गुजरात के डांग जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक प्राइवेट बस गहरी खाई में गिर गई। इसमें 5 लोगों की मौत हो गई। 17 गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस के मुताबिक यह हादसा रविवार सुबह करीब 4.15 बजे हुआ। सापुतारा हिल स्टेशन के पास ड्राइवर ने बस पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे वह खाई में गिर गई। बस महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर से 48 तीर्थयात्रियों को लेकर गुजरात के द्वारका जा रही थी, तभी यह दुर्घटना हुई। तीर्थयात्री मध्य प्रदेश के गुना, शिवपुरी और अशोकनगर जिलों के थे। हादसे में इनकी गई जान अधिकारी बोले- ब्रेक फेल होने से हादसा
डांग कलेक्टर महेश पटेल ने कहा- “यात्रियों ने बताया, बस सापुतारा में रुकी थी। जहां चाय और नाश्ता किया गया। इसके बाद यात्रा दोबारा शुरू हुई। ऐसा लगता है कि ब्रेक फेल होने के कारण ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया। 23 दिसंबर को धार्मिक यात्रा पर निकले थे श्रद्धालु
जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के शिवपुरी, गुना और अशोकनगर जिलों से श्रद्धालुओं का दल 23 दिसंबर को धार्मिक यात्रा पर निकला था। ये लोग उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के अलग-अलग तीर्थ स्थलों की यात्रा कर रहे थे। कुल चार बसों में यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ——————————————— बस हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… उत्तराखंड में 100 मीटर गहरी खाई में बस गिरी: पौड़ी में कई पलटी खाते हुए पेड़ से टकराई; 5 की मौत उत्तराखंड में पौड़ी से सेंट्रल स्कूल जाने वाले मार्ग पर 12 जनवरी को बस हादसा हो गया थ। दहलचोरी जा रही बस सत्याखाल के पास अनियंत्रित हो गई। इससे बस 100 मीटर खाई में जा गिरी। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 17 लोग घायल हुए थे। पढ़ें पूरी खबर…