नमस्कार, महाकुंभ में मंगलवार-बुधवार की आधी रात हुई भगदड़ में 35 से 40 लोग मारे गए। मेला प्रशासन ने हादसे की क्या वजह बताई, हम इसकी भी जानकारी देंगे। ये भी बताएंगे कि किन कंपनियों ने बिना डेटा वाले रिचार्ज प्लान के दाम घटाए हैं। लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… अब कल की बड़ी खबरें… 1. महाकुंभ में भगदड़ 35 से 40 की मौत, UP सरकार बोली- 30 लोग मारे गए, 25 की पहचान हुई महाकुंभ में संगम तट पर मंगलवार देर रात हुई भगदड़ में 35 से 40 लोग मारे गए। बुधवार शाम UP सरकार ने 30 लोगों की मौत की पुष्टि की, इनमें 25 की पहचान कर ली गई है, मरने वालों में UP के 19, कर्नाटक के 4, गुजरात और असम के एक-एक श्रद्धालु हैं। मेला प्रशासन के मुताबिक, घाट पर कुछ बैरिकेड्स टूट गए थे, जिस वजह से कुछ लोग जमीन पर सो रहे श्रद्धालुओं पर चढ़ गए। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। हादसे की वजह से 13 अखाड़ों ने सुबह की बजाय शाम को अमृत स्नान किया। मौनी अमावस्या पर रात 8 बजे तक 7.64 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। 13 जनवरी से अब तक महाकुंभ में 27.58 करोड़ से ज्यादा लोग डुबकी लगा चुके हैं। भगदड़ की संभावित वजह: अमृत स्नान की वजह से ज्यादातर पांटून पुल बंद थे। इस कारण संगम पर लाखों की भीड़ इकट्ठी होती चली गई। कुछ लोग बैरिकेड्स में फंसकर गिर गए, इससे भगदड़ मच गई। संगम नोज पर आने-जाने के लिए एक ही रास्ता था। ऐसे में जब भगदड़ मची तो लोगों बचने का मौका नहीं मिला। प्रयागराज के सभी एंट्री पॉइंट बंद: भारी भीड़ को देखते हुए प्रयागराज में एंट्री के 8 पॉइंट (भदोही, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर और मिर्जापुर बॉर्डर) बंद कर दिए गए हैं। पूरे मेला क्षेत्र को 4 फरवरी तक नो-व्हीकल जोन घोषित किया गया है। सभी व्हीकल पास रद्द कर दिए गए हैं। यानी मेले में एक भी गाड़ी नहीं चलेगी। मेले में कोई VIP प्रोटोकाल नहीं होगा।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 2. बिना डेटा वाले मोबाइल प्लान ₹210 तक सस्ते, TRAI के एक्शन के बाद जियो- एयरटेल ने कीमतें घटाईं
टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI की फटकार के बाद जियो और एयरटेल ने बिना डेटा वाले प्लान के दाम घटा दिए हैं। जियो ने 210 रुपए और एयरटेल ने 110 रुपए तक दाम कम किए हैं। TRAI ने आदेश दिया था कि यूजर्स को वॉयस+SMS ओनली पैक का ऑप्शन दिया जाए। VI और BSNL के प्लान की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… 3. दिल्ली चुनाव: मोदी बोले- यमुना का पानी प्रधानमंत्री भी पीता है; राहुल बोले- केजरीवाल यमुना का पानी पीकर दिखाएं दिल्ली चुनाव में यमुना के पानी को लेकर सियासत जारी है। PM मोदी ने दिल्ली के करतार नगर में चुनावी रैली की। उन्होंने कहा- हरियाणा का भेजा यही पानी दिल्ली में हमारे सारे न्यायधीश, न्यायमूर्ति और सम्मानित सदस्य पीते हैं। आपका प्रधानमंत्री भी यही पानी पीता है। इसके बाद हरियाणा के CM नायब सैनी ने स्टेट बॉर्डर पर यमुना का पानी पिया। हालांकि, केजरीवाल ने कहा कि सैनी ने यमुना का पानी पीने का ढोंग किया। वहीं राहुल ने केजरीवाल को चुनौती देते हुए कहा- 5 साल पहले केजरीवाल ने वादा किया था कि वे यमुना के पानी में नहाएंगे और उसका पानी पिएंगे। 5 साल गुजर गए हैं, लेकिन केजरीवाल ने ये करके नहीं दिखाया। चुनाव आयोग ने केजरीवाल से ‘यमुना के पानी में जहर’ वाले दावे का सबूत मांगा था। केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने वह बयान दिल्ली में पानी की क्वालिटी को लेकर दिया था। केजरीवाल ने 27 जनवरी को कहा था, ‘BJP की हरियाणा सरकार ने यमुना के पानी में जहर मिलाया है।’ इस बयान पर सोनीपत कोर्ट ने केजरीवाल को 17 फरवरी को तलब किया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 4. मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में ड्रेस कोड लागू, स्कर्ट, कटे-फटे कपड़े और रिवीलिंग ड्रेस बैन
मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर ने श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड तय किया है। स्कर्ट या रिवीलिंग ड्रेस (खुले कपड़े) पहनकर आने वालों को मंदिर में एंट्री नहीं दी जाएगी। नया नियम अगले हफ्ते से लागू होगा। श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट (SSGTT) ने कहा, ‘मंदिर आने वालों को सभ्य और शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनने होंगे।’ देश के किन मंदिरों में ड्रेस कोड: ओडिशा के जगन्नाथ पुरी मंदिर में 1 जनवरी 2024 को ड्रेस कोड लागू हुआ था। यहां हाफ पैंट, शॉर्ट्स, फटी जींस, स्कर्ट और स्लीवलेस ड्रेस पहनने वाले भक्तों को एंट्री नहीं है। केरल के महाबलेश्वर मंदिर में बिना धोती कुर्ते के पुरुष और बिना साड़ी-सूट के महिलाएं प्रवेश नहीं कर सकतीं। उज्जैन के महाकाल मंदिर के गर्भगृह में पुरुषों को धोती और महिलाओं को साड़ी में ही एंट्री दी जाती है।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 5. 10 ग्राम सोने की कीमत ₹80,975, यह ऑलटाइम हाई; 29 दिन में ₹4813 दाम चढ़े
10 ग्राम सोने की कीमत 662 रुपए बढ़कर 80,975 रुपए हो गई है। ये ऑल टाइम हाई है। इस साल सोने के दाम 4,813 रुपए बढ़े हैं। वहीं, चांदी की कीमत भी 930 रुपए बढ़कर 90,680 रुपए प्रति किलो हो गई है। इस साल 30 जून तक सोना 85 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। 2024 में गोल्ड ने 20% और सिल्वर ने 17% का रिटर्न दिया: बीते साल सोने का भाव 20.22% बढ़ा। वहीं, चांदी की कीमत में 17.19% की बढ़ोतरी हुई। 1 जनवरी 2024 को सोना 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 31 दिसंबर 2024 को 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं इस दौरान, एक किलो चांदी की कीमत 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 6. ICC रैंकिंग में तिलक वर्मा दूसरे नंबर के टी-20 बैटर, सूर्या नंबर 4 और जायसवाल नंबर 9 पर पहुंचे
भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा टी-20 के टॉप-2 बैटर बन गए हैं। ICC रैंकिंग में वह दूसरे स्थान पर आ गए हैं। 22 साल के तिलक वर्मा अब केवल ट्रैविस हेड से पीछे हैं। हेड 855 रैंकिंग पॉइंट्स के साथ टॉप पर हैं। टी-20 बॉलर्स की रैंकिंग में वरुण चक्रवर्ती ने टॉप-5 गेंदबाजों में जगह बनाई है। पहले वे 30वें स्थान पर थे। पूरी खबर यहां पढ़ें… 7. US में सरकारी कर्मचारियों को जॉब छोड़ने का ऑफर, 6 फरवरी तक इस्तीफा देना होगा, 8 महीने की सैलरी मिलेगी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सरकारी कर्मचारियों को खुद से नौकरी छोड़ने का ऑफर दिया है। इसके लिए 20 लाख कर्मचारियों को 6 फरवरी तक का समय दिया गया है। जो लोग अपनी मर्जी से पद छोड़ेंगे, उन्हें 8 महीने की सैलरी मिलेगी। अमेरिका में 30 लाख सरकारी कर्मचारी हैं। ट्रम्प ने राष्ट्रपति चुनाव के दौरान कर्मचारियों की छंटनी करने का वादा किया था। अमेरिका ने पाकिस्तान की मदद रोकी: ट्रम्प ने पाकिस्तान को दी जाने वाली अमेरिकी मदद पर अस्थाई रोक लगा दी है। इस फैसले से पाकिस्तान में एनर्जी सेक्टर से जुड़ी 5 योजनाएं ठप हो गई हैं। इसके अलावा हेल्थ, एग्रीकल्चर, फूड सिक्योरिटी, बाढ़, जलवायु और शिक्षा से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर असर पड़ा है।
पूरी खबर यहां पढ़ें… आज का कार्टून By मंसूर नकवी… कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… कुंभ मॉर्निंग ब्रीफ: महाकुंभ में अपनों से न बिछड़ने के अनोखे जुगाड़, प्रयागराज के सभी एंट्री पॉइंट बंद महाकुंभ में भदड़ के बाद प्रयागराज के सभी एंट्री पॉइंट बंद कर दिए गए हैं। मेला क्षेत्र को नो-व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है। महाकुंभ रोज क्या हो रहा है और अगले दिन क्या होने वाला है, उससे जुड़ी सारी जरूरी जानकारी के लिए हर सुबह देखिए ‘कुंभ मॉर्निंग ब्रीफ’। पूरी जानकारी यहां मिलेगी… अब खबर हटके… चीनी कंपनी ने मेज पर रखे ₹70 करोड़, कर्मचारियों से कहा- 15 मिनट में जितने गिन सको, उठा लो चीन की एक कंपनी ने इम्प्लॉइज को 70 करोड़ का कैश बोनस दिया। हेनान माइन क्रेन नाम की कंपनी ने 70 मीटर लंबी मेज पर कैश बिखेर दिए और इसे गिनने के लिए 30-30 इम्प्लॉइज की टीमें बना दीं। हर टीम से 2 लोगों को कैश बटोरने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया। बटोरे गए कैश को टीम के सभी 30 लोगों में बांट दिया गया। भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… फोटो जो खुद में खबर है… इन करेंट अफेयर्स के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… वृष राशि वाले लोगों का मनचाहा काम पूरा हो सकता है। सिंह राशि वालों को रुका हुआ या किसी को उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। । जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…