पंजाब के फिरोजपुर में आज सुबह करीब 8 बजे एक बोलेरो पिकअप और कैंटर की टक्कर हो गई। इसमें 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 15 लोग घायल हो गए। यह हादसा फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर गांव मोहन के उताड़ के पास हुआ। हादसे के वक्त पिकअप में 25 से ज्यादा लोग सवार थे। इनमें से मरने वालों की लाशें सड़क किनारे बिखरी पड़ी मिलीं। जबकि, जख्मी लोगों को पुलिस ने राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आशंका जताई है कि हादसा धुंध के कारण हुआ है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मरने वालों में एक सुखविंदर नाम का व्यक्ति भी शामिल है, जोकि पांच बहनों का इकलौता भाई था। हादसे को लेकर पंजाब के सीएम सरदार भगवंत सिंह मान ने दुख जताया है। उन्होंने कहा- फिरोजपुर में आज सुबह कैंटर और पिकअप ट्रक के बीच टक्कर होने से बड़ा हादसा हो गया। जिसमें एक शादी समारोह में जा रहे वेटरों की दुखद मौत की खबर आई है और कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। पंजाब सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। वहीं, इसे लेकर फिरोजपुर की DC दीपशिखा शर्मा ने कहा है कि सभी घायलों का इलाज जिला प्रशासन की ओर से करवाया जा रहा है। इनकी पूरी देखभाल की जाएगी। जबकि, DGP गौरव यादव ने भी पीड़ितों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। हादसे की कुछ तस्वीरें … जांच अधिकारी बोले- बेकाबू होकर पिकअप कैंटर से टकराई
क्राइम सीन पर जांच के लिए पहुंचे इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह बराड़ ने बताया है कि सुबह घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) की टीमें पहुंच गई थीं। मौके पर पहले से ही काफी लोग जमा था। उनकी सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, मौके पर जाम भी लगा हुआ था, जिसे क्लियर कराया गया। उन्होंने बताया है कि बोलेरो पिकअप में मजदूर सवार थे। वे फिरोजपुर से देहात एरिया की ओर जा रहे थे। इस दौरान पिकअप बेकाबू हो गई, जिससे पीछे से आ रहे कैंटर के साथ हादसा हो गया। 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, एक की जान इलाज के दौरान गई। DSP बोले- कैंटर और पिकअप में सीधी टक्कर हुई
वहीं, इसे लेकर DSP सतनाम सिंह ने बताया है कि बोलेरो पिकअप गाड़ी गुरु हर सहाय से जलालाबाद की तरफ जा रही थी। बोलेरो में मजदूर सवार थे। जबकि, कैंटर जलालाबाद से फिरोजपुर की तरफ जा रहा था। जब वह शहीद उधम सिंह कॉलेज के पास पहुंचा तो अचानक दोनों के बीच सीधी टक्कर हो गई। इसमें पिकअप बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और पिकअप में सवार सभी लोग हादसा स्थल से दूर-दूर जाकर गिरे। सभी को 108 एम्बुलेंस से विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। मृतकों और घायलों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। DC ने 9 मौतों की पुष्टि की, 11 लोग घायल बताए
इस बारे में फिरोजपुर की DC दीपशिखा शर्मा ने भी बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि हादसे में 9 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा- जिला प्रशासन ने मौके पर तुरंत 5 एम्बुलेंस भेजी थीं। घायलों को फरीदकोट और जलालाबाद के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जबकि, शवों को जलालाबाद अस्पताल में रखा गया है, जहां उनका पोस्टमॉर्टम होगा। 11 घायलों में से 10 को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज फरीदकोट रेफर किया गया है। वहीं, जलालाबाद में 1 मरीज का इलाज चल रहा है। इन सभी का इलाज जिला प्रशासन की ओर से करवाया जा रहा है। चश्मदीदों ने अपनी कहानी बताई… कैंटर वाले की गलती से हुआ हादसा
वहीं, मौके पर मौजूद लोगों में से एक ने बताया कि बोलेरो पिकअप में सवार सभी लोग शादी में वेटर का काम करने जा रहे थे। इनमें गांव सूफेवाला के करीब 10 युवक थे। हालांकि, इन 10 युवकों में से किसकी मौत हुई है और कौन घायल है, इसकी सूचना नहीं है। यह हादसा कैंटर वाले की गलती से हुआ है। काम के दूसरे दिन गई जान
एक मृतक के रिश्तेदार ने कहा- मेरे भतीजे जसवंत सिंह सत्तू की इस हादसे में मौत हो गई है। उसका आज काम का दूसरा ही दिन था। उसने कल से ही काम करना शुरू किया था और आज ही उसकी मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद मौके पर आसपास के गांव के लोग इकट्ठा हो गए थे। हादसा इतना भीषण था कि हाईवे साइड के खेतों तक शव पड़े हुए थे।