हरियाणा सरकार ने महाकुंभ के लिए प्रदेश के लोगों को सीधी बस सेवा का तोहफा दिया है। बुधवार को प्रदेश के सभी 22 जिलों के बस स्टैंड से हरियाणा रोडवेज की एक-एक बस प्रयागराज के लिए रवाना हुई। सोनीपत में पूजा पाठ के बाद नारियल तोड़कर बस को रवाना किया गया तो रोहतक में पहले दिन सिर्फ 3 यात्री प्रयागराज के लिए निकले। सरकार के आदेश के बाद रोडवेज ने प्रत्येक जिले से प्रयागराज जाने वाली बसों का किराया और समय दोनों ही तय कर दिए हैं। किराया दूरी के हिसाब से तय किया गया है, जो कि 900 रुपए से 1300 रुपए के बीच है। फिलहाल बसों मे अग्रिम बुकिंग की व्यवस्था नहीं की गई है। हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा- हम हरियाणा के हर जिले से कुंभ के लिए बस सेवा शुरू करने जा रहे हैं। हर जिले से रोजाना एक बस कुंभ के लिए चला करेगी। यह 5 फरवरी से शुरू हाेगी और 25 फरवरी तक हर रोज प्रयागराज जाएगी। प्रयागराज में यहां उतारेंगी रोडवेज बसें
हरियाणा के फरीदाबाद और पलवल को छोड़ दें तो हर जिले से रोडवेज बसें वाया दिल्ली, पलवल के रास्ते कोसी, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, मुरादनगर, अकबरपुर, कानपुर व खादा होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी। यात्रियों को बसें प्रयागराज बस स्टैंड, नेहरू पार्किंग या फिर जहां तक पुलिस की ओर से रोकने की व्यवस्था की गई है, वहां तक लेकर जाएंगी। रोडवेज का प्रयास है कि यात्रियों को त्रिवेणी संगम (जहां महाकुंभ स्नान है) के जितना नजदीक हो, पहुंचाया जाए। हरियाणा के किस शहर की बस की क्या व्यवस्था… कुरुक्षेत्र से पहले लाडवा, फिर प्रयागराज
कुरुक्षेत्र नए बस स्टैंड से दोपहर 12 बजे बस लाडवा के लिए चलेगी। लाडवा से वापस कुरुक्षेत्र 2 बजे आएगी। कुरुक्षेत्र से प्रयागराज करीब 836 किलोमीटर दूर है, जिसका किराया विभाग ने 1160 रुपए एक तरफ रखा है। बसों में एडवांस बुकिंग की व्यवस्था नहीं है। प्रयागराज में बस नेहरू पार्किंग में रुकेगी। कुरुक्षेत्र से दोपहर 2 बजे चलकर बस सुबह करीब 8 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। अगले दिन यह बस शाम 4:40 बजे प्रयागराज से वापस कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हाेगी। नारनौल से 1 बजे रवाना होगी बस
हरियाणा रोडवेज नारनौल डिपो के महाप्रबंधक अनित यादव ने बताया है कि रोडवेज की एक बस रोज प्रयागराज के लिए रवाना होगी। यह सामान्य बस होगी। प्रयागराज के लिए नारनौल से 1074 रुपए किराया निर्धारित किया गया है। यहां से प्रयागराज लगभग 789 किलोमीटर पड़ेगा। नारनौल से दोपहर 1 बजे बस रवाना होगी। अगले दिन सुबह 5:30 यह बस प्रयागराज पहुंच जाएगी। प्रयागराज से यह बस हर रोज दोपहर 3 बजे वापस चलेगी। सोनीपत में हर रोज मिलेगी बस
सोनीपत के रोडवेज GM संजय कुमार के अनुसार, प्रतिदिन दोपहर 12 बजे यहां से बस प्रयागराज के लिए रवाना होगी और अगले दिन शाम 4 बजे प्रयागराज से सोनीपत के लिए वापस आएगी। यह बस सोनीपत, फाजिलपुर, बहालगढ़, राई, बीसवां मिल, रसोई, प्याऊ मनिहारी, ISBT दिल्ली, फरीदाबाद, पलवल, कोसी, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, कानपुर होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी। रोहतक में भी यात्रियों को मिलेगी सुविधा
रोहतक डिपो GM भारत भूषण गोगिया ने बताया कि बस स्टैंड से प्रयागराज के लिए बस रोजाना सुबह 11 बजे प्रयागराज के लिए रवाना होगी। यह बस अगले दिन दोपहर 2 बजे प्रयागराज से रोहतक के लिए रवाना होगी। इसका एक तरफ का किराया 1100 रुपए होगा। इस दौरान बस रोहतक से सांपला, नजफगढ़, बहादुरगढ़, गुरुग्राम, पलवल, कोसी, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, कानपुर और अंत में प्रयागराज पहुंचेगी। नूंह से भी सीधे प्रयागराज जाएं
नूंह बस डिपो में क्लर्क विजय ने बताया कि बुधवार से नूंह जिले से भी लोग प्रयागराज में आस्था की डुबकी लगाने कुंभ जा पाएंगे। हरियाणा रोडवेज की नॉर्मल बस सुबह 9 बजे सामान्य बस अड्डा नूंह से चलेगी और उजीना, होडल से होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि बस का किराया करीब 900 रुपए होगा। कैथल से 19 घंटे का सफर
कैथल से रोडवेज की सामान्य बस प्रयागराज के लिए सुबह 11 बजे चलेगी। इसके लिए प्रत्येक यात्री का किराया 1190 रहेगा। अगले दिन सुबह 7 बजे यह बस प्रयागराज पहुंचेगी और दोपहर 3 वहां से रवाना होगी। यात्रियों काे कैथल से प्रयागराज पहुंचने में करीब 19 घंटे का समय लगेगा। सोनीपत में किया गया पूजा पाठ
सोनीपत से प्रयागराज के लिए बस सेवा शुरू हो गई है। दोपहर 12 सोनीपत हरियाणा रोडवेज के जीएम संजय कुमार ने सबसे पहले पूजा पाठ की और उसके बाद नारियल तोड़कर बस को रवाना किया गया। वहीं इस दौरान लड्डू भी बांटे गए। सोनीपत से प्रयागराज के लिए पहले दिन यात्रियों में कम रुचि देखने को मिली है। पहले दिन सोनीपत से प्रयागराज के लिए केवल 8 यात्री गए। जहां सोनीपत से प्रयागराज जाने का किराया 1014 रखा गया है। प्रतिदिन 12:00 बजे प्रयागराज के लिए बस सुचारू रहेगी। रोहतक से गए 3 यात्री
रोहतक जिले से त्रिवेणी संगम महाकुंभ प्रयागराज जाने के लिए सरकार की घोषणा अनुसार रोडवेज की एक बस को बुधवार सुबह रवाना किया गया। रोडवेज बस में प्रयागराज के लिए सफर करने वाले यात्रियों की संख्या मात्र 3 ही रही। पहले दिन ही बस 11 बजे की बजाय 11:38 पर रवाना की गई। झज्जर से महाकुंभ के लिए 20 श्रद्धालु रवाना
झज्जर से महाकुंभ प्रयागराज के लिए हरियाणा रोडवेज की बस 12 बजे रवाना हुई, जिसमें पहले दिन 20 श्रद्धालु प्रयागराज के लिए गए। बस 761 किलोमीटर का सफर पूरा करने के बाद सुबह करीब 3 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। जिसका किराया 1035 रुपए निर्धारित किया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एडवांस बुकिंग की सुविधा भी दी गई है। यात्री बस स्टैंड पर जाकर अगले दिन के लिए एडवांस बुकिंग करवा सकते हैं। फतेहाबाद में रोडवेज महाप्रबंधक ने दी हरी झंडी
हरियाणा रोडवेज ने फतेहाबाद से प्रयागराज महाकुंभ के लिए विशेष बस सेवा की शुरुआत की गई। रोडवेज महाप्रबंधक अजय दलाल ने फूलों से सजी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बस प्रतिदिन दोपहर 12 बजे फतेहाबाद के नए बस स्टैंड से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। 930 किलोमीटर की इस यात्रा का किराया 1200 रुपए निर्धारित किया गया है। यात्री गंगा स्नान के बाद उसी दिन शाम 6 बजे वापसी यात्रा कर सकते हैं। बस में दो ड्राइवर, दो कंडक्टर और एक मैकेनिक की तैनाती की गई है। सिरसा से रोडवेज अधिकारियों ने बस को किया रवाना
हरियाणा रोडवेज ने सिरसा से प्रयागराज महाकुंभ के लिए आज बस को रवाना किया। यह बस 975 किलोमीटर की तय करते हुए फतेहाबाद, हिसार, हांसी, गुरुग्राम होकर प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचेगी। इस दूरी काे तय करने में बस 18 घंटे लेगी। सुबह 4 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। पहले दिन बस में सवार होकर 22 यात्री निकले हैं। इसमें से सीधे प्रयागराज जाने वाले 8 यात्री गए हैं। दादरी से प्रयागराज के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू
चरखी दादरी में बस को हरियाणा रोडवेज के जीएम नवीन शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दादरी से प्रयागराज तक 810 किलोमीटर दूरी तय कर ये बस श्रद्धालुओं को प्रयागराज तक पहुंचाएगी। इसके लिए एक साइड का 1085 रूपए किराया निर्धारित किया गया है। यह बस वाया गुरुग्राम, पलवल, मथुरा, आगरा, कानपुर होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी। पहले दिन यहां से 3 श्रद्धालु प्रयागराज के लिए चढ़े। उनके अलावा बीच रास्ते के यात्री भी बस में सवार हुए। जींद में देरी से रवाना हुई बस
जींद में विधायक प्रतिनिधि राजन चिल्लाना ने प्रयागराज जाने वाली बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बस को 12 बजे रवाना करना था लेकिन विधायक प्रतिनिधि के देर से आने के कारण बस को 20 मिनट लेट रवाना किया गया। बस में 20 यात्रियों ने सफर किया, जिसमें 12 प्रयागराज और 8 कानपुर तक के यात्री थे।