देश के 8 राज्यों में सोमवार को कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार, असम, मेघालय और ओडिशा शामिल हैं। मध्य प्रदेश में तीन दिन बाद ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में 6 फरवरी से दिन-रात के पारे में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है, जबकि 12 फरवरी से बारिश होने का अनुमान भी है। राजस्थान में सोमवार शाम से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। जयपुर, बीकानेर संभाग के 13 जिलों में बादल छाएंगे। कहीं-कहीं देर शाम को हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। जम्मू-कश्मीर में पहाड़ी इलाकों में रविवार को बर्फबारी हुई। इनमें गुलमर्ग, गुरेज, पहलगाम, कुलगाम और पुलवामा शामिल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को भी बर्फबारी होने की संभावना है। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… राज्यों में मौसम का हाल… राजस्थान में 13 जिलों में आज बारिश होगी!: कल भी बादल छा सकते हैं, 5 फरवरी से बढ़ सकती है सर्दी राजस्थान में जयपुर, बीकानेर संभाग के 13 जिलों में बादल छा सकते हैं। कहीं-कहीं देर शाम को हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। 5 फरवरी से प्रदेश में फिर से ठंडक बढ़ेगी और उत्तर से आने वाली ठंडी हवा से तापमान में गिरावट होने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर… हरियाणा के 14 जिलों में बारिश का अलर्ट: तेज हवाएं चलेंगी; 15 फरवरी तक ठंड बढ़ने की संभावना हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके चलते मौसम विभाग ने आज (सोमवार को) प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 14 जिलों में बारिश हो सकती है। इनमें भिवानी, जींद, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर… पंजाब के 8 जिलों में घनी धुंध की चेतावनी: आज नया पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव पंजाब में धुंध को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब के कई इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। जिससे भी मौसम में बढ़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर… बिहार में 5 फरवरी से बढ़ सकती है ठंड: आज 5 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट बिहार के 5 जिलों में आज घने कोहरे का यलो अलर्ट है। हल्के से मध्यम गति की पछुआ भी हवा चलेगी। अगले 5 दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क, आसमान साफ और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बने रहने की संभावना है। सुबह के समय हिमालय की तराई वाले जिलों में कोहरा छाया रहेगा। पढ़ें पूरी खबर… हिमाचल में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा; कल अच्छी बारिश-स्नोफॉल के आसार, आंधी का अलर्ट मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) एक्टिव होगा। इसका असर अगले तीन दिन तक नजर आएगा। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, लाहौल स्पीति और किन्नौर जिला की ऊंची चोटियों पर आज भी हल्की बर्फबारी हो सकती है। अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा। पढ़ें पूरी खबर…