दिल्ली चुनाव में यमुना नदी के प्रदूषण को लेकर विपक्षी दल आम आदमी पार्टी से सवाल कर रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को यमुना नदी के तट पर पहुंचे। उन्होंने पूछा- केजरीवाल जी अब तो 2025 आ गया। आप यमुना में डुबकी कब लगाएंगे? दिल्ली इंतजार कर रही है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर एक 8 मिनट का यमुना नदी में जाने का वीडियो पोस्ट किया। इसमें उन्होंने यमुना में फैले प्रदूषण और कचरे को दिखाया। साथ ही स्थानीय लोगों से भी बातचीत की। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की और पूछा यहां कितने लोग आते हैं। इस सवाल पर लोगों ने कहा कि पहले बहुत लोग आते थे, लेकिन अब पानी बहुत गंदा हो गया है, इसलिए कम ही लोग आते हैं और गंदे पानी में नहाते हैं। राहुल ने कहा कि केजरीवाल ने पिछले चुनाव में कहा था कि वह यमुना में डुबकी लगाएंगे। इस बात को 5 साल हो चुके हैं। 2025 आ गया है, वह यमुना में डुबकी कब लगाएंगे। यमुना में कचरा है, प्रदूषण है। केजरीवाल ने यमुना के लिए कोई काम नहीं किया है। यमुना की सफाई तो एक जुमला है, ये पैसा कमाने का तरीका है। दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग, 8 फरवरी को रिजल्ट दिल्ली में 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। 70 विधानसभा सीटों के लिए कुल 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।