भारतीय सेना ने कहा कि नियंत्रण रेखा (LoC) पर युद्धविराम लागू है। दोनों सेना (भारत और पाकिस्तान) आपसी समझ बनाए हुए हैं। फिलहाल LoC पर कोई गोलीबारी नहीं हुई। कोई छोटी घटनाएं भी नहीं हुईं। पाकिस्तान आर्मी के अफसरों से इस मसले पर बात हो चुकी है। इंडियन आर्मी अलर्ट है और हालात पर नजर रखे हुए है। इससे पहले खबर आई थी कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में (LoC पर बुधवार देर रात पाकिस्तान सैनिकों ने सीजफायर तोड़ा। पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में गोलीबारी की गई, हालांकि कोई नुकसान नहीं हुआ। न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी गोलीबारी का भारतीय सेना ने भी जवाब दिया। आर्मी सूत्रों ने बताया कि भारतीय सेना के जवाबी हमले में पाकिस्तान के कई सैनिकों को भारी नुकसान हुआ है। वहीं, सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी अधिकारियों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए दिख रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में 6 लोगों के मारे जाने की बात कही गई। पिछले कुछ सालों में पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन की अन्य घटनाएं… 14 फरवरी 2024: 20 मिनट तक भारत-पाक के बीच गोलीबारी
14 फरवरी की शाम 5.50 बजे जम्मू के मकवाल में BSF चौकी पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने गोलीबारी की। BSF ने भी इस गोलीबारी का जवाब दिया। BSF के अधिकारियों के मुताबिक, दोनों ओर से करीब 20 मिनट तक गोलियां चलीं। हालांकि, गोलीबारी में BSF का कोई भी जवान घायल नहीं हुआ है। 8 नवंबर 2023: सांबा में बॉर्डर पर गोलीबारी, BSF जवान शहीद
8 नवंबर 2023 को जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में पाकिस्तानी रेंजर्स ने नयनपुर पोस्ट पर फायरिंग की थी। BSF जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। गोलीबारी में BSF जवान लाल फर्न किमा घायल हुए थे। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया था। यह गोलीबारी रात 12:20 बजे हुई थी। 26 अक्टूबर 2023: पाकिस्तान ने मोर्टार दागे, BSF जवान और महिला घायल
जम्मू के अरनिया और सुचेतगढ़ सेक्टर में पाकिस्तान ने 26 अक्टूबर को सीज फायर का उल्लंघन किया। इंटरनेशनल बॉर्डर पर रात 8 बजे पाकिस्तानी रेंजर्स ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। इसमें BSF का एक जवान और एक महिला घायल हो गई। 17 अक्टूबर 2023: 2021 के समझौते के बाद पहली बार सीजफायर तोड़ा
भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर 17 अक्टूबर को पाकिस्तानी रेंजर्स ने फायरिंग की थी। इसमें दो BSF जवान घायल हुए थे। घटना इंटरनेशनल बॉर्डर पर सुबह 8:15 बजे हुई थी। BSF ने बताया था कि जवान बिजली के खंभे में चढ़कर लाइट ठीक कर रहे थे, तभी गोली लगी। भारत-पाकिस्तान के बीच 2021 में युद्धविराम समझौता रिन्यू हुआ था
भारत और पाकिस्तान ने 25 फरवरी, 2021 को युद्धविराम समझौते को रिन्यू किया था। दोनों देशों ने घोषणा की कि वे जम्मू-कश्मीर और अन्य क्षेत्रों में नियंत्रण रेखा (LoC) पर युद्धविराम पर सभी समझौतों का सख्ती से पालन करेंगे। तब इस्लामाबाद और नई दिल्ली में जारी एक संयुक्त बयान में इसका ऐलान किया गया था। भारत और पाकिस्तान ने शुरुआत में 2003 में युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, लेकिन पाकिस्तान समझौते का उल्लंघन करता आया है। 2020 में पाकिस्तान ने रिकॉर्ड 4100 बार सीजफायर का उल्लंघन किया
पाकिस्तान ने 2020 में रिकॉर्ड 4100 से ज्यादा बार सीजफायर तोड़ा था। इस दौरान नवम्बर में 128 बार, जबकि अक्टूबर में 394 बार सीजफायर तोड़ा। 2020 में सीजफायर उल्लंघन में जम्मू-कश्मीर के 21 लोगों की मौत हुई, जबकि 70 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। 2019 में 3233 बार सीजफायर तोड़ा गया। 2015 में 405 बार और उससे पहले 2014 में 583 बार सीजफायर तोड़ा गया। ———————————– आतंकी वारदात से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… पाकिस्तान की फायरिंग में दो BSF जवान घायल, जम्मू के अरनिया सेक्टर में हुई घटना भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर मंगलवार को पाक रेंजर्स की तरफ से फायरिंग की गई। जिसमें दो BSF जवान घायल हो गए। BSF (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स) PRO के मुताबिक, यह घटना इंटरनेशनल बॉर्डर पर सुबह 8:15 बजे की है। घायल BSF जवानों को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। पूरी खबर पढ़ें…. जम्मू-कश्मीर में आर्मी वैन का एक्सीडेंट, 5 जवानों की मौत:13 घायल जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मंगलवार शाम आर्मी वैन 350 फीट गहरी खाई में गिर गई। वैन में 18 जवान सवार थे। इनमें से 5 की मौत हो गई। वहीं, 13 घायल हैं। इनमें से 4 की हालत गंभीर है। पूरी खबर पढ़ें…