UP के प्रयागराज में शुक्रवार रात करीब ढाई बजे बोलेरो की बस से टक्कर हो गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, 19 घायल हैं। जान गंवाने वाले सभी लोग बोलेरो में सवार थे। वे छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से महाकुंभ आ रहे थे। हादसा प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर मेजा इलाके में हुआ। घायल हुए 19 लोग बस में सवार थे, जो कि मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं। वे संगम स्नान के बाद वाराणसी जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो बुरी तरह डैमेज हो गई। श्रद्धालु छिटककर सड़क पर जा गिरे। किसी का हाथ टूटा तो किसी का सिर फट गया। कई लोग बोलेरो में ही फंस गए। इन्हें निकालने में ढाई घंटे का समय लगा। SP यमुनापार विवेक यादव ने बताया- बोलेरो में सभी पुरुष सवार थे। इसकी स्पीड बहुत ज्यादा थी। बस वाले ने ब्रेक लगाया, लेकिन सामने से आ रही बोलेरो बस में सामने से भिड़ गई। मरने वाले कोरबा के दर्री और जांजगीर चांपा जिले के रहने वाले थे। दो परिवार के लोग साथ में आए थे। कमिश्नर तरुण गाबा और DM रविंद्र कुमार मांदड़ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। घायलों को रामनगर के सिटी हेल्थ सेंटर (CHC) में भर्ती करवाया गया। शुरुआती इलाज के बाद सभी को स्वरूप रानी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की 6 तस्वीरें… गैस कटर से बोलेरो की बॉडी काटी, तब शव निकल पाए
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- टक्कर की आवाज सुनकर हम लोग दौड़कर पहुंचे। देखा कि बोलेरो से शव बुरी तरह फंसे हुए थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस गैस कटर और एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंची। बोलेरो को गैस कटर से काटा गया। तब जाकर शवों को बाहर निकाला गया। कई शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। बैग से मिले आधार कार्ड से पुलिस ने दो शवों की पहचान ईश्वरी प्रसाद जायसवाल और सोमनाथ दरी के रूप में की। हादसे के वक्त बस सवार ज्यादातर लोग सो रहे थे
घायल श्रद्धालु रोडमल ने बताया कि हादसे के वक्त बस में सवार ज्यादातर लोग सो रहे थे। अचानक भीषण टक्कर हुई। उस समय मैं जाग रहा था और बस के केबिन में बैठा था। बेकाबू बोलेरो सामने से बस से भिड़ गई। गनीमत रही कि मैं किसी तरह बच गया। मृतकों के घरवाले प्रयागराज रवाना
कोरबा कलेक्टर अजीत बंसल ने कहा- प्रयागराज पुलिस से हम संपर्क में हैं। SP ने वहां की पुलिस से बात की है। श्रद्धालुओं के घरवालों को सूचना दे दी गई है। उनके घरवाले प्रयागराज के लिए रवाना हो गए हैं। प्रयागराज से कोऑर्डिनेट करके हम आगे की कार्रवाई करेंगे। घरवालों के आने के बाद शवों का होगा पोस्टमॉर्टम
पोस्टमॉर्टम हाउस में ADM प्रदीप सिंह, CMO डॉक्टर एके तिवारी, डिप्टी CMO डॉ नवीन गिरि और फोरेंसिक एक्सपर्ट मौजूद हैं। CMO ने बताया- मैं यहां सुबह 4 बजे से हूं। 3 डेडबॉडी को सुबह 5 और 2 को 8 बजे लाया गया। पांच डेडबॉडी जाम में फंसी रहीं। सुबह 11 बजे लाया गया। सभी डेडबॉडी को कोल्ड रूम में रखवाया गया है। परिजन के आने के बाद पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा, फिर शव उन्हें सौंप दिए जाएंगे। इन 10 लोगों की मौत हुई
मरने वालों की पहचान कोरबा के रहने वाले ईश्वरी जायसवाल, संतोष सोनी, भागीरथी, सोमनाथ, अजय बंजारे, सौरभ सोनी, गंगा दास वर्मा, शिवा राजपूत, दीपक वर्मा और राजू साहू के रूप में हुई है। यूपी सरकार ने बस सवार यात्रियों को मध्य प्रदेश भेजा
बस में सवार यात्री भंवरलाल पाल निवासी पिपलिया पाल तहसील सारंगपुर ने फोन पर बताया कि सभी सवारी सुरक्षित हैं। उज्जैन की बस को अमलावता गांव निवासी रोड़मल बंजारा ने हायर किया था, जिसमें सारंगपुर क्षेत्र के पिपलिया पाल और खजुरिया गांव के लोग सवार होकर कुंभ में गए थे। यूपी सरकार ने रोडवेज की दो बसों से सभी सवारियों को उनके घर के लिए भेज दिया है। सड़क हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और सीएम योगी ने दुख जताया है। राष्ट्रपति ने कहा- समाचार अत्यंत दुखद है। मृतकों के परिवारों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं। ——————————— सड़क हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… BAMS डॉक्टर, मां और 2 बेटियों की हादसे में मौत हाथरस में गुरुवार को तेज रफ्तार कार नहर में गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। 3 गंभीर रूप से घायल हैं। मरने वालों में BAMS डॉक्टर, उनके छोटे भाई की पत्नी और उसकी 2 मासूम बेटियां शामिल हैं। कार सवार अलीगढ़ से शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी अचानक सामने से नीलगाय आ गई। ड्राइवर ब्रेक मारकर कार को दूसरी तरफ मोड़ने लगा, लेकिन कार असंतुलित हो गई। पलटी खाते हुए 10 फीट नीचे नहर में जा गिरी। पढ़ें पूरी खबर