देश के 12 राज्यों में शनिवार को कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। UP, बिहार और दिल्ली में सुबह धुंध छाई रही। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 50 मीटर रह गई थी। इसके चलते करीब 146 फ्लाइट्स देरी से उड़ीं, वहीं 14 फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया गया। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। वहीं मध्य प्रदेश में अब ठंड कम हो रही है। यहां फरवरी महीने में अधिकांश शहरों में दिन का अधिकतम टेम्प्रेचर 32 डिग्री के पार पहुंच सकता है। राजस्थान में इस सीजन दिसंबर-जनवरी में औसत सर्दी रही। अब फरवरी में ठंडक कम रहने का अनुमान है। पिछले 24 घंटे में जयपुर, अजमेर, बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर, भरतपुर समेत तमाम शहरों में आसमान साफ रहा और धूप निकली। जम्मू-कश्मीर में 31 जनवरी से चिल्लई-खुर्द का दौर शुरू हो गया। इस दौरान चिल्लई-कलां से कुछ कम सर्दी पड़ती है। चिल्लई-खुर्द 20 दिन तक चलेगा। इसके बाद 10 दिन तक चिल्लई-बच्चा का मौसम रहेगा। 40 दिन की भीषण सर्दी का दौर, चिल्लई-कलां 30 जनवरी को खत्म हुआ था। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… राज्यों में मौसम का हाल… मध्य प्रदेश में अब कड़ाके की ठंड के आसार नहीं, फरवरी के पहले हफ्ते में छाएंगे बादल मध्यप्रदेश में फरवरी महीने में अधिकांश शहरों में दिन का अधिकतम टेम्प्रेचर 32 डिग्री के पार पहुंच जाता है। हालांकि, इस दौरान रातें ठंडी रहती हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 12 से 14 फरवरी के बीच बारिश हो सकती है। 20 फरवरी के बाद ठंड का असर और कम हो जाएगा। पढ़ें पूरी खबर… राजस्थान में बदलेगा मौसम, बारिश होगी, फरवरी में दिन का तापमान गर्म होगा राजस्थान में इस सीजन दिसंबर-जनवरी में औसत सर्दी रही। अब फरवरी में ठंडक कम रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने फरवरी में राजस्थान के अधिकांश हिस्से में तापमान औसत से ऊपर दर्ज होने की संभावना जताई है। 3 फरवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डस्टर्बेंस ) एक्टिव होने की संभावना है। इससे हल्की बारिश हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर… UP के 33 जिलों में कोहरा छाया, बारिश का अलर्ट: अयोध्या में रात का पारा 6 डिग्री लुढ़का UP के 33 जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। इनमें 15 जिलों में विजिबिलिटी 50 मीटर रह गई है। बीते 24 घंटे में प्रयागराज शहर का तापमान UP में सबसे ज्यादा रहा। यहां दिन का पारा 30°C रिकॉर्ड किया गया। वहीं, अयोध्या में रात का तापमान 6°C तक लुढ़क गया। न्यूनतम तापमान 8°C रहा। पढ़ें पूरी खबर… हिमाचल में आज बारिश-बर्फबारी होगी: कल-परसों धूप खिलेगी, 4 फरवरी को स्नोफॉल का अलर्ट हिमाचल प्रदेश में आज ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। तीन फरवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) दोबारा एक्टिव होगा। इससे 4 और 5 फरवरी को बारिश-बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। खासकर 4 जनवरी को प्रदेश के ज्यादातर भागों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर…