देश के उत्तरी राज्यों में ठंड बरकरार है। हिमाचल प्रदेश में कोहरे का अलर्ट है। जम्मू-कश्मीर में ठंड बनी रहेगी हालांकि आज बर्फबारी नहीं होगी। बुधवार को लाहौल स्पीति का तापमान -4.3°C दर्ज किया गया था। राजस्थान में बुधवार को कई इलाकों में बारिश हुई। सीकर, चित्तौड़गढ़, जयपुर, उदयपुर समेत कई शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। गुरुवार को कोल्ड-वेव चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। मध्यप्रदेश में अगले 2 दिन बारिश की स्थिति रहेगी। दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। 8 फरवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव होने की संभावना है। इस वजह से प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। ओडिशा में भी कोहरा छाया रहेगा। अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम… 7 फरवरी- देश में कहीं भी बारिश, बर्फबारी या कोहरे का अलर्ट नहीं है। हालांकि तापमान बढ़ने से मौसम गर्म हो सकता है। 8 फरवरी- देश के किसी भी हिस्से में बारिश, बर्फबारी और कोहरे का अलर्ट नहीं है। मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने से मौसम गर्म हो सकता है। राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: आज शीतलहर का यलो अलर्ट, बारिश के बाद 7 डिग्री तक गिरा तापमान राजस्थान में पिछले दिनों हुई बारिश से सर्दी बढ़ गई है। सीकर, जयपुर समेत कई शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। साथ ही, शेखावाटी (सीकर, चूरू, झुंझुनूं और नागौर) के एरिया में गुरुवार को कोल्ड-वेव चलने का भी येलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… MP में कड़ाके की ठंड से राहत:मौसम के दिखे तीन रंग; सुबह-रात में हल्की ठंड मध्यप्रदेश में सुबह-रात में हल्की ठंड, दिन में गर्मी दिख रही है। पिछले 3 दिनों में ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग के कुछ जिलों में आंधी और बूंदाबांदी वाला मौसम रहा है। अगले कुछ दिनों तक दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने का अनुमान जताया है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब में तापमान में बदलाव नहीं: पश्चिमी विक्षोभ हुआ सुस्त; 2 दिनों में 3 डिग्री तक गिरेगा पारा पंजाब में आज बारिश व धुंध को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया। अनुमान है कि आने वाले दो दिनों तें पंजाब के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जाएगी। 4 फरवरी से एक्टिव हुआ पश्चिमी विक्षोभ आज सुस्त हो चुका है। पंजाब में अलर्ट के बाद भी बारिश नहीं हुई। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल के 3 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, हमीरपुर में कोल्ड-वेव की चेतावनी हिमाचल के अधिक ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद आज से मौसम साफ हो जाएगा। प्रदेश के ज्यादातर भागों में आज धूप खिलेगी। हमीरपुर और मंडी में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। सुबह से दोपहर तक विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम होगी। पूरी खबर पढ़ें…