जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में रविवार को एक सड़क हादसा हुआ। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार ट्रक से टकरा गई, जिससे कार सवार की मौके पर ही मौत हो गई। एसएसपी अमोद अशोक नागपुरे ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए उधमपुर सरकारी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस मामला दर्ज कर हादसे की जांच जारी है। आज की अन्य बड़ी खबरें… नीतीश कुमार आज PM मोदी से मुलाकात करेंगे, विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाएंगे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर सकते हैं। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाएंगे। हालांकि, आधिकारिक रूप से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है। आंध्र प्रदेश में महिला ने बेटे की हत्या कर शव के टुकड़े किए, मौसी के साथ रेप की कोशिश का आरोप आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में महिला ने अपने बेटे के व्यवहार से नाराज होकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को बताया कि लक्ष्मी देवी (57) ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर बेटे श्याम प्रसाद (35) पर कुल्हाड़ी और अन्य हथियारों से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस से बचने के लिए उसके शव के 5 टुकड़े कर दिए और टुकड़ों को 3 बोरियों में भरकर पास की कुम्बम गांव की नहर में फेंक दिया। आरोपी महिला ने बताया कि उसका बेटा अविवाहित था और उसने बेंगलुरु, खम्मम और हैदराबाद में कथित रूप से अपनी मौसी और अन्य रिश्तेदारों के साथ रेप करने की कोशिश की थी।