हरियाणा सरकार पर यमुना के पानी में जहर मिलाने का आरोप लगाने वाले दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल को सोनीपत कोर्ट ने नोटिस भेज दिया है। सिंचाई विभाग के एक अधिकारी ने सोनीपत सीजेएम नेहा गोयल की कोर्ट में शिकायत दायर की थी। इस शिकायत पर कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए नोटिस तो भेजा ही साथ ही मामला भी दर्ज किया गया है। इस मामले की अगली सुनवाई अब 17 फरवरी को होगी। वहीं, आज यमुना के जिस पानी को अरविंद केजरीवाल ने जहरीला बताया, हरियाणा के CM नायब सैनी ने उसे पीकर दिखाया। इसका वीडियो जारी करते हुए CM सैनी ने कहा- ”हरियाणा की सीमा पर बेहिचक और बेझिझक पवित्र यमुना के जल का आचमन किया।” उधर अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा- नायब सैनी ने यमुना का पानी पीने का ढोंग किया… और फिर वही पानी वापस यमुना में थूक दिया। CM नायब सैनी ने केजरीवाल को लेकर कहा… दिल्ली की देवतुल्य जनता इन फरेबियों को पहचान चुकी है। 5 फरवरी को आप-दा के फरेबकाल का अंत निश्चित है। दिल्ली के लोग हरियाणा के कपूत केजरीवाल को सज़ा देंगे क्योंकि हमारा भाईचारा सदियों से मजबूत है। CM सैनी ने आतिशी को कहा- खड़ाऊ मुख्यमंत्री
बता दें कि इससे पहले CM नायब सैनी और दिल्ली CM आतिशी भी आमने-सामने हो गए थे। बुधवार को सीएम आतिशी ने सोशल मीडिया पर नायब सैनी के पल्ला घाट जाने को लेकर तंज कसा तो सीएम सैनी ने भी पलटवार करने में टाइम नहीं लगाया। उन्होंने आतिशी को खड़ाऊं मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि यमुना के पानी में तो जहर नहीं है लेकिन आप लोगों के दिमाग में जरूर जहर भरा हुआ है। कुछ दिन पहले अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि हरियाणा से आ रही यमुना में BJP सरकार ने जहर मिलाया है। हमने उसे बॉर्डर पर ही रोक दिया। ऐसा न करते तो दिल्ली में सामूहिक नरसंहार होता। सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए, दोनों CM ने क्या कहा… आतिशी ने लिखा-दोनों साथ चलते हैं, अमोनिया की मात्रा नापेंगे
दिल्ली CM आतिशी ने लिखा- नायब सैनी जी, मुझे पता चला है कि आप यमुना नदी के पल्ला घाट जा रहे हैं। मेरा आग्रह है कि आप और मैं साथ चलते हैं, मीडिया के साथियों को भी लेकर चलते हैं। सबके सामने अमोनिया की मात्रा को नापेंगे। सबको पता चलना चाहिए कि हरियाणा सरकार दिल्ली वालों को जहरीला पानी भेज रही है। नायब सैनी का पलटवार, हर विफलता के लिए हमें कोसती हैं
CM सैनी ने कहा- आप-दा की खड़ाऊं मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना जी,पल्ला गांव के यमुना तट पर आपका स्वागत है। हरियाणा से दिल्ली आने वाले पानी में तो जहर नहीं है, लेकिन आप लोगों के दिमाग में जहर जरूर भरा हुआ है। कभी पानी की कमी के लिए, कभी पराली के धुएं के लिए तो कभी अपनी तमाम विफलताओं के लिए हमेशा आप हरियाणा वासियों को ही कोसती रहती हैं। मंत्री गोयल बोले- राष्ट्रपति- PM भी यमुना का पानी पीते हैं वहीं हरियाणा के मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि सरकार AAP के सुप्रीमो पूर्व CM अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज कराएगी। इस मामले में सरकार सोनीपत में चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (CJM) की कोर्ट में डिजास्टर मैनेजमेंट की धारा 2D,154 के तहत शिकायत दर्ज कराएगी। केजरीवाल ने हरियाणा और दिल्ली के लोगों में पैनिक फैलाने का काम किया है। विपुल गोयल ने कहा- आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल कहते हैं कि यमुना में हरियाणा सरकार ने जहर मिलाया है, जबकि प्रधानमंत्री भी कहते हैं कि वे यमुना का पानी पीते हैं। राष्ट्रपति भी इस पानी को सेवन करती हैं, तो क्या हरियाणा जहरीला पानी देगा?। CM सैनी और केजरीवाल भी पहले आमने-सामने हाे चुके CM सैनी ने कहा- मानहानि का केस करूंगा
दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल के यमुना नदी में जहर मिलाए जाने के बयान पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें चुनौती दे चुके हैं। सैनी ने कहा है- ‘वह अपने बयान के लिए हरियाणा और दिल्ली के लोगों से तुरंत माफी मांगें, नहीं तो हम उनके खिलाफ मानहानि का केस करेंगे। सैनी ने कहा कि हरियाणा के लोग यमुना की पूजा करते हैं। वे भला नदी के पानी में जहर क्यों मिलाएंगे। केजरीवाल बोले- फांसी चढ़ाओगे क्या?
‘सैनी के बयान के बाद केजरीवाल ने कहा- ‘सैनी साहब पानी के ऊपर राजनीति ना करो, पाप चढ़ेगा तुमको। लोगों की बददुआएं लगेंगी। केस करना है तो करो। वैसे भी कोई कसर छोड़ी है क्या? अब क्या फांसी पर चढ़ाओगे ?’