कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री को पंजाब का महासचिव नियुक्त किया है। जबकि हरीश चौधरी को मध्य प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा सैयद नसीर हुसैन को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का महासचिव बनाया है। वहीं बीके हरिप्रसाद को हरियाणा, कृष्णा अल्लुवरु को बिहार, के राजू को झारखंड, अजय कुमार लल्लू को ओडिशा का इंचार्ज बनाया गया है। आज की अन्य बड़ी खबरें… भाजपा बोली- कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी का ISI से संबंध; गोगोई का जवाब- आरोप गलत, कानूनी कार्रवाई करूंगा भाजपा ने एक बार फिर शुक्रवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से संबंध हैं। वहीं, गोगोई ने पाकिस्तान उच्चायोग के इशारे पर लोकसभा में समुद्री सुरक्षा पर सवाल पूछे हैं। भाजपा ने आरोप लगाया कि 2014 में सांसद चुने जाने के बाद गोगोई ने लोकसभा अध्यक्ष, गृह मंत्रालय और अन्य मंत्रालयों से अनुमति लिए बिना दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग का दौरा किया। इसके अलावा गोगोई ने लोकसभा में भारत की समुद्री सुरक्षा के बारे में सवाल किए। वहीं, कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने इन आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- भाजपा ने मुझे और मेरे परिवार को बदनाम करने के लिए सारी हदें पार कर दी हैं। उनके आरोप निराधार हैं। मैं जरूरी कानूनी कार्रवाई करूंगा। 2जी घोटाले में ए राजा को बरी करने के खिलाफ अपील सुनवाई को तैयार, दिल्ली हाईकोर्ट ने 18 मार्च की तारीख दी CBI ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि 2जी स्पेक्ट्रम मामले में पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा सहित 17 को बरी किए जाने के खिलाफ उसकी अपील सुनवाई के लिए तैयार है। CBI के वकील संजय जैन ने जस्टिस विकास महाजन से अनुरोध किया कि मामले में बहुत सारे रिकॉर्ड पेश किए जाने हैं। इसके लिए सुनवाई का शेड्यूल आज ही या अगली सुनवाई पर तय कर दिया जाए। इसके बाद जस्टिस महाजन ने मामले की अगली सुनवाई 18 मार्च को तय की। CBI की विशेष अदालत ने UPA सरकार में दूरसंचार मंत्री रहे राजा, DMK सांसद कनिमोझी और अन्य को 21 दिसंबर, 2017 को 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में बरी कर दिया था। CBI ने करीब 31 हजार करोड़ रुपए के घोटाले का दावा किया था। दिल्ली पुलिस ने ₹1.50 करोड़ की कोकीन जब्त की, 2 पैडलर्स गिरफ्तार दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि दो पैडलर्स से 1.5 करोड़ रुपए की कोकीन जब्त की गई है। इनमें से एक अफ्रीकी मूल का नागरिक है। पुलिस ने 40 वर्षीय अफ्रीकी याओ और बिहार निवासी विकास (23) को गिरफ्तार किया। उनके पास से 141.9 ग्राम कोकीन बरामद की गई। साउथ-वेस्ट की एडिशनल पुलिस कमिश्नर आकांक्षा यादव ने बताया कि दोनों लंबे समय से दिल्ली और NCR में कोकीन की सप्लाई कर रहे थे। गुप्त सूचना के बाद भीकाजी कामा प्लेस के पास रिंग रोड पर एक बस स्टॉप से दोनों को गिरफ्तार किया गया। नए चुनाव आयुक्त के सिलेक्शन के लिए 17 फरवरी को बैठक, नेता विपक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे नए मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के सिलेक्शन के लिए 17 फरवरी को बैठक हो सकती है। CEC की नियुक्ति समिति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल और नेता विपक्ष राहुल गांधी शामिल हैं। मौजूदा CEC राजीव कुमार का कार्यकाल 18 फरवरी को खत्म हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें… कोलकाता हाईकोर्ट ने RSS को रैली की अनुमति दी, बंगाल सरकार के विरोध को किया खारिज कोलकाता हाईकोर्ट ने RSS की रैली पर पश्चिम बंगाल सरकार की आपत्ति को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने 16 फरवरी को बर्धमान जिले में होने वाली रैली के लिए शर्तों के साथ अनुमति दी है। रैली में मोहन भागवत भी शामिल हो सकते