मिल्कीपुर उपचुनाव के नतीजे 8 फरवरी को आएंगे, इससे पहले सियासत तेज है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सांसदों के साथ गुरुवार को संसद के बाहर प्रदर्शन किया। सांसदों ने एक कफन हाथ में ले रखा था, जिस पर चुनाव आयोग लिखा था। अखिलेश यादव ने कहा- यह भाजपा का चुनाव लड़ने का तरीका है। चुनाव आयोग मर गया है, सफेद कपड़ा भेंट करना पड़ेगा। कल सुबह से मैंने और पार्टी ने 500 शिकायतें की थीं, लेकिन एक्शन नहीं हुआ। मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने भी सवाल उठाए। कहा- भाजपा ने वहां लोकतंत्र का गला घोंटा। भाजपा सांसद रवि किशन ने अखिलेश के बयान पर पलटवार किया। कहा- ये लोग इम्मैच्योर (अपरिपक्व) बातें क्यों करते हैं? 6 महीने पहले जब ये 42 सीटें जीते थे, तब चुनाव आयोग हिमालय पर था, अद्भुत था और आज वह मरा गया। ये लोग सदन में कफन लेकर आ रहे हैं। लकड़ी भी ले आते। मिल्कीपुर उपचुनाव पर किसने क्या कहा? बगल में बिल्डिंग है, सफेद कपड़ा लाना भूल गया – अखिलेश
दिल्ली में अखिलेश ने कहा- चुनाव आयोग की बिल्डिंग बगल में ही है। सफेद कपड़ा लाना भूल गया। आयोग पर सफेद कपड़ा डाल देना चाहिए। चुनाव आयोग को जो काम करना चाहिए, वो काम नहीं कर रहा है। मैंने कई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि दुनिया ये चुनाव देखे कि लोकतंत्र कैसे चलता है। दुनियाभर के लोगों को बुलाया था कि आकर देखें। मिल्कीपुर का उपचुनाव कैसे होने जा रहा है। भाजपा के लोग बड़े अपराधी, फिर से गंगा में डुबकी लगानी होगी अखिलेश ने कहा, भाजपा के सभी लोगों ने मिल्कीपुर(उपचुनाव में) में जो बेइमानी की है, उसके लिए उन्हें फिर (गंगा में) डुबकी लगानी होगी। बूथ स्तर के अधिकारी कैसे नियुक्त हुए? CO किसे भेजा गया या SO किसे बनाया गया? जो पुलिस कप्तान हैं उन्हें कहा गया है कि उन्हें इसके बाद मलाईदार पोस्टिंग मिलेगी। भाजपा ऐसी नहीं है कि बिना परोपकार के अच्छी पोस्टिंग दे। चुनाव आयोग कहां है?… हम लोग कितने समय से राजनीति में हैं क्या एक पुलिस के अधिकारी का यही व्यवहार होगा? भाजपा के लोग सबसे बड़े अपराधी हैं। सरकारी मशीनरी सत्ता के आगे झुकी- चंद्रशेखर आजाद चंद्रशेखर आजाद ने कहा- मिल्कीपुर में सरकारी मशीनरी सत्ता के आगे झुक गई। वोटों को प्रभावित करने, लोगों को धमकाने का पाप सरकार ने किया है। यह अपराध है। सत्ता में रहकर उन्हें लगता है कि वे कभी नहीं जाएंगे। मगर जिस तरह से लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। आने वाले समय में जनता उन्हें जवाब देगी। इतना सब होने के बाद भी मिल्कीपुर में हो सकता है कि नतीजे भाजपा को सबक सिखा दें। मिल्कीपुर में हार देख अखिलेश बौखला गए- केशव मौर्य डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- मिल्कीपुर उपचुनाव में हार सामने देख अखिलेश यादव बौखला गए हैं। चुनाव आयोग पर आरोप लगाने से सपा की डूबती नैया नहीं पार होगी। जब तक सपा गुंडों, अपराधियों, माफियाओं और दंगाइयों को सपा से बाहर नहीं निकालेगी, तब तक साइकिल पंचर ही होती रहेगी। 2027 में सपा प्रत्याशियों की जमानत बचाना भी मुश्किल होगा। हारने पर EVM पर ठीकरा फोड़ते हैं- रवि किशन गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा- ये लोग इन-मैच्योर बातें क्यों करते हैं? जीतते हैं तो मिठाई बांटते हैं। जब हारने लगते हैं, तो EVM पर ठीकरा फोड़ते हैं। ड्रामा करने लगते हैं। लोकसभा चुनाव के बाद कुह नहीं बोले थे। यह गलत है। इससे काला दिन कोई नहीं हो सकता कि राजनीति इतनी ओछी हो गई है। ये तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। जनता सब समझती है, जनता हर बात का जवाब देती है। झूठे नाटक का कोई असर नहीं होने वाला- दिनेश शर्मा भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा- मिल्कीपुर में भाजपा की अब तक की सबसे बड़ी जीत होगी, वहां झूठे नाटक का कोई असर नहीं होने वाला। आगे बढ़ने से पहले पोल में हिस्सा लेकर राय दें- कल मिल्कीपुर में 65.25% वोटिंग हुई, सपा का आरोप-एजेंट तक नहीं बनने दिया अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव के लिए कल, 5 फरवरी को वोटिंग हुई। कुल 65.25% वोट पड़े। यह 2022 के विधानसभा चुनाव से यह 5% ज्यादा है। तब 60.2% वोटिंग हुई थी। वोटिंग के दौरान सपा का आरोप है कि बड़ी संख्या में बूथों पर पीठासीन अधिकारियों ने सपा का एजेंट तक नहीं बनने दिया, जो बन गए थे। उसमें से कई को रेड कार्ड थमा दिया गया। कुछ को बूथ से पुलिस ने भगा दिया। वोटिंग के दौरान X पर सपा ने 92 शिकायत की
सपा नेताओं ने वोटिंग के दौरान X पर 92 शिकायती पोस्ट किए। अखिलेश ने भी X पर वोटर आईडी चेक करते पुलिस अफसरों को फोटो पोस्ट की। कहा- आईडी चेक करके अफसर मतदाताओं में डर पैदा कर रहे हैं। यह अपराध है। ऐसे लोगों को तुरंत हटाया जाए। रुझानों में BJP को बढ़त
पॉलिटिकल एक्सपर्ट कहते हैं-मिल्कीपुर में वोटिंग के रुझान संकेत दे रहे हैं कि मिल्कीपुर के वोटर्स ने 2022 और 2024 में लिए गए निर्णय को बदलने के लिए वोटिंग की है। भाजपा के रूठे हुए नेताओं को मनाने में सीएम योगी कामयाब रहे। भाजपा कैंडिडेट चंद्रभानु की साफ छवि का फायदा मिलता दिख रहा है। भाजपा सवर्ण वोटर के साथ दलित, पिछड़ा वर्ग और मुस्लिम वोटर को अपनी तरफ ला सकी है। 6 महीने में दो दलित बेटियों से दुष्कर्म की वारदात हुई। सपा कानून-व्यवस्था पर भाजपा के खिलाफ माहौल नहीं बना सकी। पढ़ें पूरी खबर