ने बच्चों को कंधे पर लेकर अस्पताल पहुंचाया। चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल लिमिटेड(CFCL) की फैक्ट्री के पास ही सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल स्थित है। फैक्ट्री स्कूल की बाउंड्री से अटैच है, जबकि फैक्ट्री का गेट 500 मीटर दूर है। CFCL स्थित हॉस्पिटल के डॉ. आरके शर्मा ने बताया कि गैस रिसाव के बाद अस्पताल में 15 बच्चों, एक स्टाफ और 2 गांव वालों को लाया गया। गंभीर मरीजों में से 9 बच्चों को कोटा जिला अस्पताल रेफर किया गया। पहले देखिए, कोटा में गैस रिलीज से जुड़ी 5 PHOTOS… कलेक्टर बोले- हादसे की जांच कर रहे
कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी ने बताया- घटना का पता लगने पर सिमलिया गांव का दौरा किया। फैक्ट्री में जाकर आए हैं। बच्चों के सेहत की भी जानकारी ली है। गैस लीकेज या रिलीज को लेकर अभी तक स्पष्ट कारण सामने नहीं आए है। पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड को मौके पर बुलवाया है। बच्चों को कंधों पर डाल कर लाए
स्कूल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हेमंत कुमार ने बताया- अमोनिया गैस से बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। पहले हमारे सर की गाड़ी से 7 बच्चों को लाया। फिर 5 और छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें भी हॉस्पिटल लाया। तीसरे राउंड में फिर गया। बच्चों को कंधे पर लेकर आया। यहां लाने के बाद मेरा भी गला जाम हो गया, सिर भारी हो गया। मुझे चक्कर आने लगे। फोटो-वीडियो- महावीर सिलमिया