हैं। गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति से AAP नेता सत्येंद्र जैन के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी मांगी गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति से AAP नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस चलाने की मंजूरी मांगी है। मंत्रालय ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच और “पर्याप्त सबूत” के आधार पर मंजूरी मांगी है। सत्येंद्र जैन के खिलाफ 2017 में मनी लॉन्ड्रिंग केस दर्ज किया गया था। CBI ने आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में FIR दर्ज की थी। मई 2022 में उन्हें अरेस्ट कर लिया। वह फिलहाल जमानत पर बाहर है। पूरी खबर पढ़ें… UPSC धोखाधड़ी केस- पूर्व IAS ट्रेनी पूजा खेड़कर की गिरफ्तारी पर रोक 17 मार्च तक बढ़ी सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को पूर्व ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की गिरफ्तारी पर रोक 17 मार्च तक बढ़ा दी है। पूजा पर सिविल सेवा परीक्षा में धोखाधड़ी करने और ओबीसी तथा दिव्यांगता कोटे का गलत लाभ उठाने का आरोप है। जस्टिस बी वी नागरत्ना और सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने खेडकर को जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया। पूरी खबर पढ़ें… टाटा समूह के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन को नाइटहुड की उपाधि टाटा समूह के अध्यक्ष नटराजन चंद्रशेखरन को नाइटहुड की उपाधि दी गई। यह इंग्लैंड का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह सम्मान भारत और यूके के व्यापार संबंधों में उनके योगदान के लिए दिया गया है। चंद्रशेखरन ने सम्मान पाने के बाद आभार व्यक्त करते हुए कहा कि टाटा समूह को यूके में मजबूत रणनीतिक संबंध बनाए रखने पर गर्व है। चंद्रशेखरन फिलहाल टाटा सन्स के अध्यक्ष के साथ टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, टाटा पावर, और TCS जैसी कंपनियों के बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं। महाराष्ट्र के ठाणे में ₹14 लाख की नकली विदेशी शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार महाराष्ट्र आबकारी विभाग ने ठाणे जिले में करीब ₹14 लाख की नकली विदेशी शराब जब्त की और तीन लोगों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई बुधवार को शाहपुर और कर्जत तालुका में की गई। अधिकारियों के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि दमन और गोवा से लाई गई सस्ती शराब को महंगे ब्रांड की बोतलों में पैक किया जा रहा है। जिसके बाद छापेमारी की गई। प्रसिद्ध कन्नड़ लोक गायिका पद्मश्री सुकरी बोम्मागौड़ा का निधन कर्नाटक की सुप्रसिद्ध लोक गायिका और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित सुकरी बोम्मागौड़ा का 88 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें हलक्की समुदाय का ‘चलता-फिरता इनसाइक्लोपीडिया’ कहा जाता था। उन्होंने लगभग 5000 लोकगीतों को याद रखा और विभिन्न सामाजिक आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाई थी। बच्चों के सामने पत्नी की हत्या के दोषी पति को उम्रकैद की सजा केरल उच्च न्यायालय ने एक मामले में पति को पत्नी की हत्या का दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 2 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं देने पर उसे 2 साल और जेल में रहना होगा। दोषी पाए गए शख्स ने 2014 में बच्चों के सामने पत्नी की निर्ममता से हत्या कर दी थी। चेन्नई के पोर्ट पर 5.13 करोड़ रुपए कीमत का सामान जब्त किया, 3 कंटेनर से बरामद हुआ चेन्नई के पोर्ट से विशेष खुफिया और जांच शाखा (SIIB) ने 5.13 करोड़ कीमत का गलत घोषित सामान जब्त किया। अधिकारियों के मुताबिक पोर्ट पर 3 कंटेनर को रोका गया था। इसमें से 516 अलॉय व्हील, आईपीआर-उल्लंघन वाले 11,624 जोड़े जूते, 15 हजार मोबाइल बैटरी और लेजर मशीनें बरामद हुईं। इस सामान को स्टडी टेबल और स्टेशनरी आइटम बताकर शिप किया गया था।